Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए नि

उद्धव ठाकरे बोले- मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार… कांग्रेस में विलय पर कही यह बात

Author
Prabhat Khabar 19 जून 2026, 10:26 pm
उद्धव ठाकरे बोले- मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार… कांग्रेस में विलय पर कही यह बात

Uddhav Thackeray: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) में जारी राजनीतिक संकट और सांसदों की बगावत के बीच पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भावुक अपील की. मुंबई में पार्टी के 60वें स्थापना दिवस समारोह में उन्होंने कहा कि यदि पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को उन पर भरोसा नहीं है तो वह पार्टी प्रमुख का पद छोड़ने के लिए तैयार हैं.

उद्धव ठाकरे ने कहा- यदि आपको मुझ पर भरोसा और विश्वास नहीं है, तो मैं पार्टी प्रमुख का पद छोड़ने को तैयार हूं. किसी को भी शिवसेना का अध्यक्ष बना दीजिए. देश एक पार्टी, बिना चुनाव की ओर बढ़ रहा है- उद्धव अपने संबोधन में उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश एक ऐसी व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, जहां केवल एक पार्टी रह जाएगी और चुनावों का महत्व खत्म हो जाएगा.

उन्होंने कहा- देश ‘एक पार्टी, बिना चुनाव’ की दिशा में बढ़ रहा है. यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है. बागी सांसदों के लिए मतदाताओं से मांगी माफी पार्टी के छह सांसदों की ओर से नेतृत्व से दूरी बनाने के बीच उद्धव ठाकरे ने उन मतदाताओं से भी माफी मांगी जिन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में इन सांसदों को वोट दिया था.

उन्होंने कहा कि यदि वह लगातार शिवसैनिकों और जनता के बीच नहीं जाते, तो पार्टी चुनावों में इतनी सफलता हासिल नहीं कर पाती. उद्धव ने दावा किया कि कार्यकर्ताओं में निराशा नहीं बल्कि उत्साह है और शिवसेना की विचारधारा पहले से अधिक मजबूत है. कांग्रेस में विलय की अटकलों को किया खारिज पार्टी के कांग्रेस में विलय की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना ने 30 सालों तक भाजपा के साथ गठबंधन में रहने के बावजूद कभी विलय नहीं किया, तो कांग्रेस के साथ विलय का सवाल ही नहीं उठता.

छह सांसदों की बगावत से बढ़ा संकट शिवसेना (UBT) बीते चार सालों में दूसरी बार बड़ी बगावत का सामना कर रही है. पार्टी के छह सांसद- संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, संजय जाधव, भाऊसाहेब वाखचौरे, नागेश पाटिल-आष्टीकर और ओमप्रकाश राजे निंबालकर- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं.

इन सांसदों ने बीते गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित पार्टी की संसदीय दल की बैठक में हिस्सा नहीं लिया, जिसके बाद उनके पाला बदलने की अटकलें तेज हो गईं. भाजपा पर साजिश का आरोप इसी कड़ी में शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता अंबादास दानवे ने पार्टी में जारी बगावत के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है.

उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए की संख्या बढ़ाकर परिसीमन संबंधी विधेयक पारित कराना चाहती है. दानवे ने दावा किया- इस पूरी योजना के पीछे भाजपा है, जबकि एकनाथ शिंदे को केवल चेहरा बनाया गया है. भाजपा को 2029 के लोकसभा चुनाव में संभावित हार का डर है, इसलिए वह सांसदों को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है.

हालांकि भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि अन्य दलों के आंतरिक मामलों से उसका कोई संबंध नहीं है. संजय राउत का बड़ा दावा शिवसेना (BUT) के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने भी बागी सांसदों को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि बागी सांसदों के बीच केंद्रीय मंत्री पद को लेकर मतभेद है.

राउत ने कहा- छह सांसदों में से केवल एक ही मंत्री बन सकता है. इसलिए यह समझौता हुआ है कि जिन्हें मंत्री पद नहीं मिलेगा, उन्हें अतिरिक्त 25 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी छोड़ने वाले सांसदों को सत्ता पक्ष की ओर से विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दिए जा रहे हैं..

Ad

ताज़ा खबरें