Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए नि

बंगाल चुनाव 2026: कौन है विक्रम साव, जिसकी दुकान पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिया झालमुड़ी वाला ब्रेक?

Author
Prabhat Khabar 20 अप्रैल 2026, 06:57 am
बंगाल चुनाव 2026: कौन है विक्रम साव, जिसकी दुकान पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिया झालमुड़ी वाला ब्रेक?

खास बातें मुझे झालमुड़ी खिलाओ – पीएम मोदी जेब से 10 रुपए निकालकर दुकानदार को दिये दुकान पर ही खड़े-खड़े झालमुड़ी खाने लगे मोदी दुकान के पास जुट गयी महिलाओं और बच्चों की भीड़ सोशल मीडिया पर पीएम ने शेयर की तस्वीर गया के रहने वाले हैं दुकानदार विक्रम साव PM Modi Jhalmuri Break: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के जंगलमहल इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में धुआंधार प्रचार किया.

प्रचार अभियान समाप्त करने के बाद झारग्राम में उन्होंने झालमुड़ी का आनंद लिया. जनसभा खत्म होने के बाद पीएम का काफिला हेलीपैड की ओर बढ़ रहा था. अचानक कॉलेज मोड़ के पास काफिला रुका. कार से पीएम मोदी उतरे और सड़क किनारे एक दुकान में गये. मुझे झालमुड़ी खिलाओ – पीएम मोदी दुकान में पहुंचने से पहले ही प्रधानमंत्री ने कहा- भैया, मुझे झालमुड़ी खिलाओ.

कितने का देते हो. दुकानदार ने कहा कि आप जितने का कहेंगे. पीएम ने अब कहा- कितने में बेचते हो. अच्छा वाला. इस पर दुकानदार ने कहा कि 10 रुपए, 20 रुपए. जेब से 10 रुपए निकालकर दुकानदार को दिये प्रधानमंत्री ने उससे 10 रुपए की झालमुड़ी बनाने के लिए कहा. जेब से 10 रुपए निकालकर भी दिये.

दुकानदार पैसे लेने को तैयार नहीं था. उसने कहा कि आप हमारी दुकान पर आये, यही बड़ी बात है. लेकिन, पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे नहीं चलेगा और पैसे दे दिये. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें दुकान पर ही खड़े-खड़े झालमुड़ी खाने लगे मोदी दुकानदार विक्रम साव ने ठोंगे में पीएम मोदी को झालमुड़ी दी.

इससे पहले दुकानदार ने पूछा कि प्याज खाते हैं? प्रधानमंत्री ने जवाब दिया- हां, प्याज-मिर्च खाता हूं. किसी का सिर नहीं. इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग खिलखिलाकर हंसने लगे. पीएम मोदी ने दुकान पर ही खड़े होकर झालमुड़ी खाना शुरू कर दिया. इसे भी पढ़ें : PHOTOS: झारग्राम में सड़क की दुकान में झालमुड़ी खाने पहुंचे पीएम मोदी, जीता लोगों का दिल दुकान के पास जुट गयी महिलाओं और बच्चों की भीड़ इससे पहले वहां महिलाओं और बच्चों की भीड़ जुट चुकी थी.

पीएम ने किसी बच्चे के हाथ में झालमुड़ी दी, तो कई और बच्चों ने हाथ आगे बढ़ा दिया. उन्होंने सभी बच्चों के हाथ में झालमुड़ी दी. ऐसा लग रहा था, मानो प्रधानमंत्री अपने हाथों से प्रसाद बांट रहे रहों. कई महिलाओं ने अपने बच्चे को हाथ आगे बढ़ाने के लिए कहा. इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ सोशल मीडिया पर पीएम ने शेयर की तस्वीर जनसभा के बाद प्रधानमंत्री का यह अंदाज सोशल मीडिया में वायरल हो गया.

उन्होंने खुद भी अपने एक्स हैंडल पर इसकी तस्वीरें साझा कीं और लिखा- बंगाल चुनाव में प्रचार के बाद झालमुड़ी का आनंद लिया. व्यस्त राजनीतिक रैलियों के बीच पीएम के साथ बिताये ये पल वहां मौजूद लोगों के लिए यादगार बन गये. ঝাড়গ্রামে ঝালমুড়ি খাবার বিরতি! pic.twitter.com/t0TcDeONxt — Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2026 गया के रहने वाले हैं दुकानदार विक्रम साव झारग्राम के दुकानदार विक्रम साव कहते हैं कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि प्रधानमंत्री मोदी उनकी दुकान में झालमुड़ी खाने आये.

विक्रम मूल रूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं. उनकी झालमुड़ी की दुकान बहुत मशहूर है. इसे भी पढ़ें आसनसोल उत्तर में ‘बटन’ वाला खेल, अफवाह और पैसे बांटने का सनसनीखेज आरोप, भाजपा ने की शिकायत डबल इंजन सरकार पर बरसे अभिषेक बनर्जी, कहा- बंगाल में नहीं चलेगा मोदी का बुलडोजर पुरुलिया में पीएम मोदी की मेगा रैली, अभेद्य किले में तब्दील रायबाघिनी मैदान, 9 विधानसभा को साधेंगे घुसपैठ और गोरखालैंड पर हिमंता का बड़ा बयान, कहा- ममता बनर्जी को हटाओ नहीं तो बंगाल हमसे छिन जायेगा.

Ad

ताज़ा खबरें