Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की दीं शुभकामनाएंNEET-PG 2026: जयपुर में सर्वर ने दिया धोखा, तकनीकी गड़बड़ी के बाद सेंटर पर हंगामासंकट की घड़ी में पूरी सरकार है बाढ़ पीड़ितों के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया पैदल भ्रमण, किया नुकसान का मुआयना अधिकारियों को 3 दिन तक चित्रकूट में ही रहकर राहत पहुंचाने के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री नमन की बात: 137वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहें हैं पीएम मोदीVideo: 18,600 फीट की ऊंचाई, तेज हवाएं, खतरनाक ढलान, हेलीकॉप्टर उतारने के जगह नहीं, भारतीय सेना का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशनHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया अलर्टबाढ़ प्रभावितों को वस्त्र ,भोजन और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए:मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बारिश से कोई जनहानि और पशु हानि ना हो मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से रीवा एवं सतना कलेक्टर को दिये निर्देशहाईयर एजुकेशन के लिए बिहार सरकार दे रही 4 लाख रुपये! स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए यहां करें अप्लाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे | मुख्यमंत्री डॉ. यादव चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की रीवा में बैठक लेकर करेंगे समीक्षा रविवार को सतना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे भौतिक रूप से अवलोकनKal Ka Mausam : रविवार को यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट ? जानिए झारखंड में कैसा रहेगा मौसममुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोरका बोन्दारी क्षेत्र में वाहन रुकवाकर किया बच्चों और महिलाओं से आत्मीय संवाद | ग्राम देवरबेली में पहली बार पहुंचे कोई मुख्यमंत्री राखी भी बंधवाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट | प्रदेश की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं तथा सहकारिता क्षेत्र की उपलब्धियों की दी जानकारीसड़क किनारे खड़ी बहनों और बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रुकवाई गाड़ी | राखी बंधवाकर किया आत्मीय संवादरेलवे ट्रैक पर रील बनाने और स्टंट करनेवालों पर सख्ती, 3 महीने में 6608 लोगों पर जुर्माना, 853 अरेस्टबालाघाट जिले का विकास और रोजगार के नये अवसरों का सृजन ही हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बैगा विकास प्राधिकरण की होगी स्थापना मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनविश्वास कार्यक्रम में हुए शामिल

राहुल गांधी ने अमित शाह से कहा- या तो आप दोषी हैं या फिर अक्षम

Author
Prabhat Khabar 10 अगस्त 2026, 10:59 am
राहुल गांधी ने अमित शाह से कहा- या तो आप दोषी हैं या फिर अक्षम

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने NEET-UG पेपर लीक के खिलाफ 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जोरदार हमला बोला है. सोमवार को राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले में गृह मंत्री की चुप्पी गंभीर सवाल खड़े करती है और उन्हें जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए.

राहुल गांधी ने अंग्रेजी अखबार द हिंदू में प्रकाशित अपने लेख को साझा करते हुए आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पैलेट गन, आंसू गैस और कील लगे डंडों का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई छात्राओं और नाबालिग प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की गई.

राहुल गांधी ने अमित शाह की चुप्पी पर उठाए सवाल राहुल गांधी ने कहा कि घटना को लगभग 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन गृह मंत्री ने संसद में इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की ओर से चर्चा की मांग को भी लगातार खारिज किया गया. राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह की चुप्पी केवल एक सामान्य चूक नहीं है, बल्कि इससे ऐसा संदेश जाता है कि सरकार पुलिस कार्रवाई का समर्थन कर रही है.

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग कांग्रेस नेता ने इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जब तक जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, विपक्ष इस मुद्दे को उठाता रहेगा. राहुल गांधी ने अपने लेख में उन घायल छात्रों से मुलाकात का भी जिक्र किया, जो 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से पुलिस कार्रवाई में घायल हुए थे.

राहुल गांधी का आरोप- सरकार में फैसले ऊपर से होते हैं राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार हमेशा अपनी केंद्रीकृत व्यवस्था की बात करती है. उन्होंने तर्क दिया कि जब सरकार उपलब्धियों का श्रेय प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को देती है, तो किसी गंभीर घटना की जिम्मेदारी भी शीर्ष नेतृत्व को लेनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुआ, जो संसद से ज्यादा दूर नहीं है. वहां तैनात दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करते हैं. राहुल गांधी ने बताईं दो संभावनाएं राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले में केवल दो स्थितियां हो सकती हैं.

पहली- अमित शाह को पुलिस कार्रवाई की जानकारी थी और उन्होंने इसे मंजूरी दी. दूसरी- उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं थी. उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई उनकी जानकारी में हुई तो वे इसके लिए जिम्मेदार हैं और अगर उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी तो यह उनकी प्रशासनिक विफलता है.

दोनों ही स्थितियों में गृह मंत्री को जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए. Rahul Gandhi Tweet संसद में बयान की मांग कर रहा विपक्ष कांग्रेस और 'INDIA' गठबंधन के दल लगातार अमित शाह से संसद में बयान देने की मांग कर रहे हैं. विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह विरोध प्रदर्शन भी किया है.

वहीं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष की मांग पर कहा कि यह तय करना सरकार का अधिकार है कि सदन में कौन सा मंत्री बयान देगा. उन्होंने कहा कि विपक्ष यह फैसला नहीं कर सकता कि किस मंत्री को संसद में आकर जवाब देना चाहिए. Also Read: झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का तीसरा दिन आज, सदन में हंगामे के आसार.

Ad

ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की दीं शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की दीं शुभकामनाएं

NEET-PG 2026: जयपुर में सर्वर ने दिया धोखा, तकनीकी गड़बड़ी के बाद सेंटर पर हंगामा
राष्ट्रीय

NEET-PG 2026: जयपुर में सर्वर ने दिया धोखा, तकनीकी गड़बड़ी के बाद सेंटर पर हंगामा

संकट की घड़ी में पूरी सरकार है बाढ़ पीड़ितों के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया पैदल भ्रमण, किया नुकसान का मुआयना अधिकारियों को 3 दिन तक चित्रकूट में ही रहकर राहत पहुंचाने के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री न
मध्यप्रदेश

संकट की घड़ी में पूरी सरकार है बाढ़ पीड़ितों के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया पैदल भ्रमण, किया नुकसान का मुआयना अधिकारियों को 3 दिन तक चित्रकूट में ही रहकर राहत पहुंचाने के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री न

मन की बात: 137वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहें हैं पीएम मोदी
राष्ट्रीय

मन की बात: 137वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहें हैं पीएम मोदी

Video: 18,600 फीट की ऊंचाई, तेज हवाएं, खतरनाक ढलान, हेलीकॉप्टर उतारने के जगह नहीं, भारतीय सेना का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन
राष्ट्रीय

Video: 18,600 फीट की ऊंचाई, तेज हवाएं, खतरनाक ढलान, हेलीकॉप्टर उतारने के जगह नहीं, भारतीय सेना का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन