Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए नि

राम नवमी पर ‘सियासी महाकुंभ’, भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी का शक्ति प्रदर्शन, TMC ने खेला ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ का कार्ड

Author
Prabhat Khabar 27 मार्च 2026, 06:59 am
राम नवमी पर ‘सियासी महाकुंभ’, भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी का शक्ति प्रदर्शन, TMC ने खेला ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ का कार्ड

Ram Navami: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के शोर के बीच राम नवमी का त्योहार पूरी तरह से राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन में तब्दील हो गया है. गुरुवार को राज्य की सड़कों पर भक्ति और राजनीति का ऐसा संगम दिखा, जहां भाजपा हिंदुत्व के अपने एजेंडे को धार देती नजर आयी, तो सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भी भगवा खेमे के ‘धार्मिक एकाधिकार’ को चुनौती देने के लिए पूरी ताकत झोंक दी.

कोलकाता से लेकर जिलों तक जय श्री राम के नारों और हजारों पुलिसकर्मियों के पहरे के बीच बंगाल ‘चुनावी मोड’ में रहा. भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी की दहाड़- यह हमारी सभ्यता का उत्सव नेता प्रतिपक्ष और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने दक्षिण कोलकाता में भव्य राम नवमी शोभायात्रा का नेतृत्व किया.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र में रैली करते हुए शुभेंदु ने कहा- राम नवमी हमारी सभ्यता और संस्कृति का उत्सव है. बंगाल की जनता अपनी श्रद्धा प्रकट करने के लिए सड़कों पर है. भाजपा और संघ परिवार ने इस दो दिवसीय उत्सव के जरिये राज्य के 2 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है.

TMC का ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’- कुणाल घोष ने संभाला मोर्चा भाजपा को धर्म के मुद्दे पर वॉकओवर न देने की रणनीति के तहत टीएमसी के दिग्गज नेता भी सड़कों पर उतरे. उत्तर कोलकाता में कुणाल घोष स्थानीय नेताओं के साथ राम नवमी रैली में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि राम किसी एक राजनीतिक दल के नहीं, बल्कि सबके हैं.

राजनीतिक विश्लेषक इसे भाजपा के हिंदुत्ववादी दृष्टिकोण का मुकाबला करने के लिए टीएमसी का ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ कार्ड मान रहे हैं. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें कोलकाता में 60 से ज्यादा रैलियां सुरक्षा के लिहाज से पश्चिम बंगाल पुलिस और प्रशासन ‘हाई अलर्ट’ रहा.

कोलकाता शहर में छोटी-बड़ी 60 से अधिक रैलियां निकाली गयीं. संवेदनशील जिले हावड़ा, हुगली, बीरभूम और उत्तर दिनाजपुर में ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की गयी. हजारों पुलिसकर्मियों के साथ-साथ संवेदनशील प्वाइंट्स पर केंद्रीय बलों (CRPF) को मुस्तैद रखा गया. राम नवमी के अवसर पर कोलकाता की सड़कों पर निकली शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं ने किया भजन-कीर्तन.

बंगाल पर थोपा जा रहा उत्तर भारतीय हिंदुत्व – वामदल+कांग्रेस वामपंथी और कांग्रेस नेताओं ने इस स्थिति पर चिंता जतायी है. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) के वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा बंगाल की समन्वयवादी परंपरा पर ‘उत्तर भारतीय हिंदुत्व’ थोप रही है.

उन्होंने टीएमसी की भी आलोचना की. कहा कि वह भाजपा का मुकाबला करने की बजाय उसी की राह पर चल रही है. वामदलों के अनुसार, राजनीति में धर्म का यह आक्रामक उपयोग बंगाल की संस्कृति के लिए नया और चिंताजनक है. बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 शेड्यूल पहला चरण : 23 अप्रैल 2026 दूसरा चरण : 29 अप्रैल 2026 नतीजे : 4 मई 2026 इसे भी पढ़ें राम नवमी पर ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, बंगाल में 3000 जवान तैनात, हावड़ा-हुगली में ड्रोन बंगाल में नमाज की आजादी, पूजा के लिए कोर्ट के चक्कर, दक्षिणेश्वर से नितिन नबीन का ममता बनर्जी सरकार पर वार हावड़ा में रामनवमी 2026 शोभायात्रा को कलकत्ता हाईकोर्ट की हरी झंडी, हथियार ले जाने पर रोक.

Ad

ताज़ा खबरें