Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य तरुण सागर जी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीमंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन | सहकारिता मंत्री श्री सारंग और मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने की सहभागिताराहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान पर PM मोदी का निशाना, बोले- कुछ लोग 'झूठ की गूंज' से निराशा फैलाने में लगे हैंHeavy Rain Alert: किस राज्य में होगी बहुत भारी बारिश? IMD ने जारी किया 6 सितंबर तक का वेदर अपडेटनालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तारIMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्डदिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेपसिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसारKal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादलधार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भव्य रामराजा लोक से निखरेगी बुंदेलखंड की पहचन्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमनराष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान एक सितम्बर को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगागहरे समुद्र में फंसी पनडुब्बी को बचाने से लेकर अंडरवॉटर ऑपरेशन तक, कितना खास है INS Nipun?

10 साल की बच्ची की हत्या को तमिलनाडु के सीएम विजय ने बताया भयावह, जांच के आदेश दिए

Author
Prabhat Khabar 23 मई 2026, 06:04 pm
10 साल की बच्ची की हत्या को तमिलनाडु के सीएम विजय ने बताया भयावह, जांच के आदेश दिए

Tamil Nadu CM Vijay : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने कोयंबटूर के सुलूर में 10 साल की एक बच्ची की हत्या को भयावह घटना बताया. विपक्ष के भारी विरोध के बाद सीएम विजय ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया. उन्होंने बच्ची के परिजनों के प्रति संवेदना भी जताई है.

सीएम विजय ने जांच के आदेश दिए सीएम विजय ने सोशल मीडिया एक्स पर बच्ची के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है. उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस को घटना की गहन और त्वरित जांच करके आरोपपत्र जल्द से जल्द दाखिल करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है.

उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.मुख्यमंत्री विजय ने कहा, कोयंबटूर में शुक्रवार को 10 वर्षीय एक बच्ची के साथ हुई भयावह घटना से गहरा दुख और सदमा पहुंचा है. हमारे समाज में ऐसे अमानवीय और अपराधों को कतई माफ नहीं किया जाएगा.

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ ऐसे जघन्य अपराध ना हों. கோயம்புத்தூரில் நேற்று 10 வயது சிறுமிக்கு நிகழ்ந்த கொடூர சம்பவம் மிகுந்த வேதனையையும், அதிர்ச்சியையும் அளிக்கிறது. இத்தகைய மனிதநேயமற்ற மற்றும் மன்னிக்க முடியாத குற்றச் செயல்கள் நமது சமூகத்தில் ஒருபோதும் ஏற்றுக்கொள்ளப்பட முடியாது.

தங்கள் உயிருக்குயிரான குழந்தையைப் பிரிந்து வாடும்… — CMOTamilNadu (@CMOTamilnadu) May 23, 2026 विपक्ष ने सरकार को घेरा विजय के सीएम बनते ही एक ऐसी घटना हुई है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है.विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के प्रमुख एडप्पाडी के पलानीस्वामी समेत अन्य नेताओं ने इस मामले में न्याय की मांग की.

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता उदयनिधि स्टालिन समेत कई नेताओं ने इस घटना की निंदा की और सरकार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. उदयनिधि ने सोशल मीडिया पर कहा, इस जघन्य घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस हत्या के लिए न्याय की मांग हर तरफ से उठ रही है.

उन्होंने पीड़ित परिवार को द्रमुक की ओर से आश्वासन देते हुए आरोप लगाया कि नई सरकार के सत्ता में आने के मात्र 12 दिनों में यौन अपराध और गांजा तस्करी समेत 30 से अधिक गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं. पलानीस्वामी ने कहा, यह बेहद दुखद है कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाध्य यह सरकार ऐसी जघन्य घटनाओं को रोकने में विफल रही है.

उन्होंने एक्स पर कहा, घंटों चले विरोध प्रदर्शनों के बाद इस घटना के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया लेकिन एक निर्दोष बच्चे की जान बचाने में असमर्थता सरकार की लापरवाही को दर्शाती है. ये भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा मौत मामले के आरोपी समर्थ सिंह को कोर्ट ने 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा केरल बीजेपी के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा-देश को अस्थिर करने की कोशिश का हिस्सा है कॉकरोच जनता पार्टी ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मीडिया से कहा-हम 7 दिन की रिमांड मांगेंगे, तभी होगी पूछताछ.

Ad

ताज़ा खबरें