Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला से की सौजन्य भेंट | लोकतांत्रिक परंपराओं एवं जनहित के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चानीमच में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ आज मनासा सेआतंकवादी, किसान विरोधी और भ्रष्टाचारी कहां मिलेंगे...राज्यसभा में BJP सांसदों ने कांग्रेस के खिलाफ लगाए नारेकलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशपशुपालन एवं डेयरी विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्नशैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री के विरुद्ध जिलेभर में संयुक्त अभियानजिला न्यायालय नीमच में चिकित्सा कक्ष का किया गया शुभारंभबिना खाद्य अनुज्ञप्ति के खाद्य व्यवसाय संचालित करने पर प्रकरण दर्जमध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में मीडिया प्रतिनिधियों से की चर्चामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री पाटिल से की सौजन्य भेंट | जल संसाधन एवं जनहित से जुड़े विषयों पर हुआ विचार-विमर्शलोकसभा में बिना बहस पास हुआ टैक्स संशोधन बिल, विदेशी निवेश से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर तक होंगे बदलावमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की सौजन्य भेंट | विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चाउत्तराखंड में आफत की बरसात, उफान पर अलकनंदा-मंदाकिनी नदियां, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्टनवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में मध्यप्रदेश के हरित ऊर्जा मॉडल का हुआ प्रेजेंटेशन स्वच्छ ऊर्जा और हरित परिवहन का दिया संदेश, सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल | जनविश्वास अभियान शुरू होगा 7 अगस्त से जन विश्वास अभियान यानि जनता से सीधा-संवाद और जुड़ाव शुक्रवार से फील्ड में जाकर होगा शिकायतों और समस्याओं का समाधान

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत पर समाजसेवी निधि चौधरी ने जताया गहरा दुख

Author
Admin Malwa First 27 जून 2026, 11:24 am
लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत पर समाजसेवी निधि चौधरी ने जताया गहरा दुख
गाजियाबाद। लखनऊ स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग की घटना में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत और कई अन्य के घायल होने की खबर से पूरे देश में शोक का माहौल है इस हृदयविदारक हादसे पर गाज़ियाबाद की समाजसेवी निधि चौधरी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। निधि चौधरी ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करने गए मासूम छात्रों का इस तरह असमय दुनिया से चले जाना अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कोचिंग सेंटर में अचानक आग लगने से वहां मौजूद छात्रों में अफरा-तफरी मच गई,जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।साथ ही कहा कि सभी कोचिंग संस्थानों,स्कूलों और सार्वजनिक भवनों में अग्निशमन यंत्र,आपातकालीन निकास द्वार तथा सुरक्षा मानकों का नियमित निरीक्षण अनिवार्य किया जाना चाहिए,ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। समाजसेवी निधि चौधरी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में सभी को पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए।उन्होंने दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।
Ad

ताज़ा खबरें