Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
बीजेपी नेता रुपेश पाण्डेय का बयान, कहा- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहींNEET पेपर लीक मामले पर NTA का एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्तयुवाओं के हित में कार्य कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में 10 हजार हो जाएंगी मेडिकल कॉलेज की सीट्सदो प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा-32 के तहत नोटिस जारीNEET विवाद: तीन मांगें... दो घंटे की बैठक, सीजेपी का दावा- मुआवजा-FIR पर सरकार नरमसंतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | गुरू पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होकर संतों का प्राप्त किया आशीर्वादशिकायत पर तत्काल कार्रवाई, खेत तक पहुंच का रास्ता कराया बहालयुवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 35 लाख से अधिक हितग्राहियों को लगभग 210 करोड़ राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पन्ना में पर्यटन बढ़ाक्या है अमेरिका का नया फोर्स्ड लेबर टैरिफ, जानिए भारत पर 10% टैक्स से आपकी जेब पर क्या होगा असर?सर्पदंश से मृत व्यक्ति के आश्रित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृतसी.आई.एस.एवं साइबर सुरक्षा विषय पर पैरा लीगल वॉलिंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्नग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराएंगे भारतीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवकेन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव100 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक अनिरुद्ध मारू का किया भव्य स्वागत, जताया आभारआईटीआई नीमच में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई

बंगाल में नमाज की आजादी, पूजा के लिए कोर्ट के चक्कर, दक्षिणेश्वर से नितिन नबीन का ममता बनर्जी सरकार पर वार

Author
Prabhat Khabar 25 मार्च 2026, 06:46 pm
बंगाल में नमाज की आजादी, पूजा के लिए कोर्ट के चक्कर, दक्षिणेश्वर से नितिन नबीन का ममता बनर्जी सरकार पर वार

Nitin Nabin South Kolkata Visit: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के चुनावी रणनीतिकार नितिन नबीन ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर ‘तुष्टीकरण’ और ‘दोहरे मानदंड’ अपनाने के आरोप लगाये हैं.

बुधवार को कोलकाता के प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद नितिन नबीन ने कहा कि बंगाल में आज ऐसी स्थिति है कि हिंदुओं को अपनी आस्था प्रकट करने के लिए अदालतों के दरवाजे खटखटाने पड़ रहे हैं. दुर्भाग्यपूर्ण हैं बंगाल के हालात – नितिन नबीन दक्षिणेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत में नितिन नबीन ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था और धार्मिक स्वतंत्रता पर सवाल उठाये.

उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ही राज्य में दो अलग-अलग समुदायों के लिए अलग-अलग नियम नजर आते हैं. पश्चिम बंगाल में नमाज अदा करने की तो पूरी अनुमति है, लेकिन पूजा करने और पंडाल बनाने के लिए हाईकोर्ट की शरण में जाना पड़ता है. यह स्थिति बंगाल के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है.

नितिन नबीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा पूजा और पंडाल के लिए क्यों जाना पड़ता है हाईकोर्ट? नितिन नवीन ने सीधे तौर पर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार की नीतियों की आलोचना की. उन्होंने नमाज और पूजा को लेकर टिप्पणी की. रामनवमी के दिन शोभायात्रा निकालने की पुलिस ने अनुमति नहीं दी, तो आयोजकों को कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख करना पड़ा.

मंगलवार को कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ हावड़ा में रामनवमी के दिन झांकी और शोभायात्रा निकालने की मंजूरी दी. इसी संदर्भ में नितिन नबीन ने यह टिप्पणी की. नमाज पर टिप्पणी : पश्चिम बंगाल में नमाज अदा करने की पूरी आजादी है और उस पर कोई पाबंदी नहीं दिखती. पूजा पर पाबंदी : बंगाल में हिंदुओं को पूजा आयोजित करने या पंडाल बनाने जैसी धार्मिक गतिविधियों के लिए अक्सर कलकत्ता हाईकोर्ट से अनुमति मांगनी पड़ती है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Nitin Nabin South Kolkata Visit: नबीन ने मां काली से मांगी ‘सोनार बांग्ला’ की दुआ भाजपा नेता नितिन नबीन ने बताया कि उन्होंने दक्षिणेश्वर मां काली के चरणों में नतमस्तक होकर राज्य के कल्याण की कामना की. कहा- मैंने ‘विकसित बंगाल’ और ‘सोनार बांग्ला’ के निर्माण के लिए देवी से प्रार्थना की है, ताकि राज्य को भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति से मुक्ति मिल सके.

इसे भी पढ़ें मिशन बंगाल 2026: नितिन नबीन ने बदला बूथ मैनेजमेंट का गेमप्लान, BJP उतारेगी डिजिटल वॉरियर्स की फौज लिएंडर पेस ने की नितिन नबीन से मुलाकात, पूर्व टेनिस स्टार के भाजपा में आने की अटकलें तेज अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नितिन नबीन पहुंचे कोलकाता, भाजपा कोर टीमों के साथ करेंगे संवाद नितिन नबीन का दावा- बंगाल में 50 लाख से अधिक घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से हटाये गये.

Ad

ताज़ा खबरें