Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन | सहकारिता मंत्री श्री सारंग और मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने की सहभागिताराहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान पर PM मोदी का निशाना, बोले- कुछ लोग 'झूठ की गूंज' से निराशा फैलाने में लगे हैंHeavy Rain Alert: किस राज्य में होगी बहुत भारी बारिश? IMD ने जारी किया 6 सितंबर तक का वेदर अपडेटनालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तारIMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्डदिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेपसिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसारKal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादलधार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भव्य रामराजा लोक से निखरेगी बुंदेलखंड की पहचन्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमनराष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान एक सितम्बर को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगागहरे समुद्र में फंसी पनडुब्बी को बचाने से लेकर अंडरवॉटर ऑपरेशन तक, कितना खास है INS Nipun?सितंबर की शुरुआत भारी बारिश से, 5 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें आपके शहर का हाल

कैप्टन अपनी सीट पर नहीं थे, तभी बजा स्टॉल अलर्ट, फुकेत-दिल्ली विमान घटना की अहम जानकारी आई सामने

Author
Prabhat Khabar 12 अगस्त 2026, 08:56 am
कैप्टन अपनी सीट पर नहीं थे, तभी बजा स्टॉल अलर्ट, फुकेत-दिल्ली विमान घटना की अहम जानकारी आई सामने

Air India Flight Turbulence Case: 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में अचानक आई गड़बड़ी ने यात्रियों और क्रू को दहला दिया. अब Flight Safety Department की रिपोर्ट में उस वक्त कॉकपिट में हुई घटनाओं की अहम जानकारी सामने आई है.

कैप्टन अपनी सीट पर नहीं थे, तभी बजा स्टॉल अलर्ट रिपोर्ट के मुताबिक घटना के समय कैप्टन अपनी सीट पर नहीं, बल्कि फर्स्ट ऑफिसर की सीट के पीछे खड़े होकर विमान के एयर-कंडीशनिंग सिस्टम पर चर्चा कर रहे थे. तभी कॉकपिट में एक साथ ऑडियो और ECAM (इलेक्ट्रॉनिक सेंट्रलाइज्ड एयरक्राफ्ट मॉनिटर) अलर्ट बजने लगे.

चेतावनी थी कि विमान स्टॉल की स्थिति में जा रहा है. इसी दौरान ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट हो गया और विमान का नोज ऊपर की ओर उठने लगा. विमान उड़ा रहे फर्स्ट ऑफिसर ने स्टॉल रिकवरी के लिए विमान का नोज तेजी से नीचे किया, ताकि उसकी गति और नियंत्रण वापस हासिल किया जा सके.

कुछ सेकंड के लिए कॉकपिट में जीरो ग्रैविटी जैसा माहौल विमान के नोज को नीचे करने के बाद प्लेन इतनी तेजी से नीचे गया कि कुछ क्षणों के लिए विमान में नेगेटिव ग्रेविटी जैसी स्थिति बन गई. रिपोर्ट के अनुसार कैप्टन ने देखा कि वह खुद और कॉकपिट में रखी ढीली वस्तुएं ऊपर की ओर तैरने लगीं.

यानी कुछ सेकंड के लिए ऐसा महसूस हुआ जैसे कॉकपिट में गुरुत्वाकर्षण लगभग खत्म हो गया हो. शुरुआती तौर पर घटना को टर्बुलेंस से जोड़ा गया था, लेकिन बाद की जांच में तकनीकी खराबी और फ्लाइट-कंट्रोल सिस्टम से जुड़े पहलुओं की भी जांच हो रही है. DGCA ने इसे संभावित तकनीकी समस्या से जुड़ा बताया है, जबकि कुछ विमानन विशेषज्ञों ने तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम के संभावित फेल्योर की बात कही है.

हालांकि, AAIB ने अभी किसी एक वजह को अंतिम कारण नहीं माना है. ये भी पढ़ें: पायलट का टेस्ट नॉन-नेगेटिव आए तो क्या होता है? जानें एविएशन में ड्रग टेस्ट के नियम, प्रक्रिया और सजा पायलट के ड्रग टेस्ट ने भी बढ़ाए सवाल घटना के बाद दोनों पायलटों का अनिवार्य साइकोएक्टिव-सब्सटेंस टेस्ट किया गया.

रिपोर्टों के अनुसार कैप्टन का कन्फर्मेटरी टेस्ट मारिजुआना के लिए पॉजिटिव आया है. हालांकि, जांच एजेंसियों ने अभी यह नहीं कहा है कि इस टेस्ट का विमान के अचानक नीचे जाने से कोई सीधा संबंध था. ये भी पढ़ें: Air India Flight turbulance case: पायलट नशे की हालत में उड़ा रहा था विमान? डोप टेस्ट में पाया गया पॉजिटिव असली वजह का जवाब ब्लैक बॉक्स देगा अब जांच करने वालों की नजर Flight Data Recorder और Cockpit Voice Recorder पर है.

इन्हीं से यह पता चलेगा कि स्टॉल अलर्ट क्यों आया, उस समय विमान की गति और ऊंचाई क्या थी, कौन-से सिस्टम प्रभावित हुए और दोनों पायलटों ने किस क्रम में कार्रवाई.

Ad

ताज़ा खबरें