Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिंदी दिवस की दीं शुभकामनाएंGanesh Chaturthi: CM देवेंद्र फडणवीस ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई, बोले - रिपोर्ट आते ही UCC करेंगे लागूVIDEO : गुरुग्राम में महिला बाइक सवार का कार ने किया पीछा, फिर मारी टक्कर, Viral वीडियो में दिखा पूरा मामलादौलत नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्थाएं छोड़ गए हकीम अब्दुल हमीद, बर्थ एनिवर्सरी पर पढ़ें 'जामिया हमदर्द' की कहानीXi Jinping India Visit: 7 साल बाद भारत लौटे शी जिनपिंग, मोदी-शी रिश्तों में क्या बदला?गंगा में डूब रहे 30 दिन के मासूम समेत 10 बांग्लादेशियों की BSF ने बचायी जानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की शुभकामनाएंBRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश, कहा- इन्हें हथियार बनाया तो रुकेगी दुनिया की तरक्कीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 जीतने पर दी बधाईप्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभीKal School Holiday: 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? गणेश चतुर्थी पर कहां है छुट्टीमुख्यमंत्री डॉ. यादव, सोमवार को भारत भवन में करेंगे भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का शुभारंभ | राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय आयोजन देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और कवि होंगे शामिलकठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंधी समाज के महापुरुषों राजा दाहिर, संत कंवरराम और शहीद हेमु कालानी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कर राज्य सरकार ने निभाया अपना वादाकेन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कृषक हित में संचालित हैं कई कल्याणकारी योजनाएं पन्ना के बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री किसानों से किया संवादBRICS देशों के बीच कारोबार में बाहरी दबाव कम करने का पुतिन ने बताया प्लान, रखे ये 2 प्रस्ताव

पीएम मोदी नीदरलैंड रवाना, ढाई घंटे की UAE यात्रा में 5 अरब डॉलर निवेश समेत कई अहम समझौते

Author
Prabhat Khabar 15 मई 2026, 08:57 pm
पीएम मोदी नीदरलैंड रवाना, ढाई घंटे की UAE यात्रा में 5 अरब डॉलर निवेश समेत कई अहम समझौते

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ कई मुद्दों पर अहम वार्ता की. दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक में ऊर्जा, रक्षा, प्रौद्योगिकी, निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े मुद्दों पर रणनीतिक सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई.

प्रधानमंत्री और अल नाहयान की मुलाकात मोदी के पांच देशों के दौरे के पहले चरण में यूएई पहुंचने के तत्काल बाद हुई. पीएम मोदी यूएई में लगभग ढाई घंटा ठहरे. बैठक की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई पर हुए हमलों की निंदा करते हुए कहा कि भारत मिडिल ईस्ट में शांति स्थापित करने के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार है.

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि मिडिल ईस्ट तनाव का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. यूएई ने भारत में 5 अरब डॉलर निवेश की घोषणा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के चलते समुद्री आवाजाही भी प्रभावित हुई है, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहा है. इसके बावजूद भारत और यूएई ने अपने आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि यूएई ने भारत में 5 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की है.

उन्होंने कहा कि यह निवेश दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई मजबूती देगा और भारत के विकास को गति प्रदान करेगा. यूएई के बाद पीएम मोदी नीदरलैंड के लिए रवाना हो गये. #WATCH अबू धाबी, UAE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद अबू धाबी से रवाना हुए। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "मैंने अपने भाई, महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ भारत-UAE व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की।… https://t.co/2KqyyDDfJf pic.twitter.com/vWFJw4VgxG — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2026 ऊर्जा और पेट्रोलियम क्षेत्र में बड़ा समझौता विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) के अनुसार इंडियन स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व्स लिमिटेड और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी के बीच सामरिक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं.

इस समझौते का मकसद है. भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करना पेट्रोलियम भंडार बढ़ाना एलएनजी और एलपीजी भंडारण केंद्रों पर सहयोग बढ़ाना दोनों देशों ने एलपीजी आपूर्ति को लेकर भी दीर्घकालिक रणनीतिक समझौता किया. रक्षा और तकनीक सहयोग को नई मजबूती भारत और यूएई ने रक्षा औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के लिए भी एक रणनीतिक समझौते पर हस्ताक्षर किए.

इसके तहत दोनों देश रक्षा तकनीक में सहयोग बढ़ाने पर राजी हुए हैं. इनोवेशन को प्रोत्साहन, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत करना शामिल है. गुजरात में बनेगा जहाज मरम्मत केंद्र दोनों देशों के बीच गुजरात के वडीनार में जहाज मरम्मत केंद्र स्थापित करने और बंदरगाह और तटीय बुनियादी ढांचे को विकसित करने पर भी समझौता हुआ.

इसके अलावा जहाज मरम्मत क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा देने पर भी सहमति बनी. AI और सुपरकंप्यूटर परियोजना पर समझौता भारत की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) महत्वाकांक्षाओं को बढ़ावा देने के लिए सुपरकंप्यूटर क्लस्टर स्थापित करने से जुड़ा समझौता भी दोनों देशों के बीच हुआ.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इससे तकनीकी सहयोग और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. एयरपोर्ट पर विशेष सम्मान के साथ हुआ स्वागत प्रधानमंत्री मोदी के यूएई पहुंचने पर राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने स्वयं एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और विशेष सम्मान के तौर पर यूएई के सैन्य विमानों ने उनके विमान की अगवानी भी की.

पांच देशों के दौरे पर हैं प्रधानमंत्री मोदी पीएम मोदी पांच देशों की यात्रा पर रवाना हुए हैं. यूएई यात्रा उनके विदेश दौरे का पहला चरण है. यूएई के बाद प्रधानमंत्री मोदी नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा करेंगे. इन यात्राओं का उद्देश्य ट्रंड, ग्रीन एनर्जी, निवेश, प्रौद्योगिकी और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है..

Ad

ताज़ा खबरें