Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Delhi Crime: गोल्डी बराड़ के नाम पर महिला से 200 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकीMeta अब देगा सेक्सुअल हैरेसमेंट की जानकारी, सरकार बोली- सुरक्षा से समझौता नहींWeather Today: बिहार-ओडिशा समेत आज कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक, 19 सितंबर से शुरू हो सकती है मानसून की विदाईDiwali-Chhath Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनेंSchool Holiday 15 September: क्या 15 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपने राज्य की स्थितिउज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार | दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी 1800 मीटर रनवे से होगी शुरुआत, भविष्य में 2700 मीटर तक होगा विस्तारVideo: ठाणे में रेत से बना अनोखा पंचमुखी गणेश, लोगों के आकर्षण का बना केंद्रमुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में होगा राज्य स्तरीय स्कूटी वसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रममुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीरंदाजी विश्वकप में स्वर्ण पदक विजेता श्री बोम्मादेवरा को दी बधाई | मैक्सिको में पुरुषों की रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का मानGurugram Biker Case: कौन चला रहा था गाड़ी? कार मालिक बोला- 2 दिन पहले दोस्त को दी थी गाड़ीमुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह | उत्कृष्ट अभियंताओं और निर्माण एजेंसियों को पांच श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे ‘लोक निर्माण पुरस्कार’प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश फैल रहा हैं देशभर में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर दीप प्रज्ज्वलित कर होगा आभार प्रदर्शन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा-संकल्प अभियान बेहतर समन्वयमेंटेनेंस के नाम पर विद्युत वितरण कंपनी का फर्जीवाड़ा... उपभोक्ता भरी गर्मी में भी परेशान और बरसात में भी परेशान... तो काहे का मेंटेनेंस

नंदीग्राम से जंगलमहल तक बिछेगा रेल पटरियों का जाल, बंगाल में 1 लाख करोड़ के 61 मेगा प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी

Author
Prabhat Khabar 06 जून 2026, 09:13 pm
नंदीग्राम से जंगलमहल तक बिछेगा रेल पटरियों का जाल, बंगाल में 1 लाख करोड़ के 61 मेगा प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी

खास बातें टकराव खत्म, 40 एनओसी जारी रेलवे बोर्ड का 100 फीसदी फंड तैयार फुटओवरब्रिज और अंडरपास के लिए 40 एनओसी जारी 102 स्टेशनों का होगा आधुनिकीकरण जंगलमहल से सुंदरबन तक 61 मेगा प्रोजेक्ट्स को स्वीकृति Suvendu Adhikari Railway Projects West Bengal: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बुनियादी ढांचे के विकास पर तेजी से काम शुरू होने जा रहा है.

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की बैठक में बंगाल के रेल नेटवर्क का कायाकल्प करने के लिए 1 लाख करोड़ रुपए के निवेश का रोडमैप जारी किया गया है. मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को रेलवे के लिए जमीन अधिग्रहण करने का वही फॉर्मूला अपनाने का हुक्म दिया है, जिसके तहत सीमा सुरक्षा बल (BSF) को कंटीली बाड़ लगाने के लिए जमीन दी गयी थी.

इसके साथ ही नंदीग्राम, जंगलमहल और सुंदरबन जैसे दुर्गम इलाकों तक रेल सेवा पहुंचाने का रास्ता साफ हो गया है. टकराव खत्म, 40 एनओसी जारी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बंगाल के चीफ मिनिस्टर ने ब्यूरोक्रेसी को अपना विजन साफ करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया.

उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार में राज्य और केंद्र के बीच राजनीतिक टकराव की स्थिति बनी रहती थी. गतिरोध के कारण बंगाल में रेलवे का विकास पूरी तरह ठप हो गया था. अब इस समस्या को जड़ से खत्म किया जायेगा. रेलवे बोर्ड का 100 फीसदी फंड तैयार शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यदि राज्य प्रशासन लंबित परियोजनाओं के लिए जमीन और अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) उपलब्ध करा दे, तो रेलवे बोर्ड और मंत्रालय के पास बंगाल में 1 लाख करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश का फंड तुरंत मिल सकता है.

इसे भी पढ़ें : अश्विनी वैष्णव की बड़ी घोषणाएं- कोलकाता में दौड़ेंगी नयी पीढ़ी की 60 ट्रेनें, सिलीगुड़ी से दिल्ली तक चलेगी बुलेट ट्रेन फुटओवरब्रिज और अंडरपास के लिए 40 एनओसी जारी रेलवे बोर्ड जमीन खरीदने के लिए पूरा पैसा देता है. कुछ मामलों में राज्य सरकार खुद जमीन खरीदकर रेलवे को सौंपेगी.

इसके लिए सरकार ने कम से कम 60 परियोजनाओं के लिए भूमि देने के अलावा ‘फुट ओवरब्रिज’ और ‘अंडरपास’ के लिए 40 एनओसी पहले ही जारी कर दिये हैं. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 102 स्टेशनों का होगा आधुनिकीकरण नबान्न सभागार में मुख्यमंत्री ने बंगाल के रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए अब तक का सबसे बड़ा टारगेट सेट किया है.

2012 स्टेशनों का मेकओवर किया जायेगा और इन्हें विश्वस्तरीय बनाया जायेगा. आम जनता को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए राज्य में 538 नये फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : कोलकाता मेट्रो पर बंगाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने लगायी फटकार, कहा- विकास का राजनीतिकरण न करें Suvendu Adhikari Railway Projects West Bengal: जंगलमहल से सुंदरबन तक 61 मेगा प्रोजेक्ट्स को स्वीकृति रेलवे बोर्ड ने पश्चिम बंगाल के लिए जिन 61 प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी दी है, उनमें राज्य के वो इलाके शामिल हैं, जो दशकों से रेल कनेक्टिविटी के लिए तरस रहे थे.

इनमें जंगलमहल, नंदीग्राम, करीमपुर, जालंगी, तेहट्टा, नदिया, मुर्शिदाबाद, लालगढ़, दक्षिण दिनाजपुर और सुंदरबन की प्रमुख रेल लाइनें शामिल हैं. इसके साथ ही कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों के लिए मेट्रो विस्तार (Metro Extension) की बड़ी परियोजनाओं को भी शामिल किया गया है.

इसे भी पढ़ें कोलकाता मेट्रो के रबींद्र सरोवर स्टेशन पर बड़ा हादसा, रेलवे ट्रेक पर कूदा आदमी Viral Video : कोलकाता मेट्रो में महिला ने किया हंगामा कहा, ‘बांग्लादेश में नहीं है, हिंदी में बात करो’.

Ad

ताज़ा खबरें