Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
योगी vs शाह: क्या BJP की ‘सक्सेशन पॉलिटिक्स’ में सबसे बड़ा चेहरा योगी हैं? 4 पॉइंट में समझिएHeavy Rain Alert: भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन राज्यों में कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो चेतावनीPM Modi Gift Photos : PM मोदी ने SCO नेताओं को दिए खास तोहफे, महाभारत से लेकर संतूर और कांगड़ा चाय तक शामिलSCO में PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, सामने बैठे थे शहबाज शरीफ; बोले- आतंकवाद पर ‘डबल स्टैंडर्ड’ नहीं चलेगामहाराष्ट्र में इलाज के दौरान डॉक्टर की मौत, न्याय की आस टूटने के बाद हाथ पर लिखा सुसाइड नोटप्रदेश के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 41 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति | वीबी जी राम जी योजना के लिए 29 हजार 619 करोड़ रूपये का अनुसमर्थन दुग्ध उत्पादकों के हित में सहकारी प्रणाली और सांची ब्राण्ड के उन्नयन के लिए 2 हजार 97जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: जेपी नड्डा बोले, CJP प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज सभी FIR होंगी वापससफलता में रहें विनम्र और असफलता से सीखकर आगे बढ़ें विद्यार्थी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रतिभा को तकनीक से जोड़कर मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान दे रही राज्य सरकार मुख्यमंत्री ने लगभग 1.22 लाख विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप के लिए 304.98 करोप्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत होना गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादवCJP ने 5 सितंबर का दिल्ली मार्च वापस लिया, FIR वापस लेने के सरकार के कदम के बाद बदला फैसलामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य तरुण सागर जी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीमंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन | सहकारिता मंत्री श्री सारंग और मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने की सहभागिताराहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान पर PM मोदी का निशाना, बोले- कुछ लोग 'झूठ की गूंज' से निराशा फैलाने में लगे हैंHeavy Rain Alert: किस राज्य में होगी बहुत भारी बारिश? IMD ने जारी किया 6 सितंबर तक का वेदर अपडेटनालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

बंगाल चुनाव 2026: ओवैसी-हुमायूं गठबंधन से सियासी भूचाल, क्या बिगड़ेगा ममता बनर्जी का समीकरण?

Author
Prabhat Khabar 23 मार्च 2026, 05:04 pm
बंगाल चुनाव 2026: ओवैसी-हुमायूं गठबंधन से सियासी भूचाल, क्या बिगड़ेगा ममता बनर्जी का समीकरण?

Owaisi Humayun Kabir Alliance: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से ठीक एक महीने पहले राज्य की राजनीति में एक नया मोर्चा खुल गया है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) ने हाथ मिला लिया है.

इस नये गठबंधन के सामने आते ही भाजपा विरोधी दलों ने तीखा हमला बोला है. तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने एक सुर में आरोप लगाया है कि यह गठबंधन सिर्फ ‘धर्मनिरपेक्ष वोटों’ को बांटने और भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है.

मुस्लिम समाज हो सकता है अलग-थलग – सौगत रॉय ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने इस गठबंधन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ओवैसी की पार्टी असल में भाजपा की मदद कर रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के प्रयासों से मुस्लिम समाज मुख्यधारा से अलग-थलग पड़ सकता है.

हालांकि, उन्होंने यह भी दावा किया कि बंगाल में ओवैसी का कोई आधार नहीं है और जनता उन्हें नकार देगी. बीजेपी के स्पीड डायल पर ओवैसी – विपक्ष का कड़ा प्रहार गठबंधन की खबर आते ही भाजपा विरोधी दलों के नेताओं ने ओवैसी को निशाने पर लिया. प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना UBT) : जब भी भाजपा मुश्किल में होती है, वह AIMIM को बुलाती है.

ओवैसी भाजपा के ‘स्पीड डायल’ पर रहते हैं. महुआ माजी (JMM) : AIMIM भाजपा की ‘बी-टीम’ है. जहां भी ये चुनाव लड़ते हैं, वहां विपक्ष के वोट कटते हैं और सीधे तौर पर भाजपा को जीत मिलती है. मणिकम टैगोर (कांग्रेस) : कुछ लोगों ने धर्मनिरपेक्ष ताकतों को कमजोर करने की ‘सुपारी’ या ठेका ले रखी है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Owaisi Humayun Kabir Alliance: क्या मुस्लिम वोट बैंक में लगेगी सेंध? पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 और 29 अप्रैल को मतदान है. हुमायूं कबीर का मुर्शिदाबाद और आसपास के इलाकों में अच्छा प्रभाव माना जाता है.

असदुद्दीन ओवैसी के साथ उनका मिलना टीएमसी के लिए चिंता का विषय बन सकता है, क्योंकि पिछले चुनावों में मुस्लिम समुदाय ने एकतरफा ममता बनर्जी का समर्थन किया था. इसे भी पढ़ें हुमायूं कबीर ने उतारा ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार, 182 सीटों पर लड़ेगी आम जनता उन्नयन पार्टी हुमायूं कबीर पर अधीर रंजन चौधरी के गंभीर आरोप, कहा- मुझे जान से मारने की कोशिश की गयी भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, सोनारपुर दक्षिण से चुनाव लड़ेंगीं रूपा गांगुली सामने आये कांग्रेस नेता अधीर रंजन, बोले- बहरमपुर से लड़ना चाहता हूं बंगाल विधानसभा चुनाव.

Ad

ताज़ा खबरें