Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Rajasthan Weather Today: आज रहेगा मौसम शुष्क, जानें जयपुर-कोटा में कैसा रहेगा मौसमJal Jeevan Mission 2.0 : सिर्फ पाइपलाइन बिछाना काफी नहीं, बारिश के बीच पानी की नियमित सर्विस पर फोकस10 सितंबर की टॉप 20 खबरें: Apple ने लॉन्च किया iPhone Duo, 2022 से रची जा रही थी लाल किला ब्लास्ट की साजिशVideo : चलती गाड़ी में शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, ना ट्रेन रुकी, ना कोई उतरा...फिर भी पहुंच गया पार्सलट्रेन की बुकिंग खुलते ही ‘REGRET’ दिख रहा? दिवाली पर कंफर्म टिकट पाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीकेआमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, सागर के अवैध शराब मामले की होगी न्यायिक जांच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | लापरवाही और अनियमितता पर ज़ीरो टालरेंस, सबकी जवाबदेही तय की जाएगी सागर के अवैध शराब मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा और कड़ा एक्शन श्री इरपेसा मोबिलाइज़र्स के प्रति हमारी सद्भावना, समाधान जरूर निकालेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पेसा मोबिलाइज़र्स बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखीDr., Prof. तो सुना होगा, अब Tr. भी देखेंगे नाम के आगे, जानिए Er., CA, Adv. जैसे Prefix आखिर किसे और क्यों मिलते हैं?जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई की जाए सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर व्यक्त किया शोक कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे, असामाजिक तत्वों पर हो कठोर कार्रवाई पुलिस, प्रशासनिक अधिकारिउज्जैन में मंदिर टूट गया, लेकिन 8 फीट की हनुमान प्रतिमा टस से मस नहीं हुई, अब IIT इंदौर से ली जा रही मददमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं रेलमंत्री श्री वैष्णव का म.प्र. को सौगात देने के लिये माना आभार | आर्थिक मामलों की केन्द्रीय मंत्रिमंडलीय समिति ने दी स्वीकृति मध्यप्रदेश सहित 5 राज्यों के लिए 3 मल्टी-ट्रैकिंग रेल परियोजनाएं मंजूरकिसानों को उन्नत कृषि तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज और बेहतर कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि की जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कृषि को केवल जीविकोपार्जन का साधन न मानकर इसे किसानों के लिए लाभ का व्यवसाय बनाया जाए कृषि क्षेत्र आने वाले समय में प्रदेSIR में भारत रत्न CNR Rao के नाम में एक ‘F’ की गड़बड़ी पर विवाद, EC ने कहा- कोई नोटिस नहीं दियामध्यप्रदेश निवेशकों का भरोसेमंद साथी | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में दुनिया के उद्योग जगत को दिया न्योता मध्यप्रदेश की निवेश क्षमता से रूबरू हुआ वैश्विक उद्योग जगत लगभग 53 हजार करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव प्राप्तMPSC Paper Leak: प्यार, ब्रेकअप और बदले ने खोला पेपर लीक का राज, प्रेमी ने किया प्रेमिका का भंडाफोड़

3.25 लाख करोड़ के मेगा डील की तैयारी, भारत खरीदेगा 114 नए राफेल जेट

Author
Prabhat Khabar 01 जून 2026, 09:07 pm
3.25 लाख करोड़ के मेगा डील की तैयारी, भारत खरीदेगा 114 नए राफेल जेट

Rafale Fighter Jets: रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार मंत्रालय के अधिग्रहण विंग ने पिछले सप्ताह फ्रांसीसी सरकार को यह अनुरोध पत्र भेजा है. अब फ्रांस की ओर से अगले दो से तीन महीनों के भीतर इस प्रस्ताव का जवाब दिए जाने की उम्मीद है. दोनों देशों के बीच बातचीत पूरी होने के बाद अगले एक साल के भीतर समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है.

इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि 114 में से 94 राफेल लड़ाकू विमानों का निर्माण भारत में किया जाएगा. फ्रांसीसी विमान निर्माता डसॉल्ट एविएशन एक भारतीय कंपनी के साथ साझेदारी कर इन विमानों का निर्माण करेगी. यह पहली बार होगा जब राफेल विमानों का उत्पादन फ्रांस के बाहर किया जाएगा.

पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा में हो सकती है चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिड जून तक फ्रांस की यात्रा पर जा सकते हैं. माना जा रहा है कि उनकी फ्रांसीसी नेतृत्व के साथ होने वाली बैठकों में राफेल सौदा प्रमुख मुद्दों में शामिल रहेगा. भारतीय वायु सेना लंबे समय से लड़ाकू विमान स्क्वाड्रनों की कमी का सामना कर रही है.

इस चुनौती से निपटने के लिए वायु सेना उन्नत 4.5 पीढ़ी के राफेल लड़ाकू विमानों को बड़ी संख्या में अपने बेड़े में शामिल करने की योजना पर काम कर रही है. 176 तक पहुंच जाएगी राफेल विमानों की संख्या भारतीय वायु सेना और नौसेना पहले ही 62 राफेल विमानों का ऑर्डर दे चुकी हैं.

114 नए विमानों के शामिल होने के बाद देश में राफेल विमानों की कुल संख्या 176 हो जाएगी. इसके अलावा भारतीय नौसेना ने 31 अतिरिक्त राफेल मरीन विमानों में भी रुचि दिखाई है, जिससे भविष्य में यह संख्या 200 के पार पहुंच सकती है. 2028 से शुरू होगी विमानों की डिलीवरी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय नौसेना के लिए राफेल मरीन विमानों की डिलीवरी साल 2028 से शुरू हो जाएगी.

इसके कुछ समय बाद भारतीय वायु सेना के लिए राफेल विमानों की साप्लाई भी शुरू होगी. अनुमान है कि समझौते के करीब साढ़े तीन साल बाद वायु सेना को विमान मिलने लगेंगे. भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह इस समय फ्रांस के दौरे पर हैं. उनके डसॉल्ट एविएशन की उन उत्पादन इकाइयों का दौरा करने की भी संभावना है, जहां राफेल लड़ाकू विमानों का निर्माण किया जाता है.

Also Read: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर आ रहे भारत, जंतर-मंतर में करेंगे प्रदर्शन.

Ad

ताज़ा खबरें