Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Rajasthan Weather Today : आज नहीं बरसेंगे बादल, 34 से 36 डिग्री तक चढ़ेगा पाराSuccess Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेजदुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्माननिवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरलराहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतराप्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभारVIDEO: घायल तेंदुआ अचानक हुआ खूखांर, रेस्क्यू टीम पर किया हमला, वन अधिकारी को मुंह में दबोच सड़क पर दिया पटकमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा | ग्रुप सीईओ खालिद अल हुरैमल के साथ वेस्ट-टू-एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी पर हुई उच्चस्तरीय बैठक मध्यप्रदेश में वेस्ट-टू-एनर्जी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और ग्रीन मोबिलिटी में निवेश और तकनीकी साझेदारीबेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में एनर्जी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होगा नवाचार लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर मOne Nation, One Time : इस नये कानून से देश को मिलेगी समय सुरक्षामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना | शारजाह और मध्यप्रदेश के बीच आर्थिक साझेदारी सुदृढ़ करने पर गहन विचार-विमर्श मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह के प्रतिनिधिमंडल को जीआईएस 2027 के लिए किया आDiwali Chhath Special Trains : दिवाली और छठ पर घर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए रूट और पूरा शेड्यूलमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दींराजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को, तैयारियां पूरीHaryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशान

बंगाल की हवा में नयी ताजगी है, जैसे राज्य अब बेड़ियों से आजाद हो गया हो, तारकेश्वर में बोले प्रधानमंत्री मोदी

Author
Prabhat Khabar 20 जून 2026, 07:28 pm
बंगाल की हवा में नयी ताजगी है, जैसे राज्य अब बेड़ियों से आजाद हो गया हो, तारकेश्वर में बोले प्रधानमंत्री मोदी

खास बातें पिछली सरकारों ने बंगाल को पलायन की भूमि बना दिया : पीएम भारत-बांग्लादेश सीमा पर जल्द होगी बाड़बंदी : नरेंद्र मोदी बंटवारे के समय कांग्रेस ने बंगाल को अनाथ छोड़ दिया 9.44 करोड़ किसानों के खाते में 18880 करोड़ रुपए ट्रांसफर पीएम मोदी ने बंगाल को दी ये प्रमुख सौगातें इतिहास के अध्याय को सही स्थान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध : अधिकारी PM Modi Bengal Visit: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बंगाल की हवा में नयी ताजगी है. मानो राज्य अब बेड़ियों से आजाद हो गया हो. प्रधानमंत्री ने बंगाल को पलायन की मिट्टी बनाने के लिए ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बंटवारे के समय बंगाल को अनाथ छोड़ दिया था.

स्वतंत्रता के बाद तुष्टीकरण की राजनीति करने का भी कांग्रेस पर पीएम मोदी ने आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बंगाल के विकास के लिए बहुत तेजी से काम करना शुरू कर दिया है. पिछली सरकारों ने बंगाल को पलायन की भूमि बना दिया : पीएम शुभेंदु अधिकारी सरकार के सत्ता संभालने के बाद पहली बार बंगाल के दौरे पर आये प्रधानमंत्री ने कहा- हमने देखा है कि पिछली सरकारों ने कैसे काम किया.

उन्होंने बंगाल को पीछे धकेला और इसे पलायन की भूमि बना दिया. उन्होंने कहा कि बंगाल में जिन लोगों ने जनता का पैसा लूटा था, वे अब उसे लौटा रहे हैं और उन्हें जेल भेजा जा रहा है. भारत-बांग्लादेश सीमा पर जल्द होगी बाड़बंदी : नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की पिछली सरकार भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन नहीं दे रही थी.

उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की जीत और शुभेंदु अधिकारी की सरकार बनने के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को जमीन देने की प्रक्रिया पूरी हुई. जल्द ही बाड़ लगाये जायेंगे, जिससे घुसपैठ पर पूरी तरह से रोक लग जायेगी. इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी ने ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ पर बाबा तारकेश्वर की धरती से सूबे को दी 820 करोड़ की सौगात PM Modi Bengal Visit: बंटवारे के समय कांग्रेस ने बंगाल को अनाथ छोड़ दिया प्रधानमंत्री ने कहा- मैं ‘पश्चिम बंग दिवस’ के मौके पर लोगों को बधाई देना चाहता हूं.

कामना करता हूं कि पश्चिम बंगाल के विकास के लिए ऐतिहासिक ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ प्रेरणा बने. उन्होंने कहा कि बंटवारे के समय कांग्रेस ने बंगाल को अनाथ छोड़ दिया था और स्वतंत्रता के बाद तुष्टीकरण की राजनीति की. नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब पूरे बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की कोशिशें हो रही थीं, तब कांग्रेस ने साजिश रचने वाली ताकतों के सामने घुटने टेक दिये थे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 9.44 करोड़ किसानों के खाते में 18880 करोड़ रुपए ट्रांसफर प्रधानमंत्री ने बाबा तारकनाथ की भूमि से सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देने वाली पीएम-किसान योजना की 18,880 करोड़ रुपए की 23वीं किस्त जारी की. इससे पूरे भारत में 9.44 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हुए.

पश्चिम बंगाल के 45 लाख से अधिक किसानों के बैंक अकाउंट में 900 करोड़ से अधिक रुपए ट्रांसफर किये गये. पीएम मोदी ने बंगाल को दी ये प्रमुख सौगातें पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से लगभग 590 करोड़ रुपए की रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास. पीएमजीएसवाई-तृतीय के तहत पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में 315 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाली 49 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन.

पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की, जिससे दुनिया की सबसे बड़ी फसल बीमा योजना के लाभ राज्य के किसानों को मिलेंगे. पश्चिम बंगाल के 45 लाख से अधिक किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की 23वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की.

पिछली सरकारों पर बरसे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इससे पहले, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने 20 जून के महत्व को दबाने और राज्य के गठन में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ऐतिहासिक भूमिका को मिटाने की कोशिश की थी.

राज्य-स्तरीय समारोह में सीएम ने कहा कि 20 जून बंगाल के इतिहास में एक अहम मोड़ था, जब पश्चिमी बंगाल के विधि निर्माताओं ने भारत के साथ बने रहने के पक्ष में वोट दिया, जिससे राज्य के गठन का रास्ता साफ हुआ. इतिहास के अध्याय को सही स्थान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध : अधिकारी शुभेंदु अधिकारी ने कहा- वर्षों से 20 जून के महत्व को दबाने और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ऐतिहासिक भूमिका को मिटाने की लगातार कोशिशें की गयीं.

हमारी सरकार बंगाल के इतिहास के इस अध्याय को उसका सही स्थान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल के गठन से जुड़ी घटनाओं की याद में और बंटवारे के समय इस इलाके को भारत का हिस्सा बनाये रखने के लिए लड़ने वालों के सम्मान में पूरे राज्य में ‘पश्चिम बंग दिवस’ मनाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें कोलकाता आने से पहले पीएम मोदी ने बंगाल को दी रेल प्रोजेक्ट की सौगात, झारखंड को भी होगा फायदा पीएम मोदी ने कोलकाता में किया 18,680 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, बंदरगाह व रेल ढांचे होंगे मजबूत.

Ad

ताज़ा खबरें

Rajasthan Weather Today : आज नहीं बरसेंगे बादल, 34 से 36 डिग्री तक चढ़ेगा पारा
राष्ट्रीय

Rajasthan Weather Today : आज नहीं बरसेंगे बादल, 34 से 36 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज
राष्ट्रीय

Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज

दुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्मान
मध्यप्रदेश

दुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्मान

निवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरल
मध्यप्रदेश

निवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरल

राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा
राष्ट्रीय

राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा