Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
तमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारHeavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतराभगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअलीभगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिलEl Nino Alert: फरवरी 2027 तक रह सकता है अल नीनो, बाढ़-सूखे और गर्मी का खतरा, भारत पर भी पड़ेगा असरबंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | महिला बंदियों के लिये भी किया जायेगा खुली जेल का प्रबंध केन्‍द्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र साहसिक कार्य करने वाले जेल कर्मी हुए पुरस्कृत जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्रAir India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमानभगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र महाकाल महालोक की तर्ज पर जानापाव में भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्री कृष्ण लमध्यप्रदेश ने जीता है निवेशकों का दिल और विश्वास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | नामी कंपनियों में बढ़ी मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रदेश की नई पहचान पैशन, पोर्टेनिशयल, पॉलिसी, परफार्मेंस और प्रोडक्शन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगभग 90Teachers Day Rain Alert: दिल्ली समेत बिहार-झारखंड में बारिश का अलर्ट, खुले आसमान के नीचे स्कूल कार्यक्रम में हो सकती है परेशानीभारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन रहे सजग | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिये कलेक्टर्स को निर्देशनवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश बना रहा नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आरयूएमएसएल और एडीबी के मध्य हुआ एमओयूकैलारस शुगर फैक्ट्री को कराया जाएगा पुनः प्रारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | दुग्ध समितियों से किसानों की आय बढ़ाने के होंगे प्रयास, प्रत्येक नगर पंचायत में बनेगा गीता भवन मुख्यमंत्री ने मुरैना में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को किया वर्चुअली संबोधितभगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं कष्ट सहे, लेकिन दूसरों के लिए प्रशस्त किया सुख-समृद्धि का रास्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राज्य सरकार प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े सभी स्थानों को भव्य तीर्थ बनाकर कर रही जीवंत मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं जन्माष्टमी 35 नेताओं में सिर्फ PM Modi क्यों हैं ट्रंप की पहली पसंद? अमेरिकी राजदूत गोर ने बताया

कहीं बारिश और तेज हवा, कहीं पारा 42 डिग्री के पार, इन राज्यों में मौसम की करवट

Author
Prabhat Khabar 07 मई 2026, 09:07 pm
कहीं बारिश और तेज हवा, कहीं पारा 42 डिग्री के पार, इन राज्यों में मौसम की करवट

Weather Alert: हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी दर्ज की गई. शिमला, जुब्बरहट्टी, सुंदरनगर, जोत और कांगड़ा में मौसम खराब रहा. पिछले 24 घंटों में संगराह में सबसे अधिक 31 मिमी बारिश हुई.

इसके अलावा शिमला में 18 मिमी, नाहन में 13.2 मिमी और मंडी में 7.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. मौसम विभाग ने 11 और 12 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज हवाएं, बिजली चमकने और बारिश की संभावना जताई गई है. विभाग के अनुसार 10 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है.

हमाचल का ताबो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं ऊना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली में बादल और गरज-चमक की संभावना राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा.

मौसम विभाग ने दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बिहार में तेज बारिश और ओलावृष्टि बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में बुधवार को मौसम अचानक बदल गया.

तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ. दोपहर में काले बादलों के चलते कई इलाकों में अंधेरा छा गया. मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि सात मई तक उत्तर और दक्षिण-पूर्वी बिहार में आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की आशंका बनी रहेगी.

किशनगंज, सुपौल, अररिया और खगड़िया समेत कई जिलों में अगले 24 से 48 घंटों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. उत्तर प्रदेश में फिर बढ़ेगा तापमान उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने के साथ अगले सप्ताह तापमान में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. हालांकि विभाग ने यह भी कहा है कि फिलहाल लू चलने की संभावना नहीं है. आठ मई के बाद राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. गुरुवार को लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम था. वहीं उरई में 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा. राजस्थान में गर्मी का असर बढ़ा राजस्थान में तापमान लगातार बढ़ रहा है.

फलौदी में बुधवार को सबसे अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा जैसलमेर में 42.2 डिग्री और बाड़मेर में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है.

नौ मई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई गई है. साथ ही जोधपुर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं. Also Read: Rain Warning: अगले 48 घंटे तक बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, तूफानी हवा की चेतावनी.

Ad

ताज़ा खबरें

तमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी  होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार
राष्ट्रीय

तमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार

Heavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतरा
राष्ट्रीय

Heavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतरा

भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअली
मध्यप्रदेश

भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअली

भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिल
मध्यप्रदेश

भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिल

El Nino Alert: फरवरी 2027 तक रह सकता है अल नीनो, बाढ़-सूखे और गर्मी का खतरा, भारत पर भी पड़ेगा असर
राष्ट्रीय

El Nino Alert: फरवरी 2027 तक रह सकता है अल नीनो, बाढ़-सूखे और गर्मी का खतरा, भारत पर भी पड़ेगा असर