Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अमित शाह पर तृणमूल का पलटवार,कहा- दम है तो चुनाव परिणाम के बाद भी बंगाल में रुककर दिखायेंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्रपति शिवाजी महाराज का किया पुण्य स्मरणहनुमान जयंती पर चोर सक्रिय: बालाजी मंदिर के बाहर से बाइक ले उड़े बदमाशममता बनर्जी की महा-कसम : पहले बंगाल, फिर दिल्ली से उखाड़ फेंकूंगी बीजेपी कोकालीघाट के पास रोड शो के दौरान भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, देखें Videoखनिज राजस्व प्राप्ति एवं अवैध उत्खनन परिवहन पर कार्रवाइयों में नीमच जिला संभाग में प्रथमबंगाल चुनाव 2026 : NIA करेगी मालदा कांड की जांच, इलेक्शन कमीशन ने लिखी चिट्ठी“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन | 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पमालदा कांड पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- आग से खेल रहे BJP और चुनाव आयोग, अमित शाह इस्तीफा देंमालदा में आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 महिला जजों समेत 7 लीगल अफसर को भीड़ ने घेरा, लाठीचार्ज के बाद हुआ रेस्क्यूरामपुरा में हनुमान जयंती पर भव्य धार्मिक आयोजन, शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न अरे का हुआ आयोजन विशाल भंडारे का हुआ आयोजनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चनामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमनमुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ | उज्जैन साइंस सेंटर का होगा लोकार्पण भारतीय ज्ञान परंपरा और माडर्न स्पेस टेक्नोलॉजी के समन्वय पर होगा वैश्विक मंथन वैज्ञानिक, खगोलविद और शोधार्थी करेंगे सममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला- मेरी सारी शक्तियां छीन ली, मालदा कांड राष्ट्रपति शासन की साजिश

अमित शाह पर तृणमूल का पलटवार,कहा- दम है तो चुनाव परिणाम के बाद भी बंगाल में रुककर दिखायें

Author
Prabhat Khabar 3/4/2026
अमित शाह पर तृणमूल का पलटवार,कहा- दम है तो चुनाव परिणाम के बाद भी बंगाल में रुककर दिखायें

TMC Attacks Amit Shah: तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर तीखा हमला बोला. गुरुवार को यहां तृणमूल भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि श्री शाह का चुनाव के दौरान 15 दिन बंगाल में रहने का ऐलान कोई नई बात नहीं है, क्योंकि 2021 में भी वह लगातार राज्य में मौजूद थे.

लेकिन इसका चुनाव परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ा. कुणाल घोष ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर साहस है, तो शाह यह भी कहें कि चुनाव नतीजों के बाद भी एक दिन बंगाल में रुकेंगे. TMC Attacks Amit Shah: भाजपा बढ़ रही हार की ओर उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस बार भी करारी हार की ओर बढ़ रही है और पिछले चुनाव में 200 सीटों के दावे के मुकाबले केवल 77 सीटें मिलने का उदाहरण दिया.

अब 170 सीटों के दावे को उन्होंने भाजपा की घटती उम्मीद बताया. तृणमूल ने आरोप लगाया कि भाजपा और केंद्र सरकार मिलकर राज्य में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. नंदीग्राम में तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या का आरोप भी भाजपा पर लगाया गया. साथ ही कहा गया कि चुनाव आयोग और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर भय का माहौल बनाया जा रहा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें चंद्रिमा भट्टाचार्य बोलीं- चुनाव को प्रभावित करने की साजिश मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि यह सब एक बड़ी साजिश का हिस्सा है, ताकि बंगाल में चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सके. उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में अधिकारियों का तबादला कर प्रशासनिक संतुलन बिगाड़ा गया है, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई है.

तृणमूल नेतृत्व ने साफ किया कि पार्टी हिंसा के खिलाफ है और कानूनी रास्ते पर भरोसा रखती है. साथ ही जनता से अपील की गयी कि वे किसी भी उकसावे में न आयें और लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दें. इसे भी पढ़ें बंगाल में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम, मालदा से कूचबिहार तक सड़कों पर उतरे लोग, ममता बनर्जी ने बताया बड़ी साजिश ममता बनर्जी की महा-कसम : पहले बंगाल, फिर दिल्ली से उखाड़ फेंकूंगी बीजेपी को बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ मालदा में आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 महिला जजों समेत 7 लीगल अफसर को भीड़ ने घेरा, लाठीचार्ज के बाद हुआ रेस्क्यू.

Ad

ताज़ा खबरें