Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए नि

पालघर का ‘बाबा’ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, खुद को बताता था भगवान का अवतार

Author
Prabhat Khabar 28 मार्च 2026, 11:31 am
पालघर का ‘बाबा’ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, खुद को बताता था भगवान का अवतार

पुलिस के मुताबिक 40 साल के आरोपी ऋषिकेश वैद्य को शुक्रवार (27 मार्च) को पिंपरी इलाके से गिरफ्तार किया गया. बताया गया कि नासिक में एक और बाबा अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद पुणे की 35 साल की महिला ने हिम्मत जुटाकर वैद्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. हालांकि आरोपी वैद्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया.

उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ झूठा केस बनाया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. महिला कैसे आई आरोपी के संपर्क में? पुलिस के मुताबिक, क्योंकि घटना पुणे में हुई थी, इसलिए वसई के मानिकपुर थाने में पहले ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज की गई. इसके बाद केस को आगे की जांच के लिए पुणे के हडपसर थाने भेज दिया गया.

आसान भाषा में समझें तो ‘जीरो एफआईआर’ ऐसी शिकायत होती है, जिसे किसी भी थाने में दर्ज कराया जा सकता है. चाहे घटना कहीं भी हुई हो. बाद में इसे सही इलाके के थाने में ट्रांसफर कर दिया जाता है. पुलिस के अनुसार, महिला आरोपी के संपर्क में पहली बार 2023 में फेसबुक के जरिए आई थी.

खुद को भगवान शिव का अवतार बताया आरोपी ने एफआईआर के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि दिसंबर 2023 में आरोपी पुणे में महिला से मिलने गया था. वहां उसने खुद को भगवान शिव का अवतार बताया. इसके बाद महिला से कहा कि वह उसकी ‘पार्वती’ है, इसी बहाने उसने उसे भरोसे में लिया.

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि व्यक्ति उसे पुणे के मांजरी इलाके के एक लॉज में ले गया. उसे कोई नशीला पदार्थ पिलाया. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने कथित तौर पर महिला की तस्वीरें भी ले लीं. वैद्य को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई महिला के अनुसार, आरोपी का पालघर जिले में एक सामाजिक संगठन है.

उसने तस्वीरों के जरिए उसे ‘ब्लैकमेल’ किया. पिछले साल मई में फिर से उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की. पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वैद्य को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई थीं. उसके ठिकाने के बारे में सूचना मिलने के बाद उसे पिंपरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया..

Ad

ताज़ा खबरें