Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
VIDEO: रस्सी से बांधकर पुलिस ने 5 मिनट तक बरसाई लाठियां... दर्द से कराहता रहा युवक, वीडियो वायरलन्यू फरक्का रूट पर ट्रेन सेवा बहाल, फिर भी 14 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी, देखें पूरी लिस्टपीएम मोदी ने SRCC में याद किया 2013 का दौर, बोले- LoC पर भारतीय जवान मारे जा रहे थेगरबा में मुसलमानों की एंट्री पर रोक, माथे पर तिलक से होगी पहचान; VHP के नए निर्देशराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के 6 शिक्षकों को किया सम्मानित | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, कहा- शिक्षकों की उपलब्धि से प्रदेश हुआ गौरवान्वितमुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 से 9 सितंबर तक दुबई प्रवास पर वैश्विक आयोजन एआईएम कांग्रेस 2026 में सहभागिता के साथ इन्वेस्ट एमपी 2026 में करेंगे निवेश संवादकंगना का हाई पारा वाला वीडियो वायरल, बोलीं- फूहड़ किस्म के लोग हैं, जो चेयर पर बैठे हैंकिसानों की सेवा का त्यौहार है बलराम कृषि महोत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | फील्ड से लेकर फैक्ट्री तक सरकार किसानों के साथ है मुख्यमंत्री ने भिंड जिले में हुए बलराम कृषि महोत्सव में वीसी से की सहभागिता जिले के किसानों से की इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेनमानसून सक्रिय रहने तक रहें बेहद सावधान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राहत एवं बचाव कार्यों में कोई कमी न रहें बाढ़ प्रभावितों को तत्काल दें खाना, कपड़ा और जरूरत का सूखा सामान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट कमांड सेन्टर पहुंचकर वर्षाजनित परिस्थितियों की ली जानकारीकर्ज वापस नहीं करने पर महिला के कपड़े उतरवा कर बनाया वीडियो, बेटे को भी 4 दिनों तक रखा बंधक, जानें पूरा मामलागोल्ड मेडलिस्डट महिला रेसलर ने 2 बच्चों संग की आत्महत्या ! ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोपमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रख्यात व्यंग्यकार स्व. शरद जोशी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि'अगर मैं आपका स्टूडेंट होता': पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं - अभ्यास से आएगा आत्मविश्वासतमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारHeavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतरा

मौसम : लो प्रेशर का असर, बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Author
Prabhat Khabar 17 अगस्त 2026, 06:01 am
मौसम : लो प्रेशर का असर, बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और उत्तराखंड में 17 से 22 अगस्त के बीच कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, 18 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में, 17 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 17 से 22 अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में जबकि 20-21 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में भी कई स्थानों पर बारिश हो सकती है.

विभाग के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 19 से 21 अगस्त के दौरान कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 17 से 22 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. विदर्भ में भी 17 से 18 अगस्त के बीच कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है.

मध्य भारत के अन्य हिस्सों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. ये भी पढ़ें: Heavy Rain Warning: 17, 18, 19, 20, 21 और 22 अगस्त को भारी बारिश की संभावना, IMD अलर्ट जारी बिहार में बारिश का अलर्ट 17 अगस्त को बिहार के उत्तरी जिलों में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है, जबकि दक्षिणी बिहार के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी चंपारण से लेकर किशनगंज और कटिहार तक उत्तर बिहार में बारिश का असर रहेगा. वहीं, पटना, गया, नालंदा, नवादा, जमुई, भागलपुर, बांका, रोहतास और औरंगाबाद समेत दक्षिणी जिलों में कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है. बिहार का मौसम (Photo: IMD) झारखंड में 17-18 अगस्त को बारिश के साथ तेज हवाओं का असर 17 अगस्त को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिणी हिस्सों, खासकर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ वज्रपात की भी आशंका है. वहीं, 18 अगस्त को राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: UP Weather: 40 से ज्यादा जिलों में अलर्ट,यूपी में मानसून की रफ्तार तेज,22 अगस्त तक बरसेंगे बादल, किसानों के लिए सलाह जारी झारखंड का मौसम (Photo: IMD) पूर्वोत्तर राज्यों में 22 अगस्त तक बारिश का दौर अरुणाचल प्रदेश में 17 से 21 अगस्त तक कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है.

वहीं, असम-मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में 17 से 22 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. 22 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ‍़ने के लिए यहां क्लिक करें..

Ad

ताज़ा खबरें