Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Delhi Crime: गोल्डी बराड़ के नाम पर महिला से 200 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकीMeta अब देगा सेक्सुअल हैरेसमेंट की जानकारी, सरकार बोली- सुरक्षा से समझौता नहींWeather Today: बिहार-ओडिशा समेत आज कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक, 19 सितंबर से शुरू हो सकती है मानसून की विदाईDiwali-Chhath Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनेंSchool Holiday 15 September: क्या 15 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपने राज्य की स्थितिउज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार | दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी 1800 मीटर रनवे से होगी शुरुआत, भविष्य में 2700 मीटर तक होगा विस्तारVideo: ठाणे में रेत से बना अनोखा पंचमुखी गणेश, लोगों के आकर्षण का बना केंद्रमुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में होगा राज्य स्तरीय स्कूटी वसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रममुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीरंदाजी विश्वकप में स्वर्ण पदक विजेता श्री बोम्मादेवरा को दी बधाई | मैक्सिको में पुरुषों की रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का मानGurugram Biker Case: कौन चला रहा था गाड़ी? कार मालिक बोला- 2 दिन पहले दोस्त को दी थी गाड़ीमुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह | उत्कृष्ट अभियंताओं और निर्माण एजेंसियों को पांच श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे ‘लोक निर्माण पुरस्कार’प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश फैल रहा हैं देशभर में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर दीप प्रज्ज्वलित कर होगा आभार प्रदर्शन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा-संकल्प अभियान बेहतर समन्वयमेंटेनेंस के नाम पर विद्युत वितरण कंपनी का फर्जीवाड़ा... उपभोक्ता भरी गर्मी में भी परेशान और बरसात में भी परेशान... तो काहे का मेंटेनेंस

संदेशखाली और बासंती में बारूद का ‘पाताल लोक’! शुभेंदु बोले- तृणमूल ने लोगों को डराने के लिए छिपा रखे थे हथियार

Author
Prabhat Khabar 06 जून 2026, 06:32 pm
संदेशखाली और बासंती में बारूद का ‘पाताल लोक’! शुभेंदु बोले- तृणमूल ने लोगों को डराने के लिए छिपा रखे थे हथियार

Suvendu Adhikari Illegal Arms Seizure: पश्चिम बंगाल में एनआईए (NIA) द्वारा भांगड़ बम ब्लास्ट के मास्टरमाइंड शौकत मोल्ला को दबोचे जाने के ठीक 24 घंटे के भीतर सूबे की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने राज्य के 2 बेहद संवेदनशील जिलों में व्यापक छापेमारी कर अवैध आग्नेयास्त्रों, देसी बमों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है.

सरकार के संरक्षण में जमा किये गये थे हथियार मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि ये हथियार किसी सामान्य अपराधी के नहीं, बल्कि पिछली सरकार के संरक्षण में सालों से जमा किये गये वो हथियार हैं, जिनका इस्तेमाल आम नागरिकों और विपक्षी कार्यकर्ताओं को आतंकित करने के लिए किया जाता था.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में फिर मिला हथियारों का जखीरा, एक ही घर से एके47 समेत कई अत्याधुनिक हथियार जब्त कहां-कहां मिला हथियारों का जखीरा? सुरक्षा बलों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर हुई यह छापेमारी मुख्य रूप से उन इलाकों में केंद्रित थी, जो लंबे समय से राजनीतिक हिंसा के केंद्र बने हुए थे.

दक्षिण 24 परगना जिले के कुमराखाली और बासंती इलाके के सरबेरिया बाजार के पास सुरक्षा बलों ने जमीन खोदकर भारी मात्रा में छिपे हुए अवैध आग्नेयास्त्र और कारतूस बरामद किये हैं. उत्तर 24 परगना का संदेशखाली खौफ और प्रताड़ना के लिए देश भर में कुख्यात हो चुका है.

इसी संदेशखाली के अलग-अलग गुप्त ठिकानों पर भी सुरक्षा बलों ने एक साथ दबिश दी, जहां से शांति भंग करने के इरादे से छिपाकर रखे गये घातक आधुनिक हथियार मिले हैं. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें टीएमसी की ‘हिंसा की संस्कृति’ ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं की जान : शुभेंदु अधिकारी बंगाल के चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर ममता बनर्जी सरकार के कारनामों को उजागर किया.

उन्होंने लिखा-पिछले शासनकाल में वर्षों तक अवैध हथियारों का भंडारण सुनियोजित तरीके से किया गया था. इसका एकमात्र मकसद राज्य में तानाशाही चलाना और लोकतंत्र की आवाज को दबाना था. उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी की इसी ‘हिंसा की संस्कृति’ और खूनी राजनीति के कारण बंगाल में कई विपक्षी कार्यकर्ताओं, विशेषकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निर्दोष कार्यकर्ताओं को अपनी जान गंवानी पड़ी.

Suvendu Adhikari Illegal Arms Seizure: 19 मार्च के ब्लास्ट का शौकत मोल्ला कनेक्शन दक्षिण 24 परगना के दक्षिण बामुनिया गांव में 19 मार्च को देसी बम विस्फोट हुआ था. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे. ब्लास्ट के मुख्य संदिग्ध और टीएमसी के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को एनआईए द्वारा दबोचे जाने के ठीक बाद यह बरामदगी हुई है.

मुख्यमंत्री ने कहा है कि अब पश्चिम बंगाल की पवित्र धरती से आपराधिक गतिविधियों और राजनीतिक आतंकवाद का पूरी तरह सफाया किया जायेगा. राज्य में कानून का राज, शांति, सुरक्षा और वास्तविक लोकतंत्र हर हाल में कायम रहेगा. इसे भी पढ़ें डोमकल में मिला हथियार बनाने का कारखाना, हथियारों का जखीरा जब्त ऑर्फनगंज रोड में जमीन खोद कर निकाला गया हथियारों का जखीरा बंगाल के तालाब उगल रहे हथियार, दक्षिण 24 परगना में पुलिस को मिला हथियारों का जखीरा बंगाल एसटीएफ ने झारखंड और बंगाल के तीन हथियार तस्करों को किया अरेस्ट.

Ad

ताज़ा खबरें