कालीघाट के पास रोड शो के दौरान भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, देखें Video
BJP-Trinamool Clash: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी के पक्ष में रैली की. उनकी रैली के कालीघाट के पास पहुंचते ही तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक सड़क किनारे जमा हो गये.
पार्टी के हरे-सफेद झंडे लहरा रहे थे और ‘जय बांग्ला’ और ‘ममता बनर्जी जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे थे. ममता बनर्जी के घर के पास माहौल हुआ तनावपूर्ण कालीघाट का यह इलाका ममता बनर्जी के घर से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर है. कालीघाट के पास भाजपा के रोड शो और तृणमूल कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गयी.
दोनों पार्टियों के समर्थक आपस में भिड़ गये. बीच-बचाव करते रहे सुरक्षा बल के जवान कुछ देर दोनों विरोधी दलों के समर्थक एक-दूसरे से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर खड़े होकर नारेबाजी करते रहे. किसी तरह की झड़प को रोकने के लिए भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल दोनों पक्षों को एक-दूसरे से अलग करते नजर आये.
इसे भी पढ़ें शुभेंदु के नामांकन में शाह का मेगा शो, बोले- घुसपैठियों ने बंगाल को दीमक की तरह चाटा, अस्तित्व बचाने का आखिरी मौका अमित शाह पर तृणमूल का पलटवार,कहा- दम है तो चुनाव परिणाम के बाद भी बंगाल में रुककर दिखायें अमित शाह जी, बंगाल आ रहे हैं तो मछली-भात जरूर खाइयेगा, 15 दिन के प्रवास पर TMC ने कसा तंज 2021 में ममता बनर्जी नंदीग्राम में हारीं, इस बार भवानीपुर भी हारेंगी, शुभेंदु अधिकारी के नामांकन में गरजे अमित शाह.