Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
संसद ठप: बाहर प्रदर्शन vs प्रदर्शन, मानसून सत्र बर्बाद करने का एक दूसरे पर लगा रहे आरोपअंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस पर की अपीलParliament Live: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगितबंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव क्षेत्र, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्टतृणमूल विधायक कुणाल घोष के घर पर हमला, रात 10 बजे बेलेघाटा कार्यालय में हुई तोड़फोड़'जेनरेशन गटर' वाले बयान पर बोली कंगना: जो खुद को कॉकरोच कहते हैं, वे गटर में ही तो रहेंगे1 लाख करोड़ का डिफेंस एग्रिमेंट: 60 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदेगा भारत; टाटा, महिंद्रा और HAL रेस मेंअहमदाबाद निवेश संवाद में मध्यप्रदेश को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव | 5 हजार 785 से अधिक रोजगार के अवसर होंगे सृजित मध्यप्रदेश हर तरह के निवेश के लिए है तैयार, अवसरों का लाभ उठायें, यहां खुलकर करें निवेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. याममता बनर्जी सरकार में जारी सभी नये OBC प्रमाण पत्रों को कलकत्ता हाईकोर्ट ने किया रद्दऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से मध्यप्रदेश बनेगा आत्मनिर्भर,15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टोरेंट ग्रुप प्रदेश में 43 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर रहा है निवेश अनूपपुर में 22 हजार करोड़ के निवेश से 1600 मेगावाट की ताप विद्युततिरंगे की छटा से अद्भुत नजर आएगा बड़ा तालाब, सैकड़ो नावों से निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा | देश में पहली बार तालाब के बीच बनेगा फ्लोटिंग तिरंगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में बोट क्लब, बड़े तालाब पर होगा भव्य आयोजनतिरंगे की छटा से अद्भुत नजर आएगा बड़ा तालाब, 100+ नावों से निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा | मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में बोट क्लब, बड़े तालाब पर होगा भव्य आयोजनमुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ, निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी ; सीएम धामी करेंगे शुरुआतप्रदेश में निवेश से गुजरात-मध्यप्रदेश के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पीएम मित्र पार्क में 1200 करोड़ रुपए के निवेश से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति गुजरात के सहयोग से मध्यप्रदेश के 5000 लोगों को गारमेंट असम-अरुणाचल सीमा पर गोलीबारी से तनाव, आदिवासी नेता ने की बातचीत से समाधान की अपील

पीएम मोदी का वीडियो मैसेज भी नहीं बदल सका राहुल गांधी का रुख, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो

Author
Prabhat Khabar 24 जुलाई 2026, 06:57 am
पीएम मोदी का वीडियो मैसेज भी नहीं बदल सका राहुल गांधी का रुख, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो को कोट किया और प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, इसलिए आधी रात को वीडियो जारी कर उनकी भावनाओं और समझदारी का अपमान नहीं करना चाहिए.

राहुल ने सरकार से तीन मांगें रखीं- पहली, धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए; दूसरी, प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई करने वालों को सजा दी जाए और तीसरी, सरकार छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो मैसेज में कहा कि उनकी सरकार प्रश्नपत्र लीक के मामलों पर सख्त कानून लाने जा रही है.

उन्होंने बताया कि शुक्रवार (24 जुलाई) को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस विधेयक के मसौदे पर चर्चा होगी और उसे अंतिम रूप दिया जाएगा. इसके बाद अगले हफ्ते संसद में यह विधेयक पेश किया जाएगा. प्रधानमंत्री के मुताबिक, नए कानून में पेपर लीक कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान होगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके और छात्रों का भरोसा बना रहे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैंने अधिकारियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया था और अब वह कोर्ट शुरू भी हो चुकी है. इससे पेपर लीक जैसे मामलों की जल्दी सुनवाई होगी और दोषियों को जल्द सजा मिलेगी." ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने समाप्त कराया अनशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाएं लाखों छात्रों और उनके परिवारों के लिए बड़ी परेशानी होती हैं.

उन्होंने बताया कि नीट पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद सरकार ने कई सख्त कदम उठाए. दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. मोदी ने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी कोशिश थी कि छात्रों का एक साल खराब न हो. इसी वजह से जल्द दोबारा परीक्षा कराई गई, जिसमें 22 लाख छात्र शामिल हुए.

उन्होंने बताया कि दोबारा हुई नीट परीक्षा का परिणाम 19 जुलाई को जारी हुआ और देशभर के कई छात्रों ने सफलता हासिल की..

Ad

ताज़ा खबरें