Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए नि

टीएमसी के राज में लोकतंत्र वेंटिलेटर पर, इस बार बंगाल चुनाव में लड़ाई ‘जनता बनाम ममता’, कोलकाता में गरजे शमिक भट्टाचार्य

Author
Prabhat Khabar 18 अप्रैल 2026, 08:50 pm
टीएमसी के राज में लोकतंत्र वेंटिलेटर पर, इस बार बंगाल चुनाव में लड़ाई ‘जनता बनाम ममता’, कोलकाता में गरजे शमिक भट्टाचार्य

खास बातें लोकतंत्र और प्रशासन : पार्टी और पुलिस के बीच फर्क खत्म 79,000 कारखाने बंद, पलायन को मजबूर प्रतिभा कृषि संकट : आलू किसानों की स्थिति भयावह कानून-व्यवस्था और सुरक्षा : कट्टरपंथ पर जतायी चिंता जनता ही भाजपा का चेहरा Samik Bhattacharya Meet the Press: पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कोलकाता प्रेस क्लब के Meet the Press कार्यक्रम में राज्य की वर्तमान स्थिति पर तीखा हमला बोला है.

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2011 में जिस ‘परिवर्तन’ के वादे के साथ तृणमूल कांग्रेस सत्ता में आयी थी, वह महज एक दिखावा साबित हुआ. शमिक भट्टाचार्य ने राज्य की आर्थिक बदहाली, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलता पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि आगामी चुनाव अब भाजपा बनाम टीएमसी नहीं, बल्कि ‘जनता बनाम तृणमूल’ की सीधी लड़ाई है.

लोकतंत्र और प्रशासन : पार्टी और पुलिस के बीच फर्क खत्म शमिक भट्टाचार्य ने अपने वक्तव्य में संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे हमलों को लेकर गहरी चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में बंगाल का लोकतांत्रिक ढांचा पूरी तरह कमजोर हो चुका है. न्यायपालिका से लेकर अन्य स्वतंत्र संस्थाओं को निशाना बनाया जा रहा है.

प्रशासन और सत्तारूढ़ दल के बीच का अंतर अब लगभग समाप्त हो गया है, जो लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है. 79,000 कारखाने बंद, पलायन को मजबूर प्रतिभा राज्य की आर्थिक स्थिति पर बात करते हुए पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश किये.

बंद होती इंडस्ट्री : भाजपा नेता ने दावा किया कि पिछले 15 सालों में बंगाल में लगभग 79,000 कारखाने बंद हो चुके हैं. 1,000 से अधिक कंपनियां लिक्विडेशन की प्रक्रिया में हैं. कर्ज का बोझ : पश्चिम बंगाल पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है, जबकि बुनियादी ढांचे (पूंजीगत व्यय) पर खर्च घटता जा रहा है.

पलायन का दर्द : सिंगूर और नंदीग्राम जैसी घटनाओं ने उद्योगों को नकारात्मक संदेश दिया, जिसके कारण कंपनियां अपने मुख्यालय दूसरे राज्यों में ले जा रही हैं. इससे राज्य की प्रतिभा और श्रम का पलायन हो रहा है. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें कृषि संकट : आलू किसानों की स्थिति भयावह बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया.

उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि उत्पादन लगातार गिर रहा है और किसान कर्ज के जाल में फंसे हैं. विशेष रूप से आलू किसानों की वर्तमान स्थिति को उन्होंने ‘भयावह’ बताया. इसके लिए सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया. इसे भी पढ़ें : बंगाल में 2021 जैसी लहर या ‘परिवर्तन’ की आहट? ममता बनर्जी की लोकप्रियता और भाजपा की रणनीति का पूरा विश्लेषण यहां पढ़ें कानून-व्यवस्था और सुरक्षा : कट्टरपंथ पर जतायी चिंता प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य की सुरक्षा स्थिति और जनसांख्यिकीय परिवर्तन को बंगाल की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक करार दिया.

उन्होंने दावा किया कि बंगाल में कानून का शासन खत्म हो चुका है. प्रशासन पूरी तरह राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है. कट्टरपंथ और बदलती जनसांख्यिकी को लेकर उन्होंने केंद्र और राज्य की जनता को सतर्क रहने की अपील की. इसे भी पढ़ें : घुसपैठ और गोरखालैंड पर हिमंता का बड़ा बयान, कहा- ममता बनर्जी को हटाओ नहीं तो बंगाल हमसे छिन जायेगा Samik Bhattacharya: जनता ही भाजपा का चेहरा बंगाल चुनाव 2026 में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के सवाल पर शमिक भट्टाचार्य ने स्पष्ट रुख अपनाया.

कहा कि भाजपा व्यक्ति विशेष की बजाय नीतियों और कार्यक्रमों के आधार पर चुनाव लड़ती है. बंगाल की जनता ही पार्टी का चेहरा है. भाजपा का लक्ष्य बंगाल को भ्रष्टाचार और भय से मुक्त कर विकास के पथ पर ले जाना है. उन्होंने राज्य की जनता से भविष्य की पीढ़ियों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए ‘परिवर्तन’ के पक्ष में मतदान करने की भावुक अपील की.

इसे भी पढ़ें शमिक भट्टाचार्य बोले- बंगाल में चौथी बार नहीं बनेगी ममता बनर्जी की सरकार बंगाल चुनाव में वोटिंग से पहले 427 करोड़ की जब्ती, शराब और ड्रग्स के सिंडिकेट में हड़कंप चुनाव आते ही फिर गूंजा दामोदर सेतु का मुद्दा, 350 करोड़ का बजट और 300 गांवों के लोगों का दर्द, देखें Video कुल्टी की सड़कों पर उतरे ‘महागुरु’, अजय पोद्दार के लिए किया रोड शो, SIR पर चुनाव आयोग का किया बचाव.

Ad

ताज़ा खबरें