NEET-UG 2026 रद्द: दिल्ली से केरलम तक प्रदर्शन, पेपर लीक का आरोपी नासिक से गिरफ्तार
NEET UG Paper Leak: नीट- यूजी 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई है. पेपर लीक के आरोपों के चलते एनटीए (NTA) ने यह बड़ा फैसला लिया है. अब सीबीआई जांच के बाद नई परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा रद्द होने की घोषणा के बाद देशभर में छात्रों का गुस्सा सड़कों पर दिखा.
दिल्ली से लेकर केरल तक बड़ी संख्या में छात्रों और छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया. कई जगहों पर नारेबाजी और टकराव की स्थिति भी देखने को मिली. दिल्ली में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें छात्रों ने सरकार और परीक्षा प्रणाली के खिलाफ नारे लगाए.
#WATCH | Delhi | Students' Federation of India (SFI) members protest against the National Testing Agency (NTA) after the NEET-UG 2026 examination was cancelled amid allegations of paper leak and examination irregularities An SFI member Aishe Ghosh says, "We are protesting… pic.twitter.com/RJ9MOgoQBh — ANI (@ANI) May 12, 2026 केरल में जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से झड़प केरल के तिरुवनंतपुरम में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के कार्यकर्ताओं ने कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (CAG) कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला.
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर परिसर में प्रवेश कर लिया, जिसके बाद पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पेपर लीक ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. #WATCH | Thiruvananthapuram, Keralam | A clash broke out between the police and the member of Students' Federation of India (SFI) members as they breach the police barricades and enter the office compound of Comptroller and Auditor General (CAG), while protesting against the… https://t.co/jBBkLdGz0e pic.twitter.com/R5fQMZuNQT — ANI (@ANI) May 12, 2026 नासिक से एक आरोपी गिरफ्तार पेपर लीक मामले की गंभीरता को देखते हुए CBI ने आधिकारिक तौर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
इसी बीच महाराष्ट्र के नासिक में पुलिस ने इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. पेपर लीक के आरोपी का नाम शुभम खैरनार है. उसे नासिक क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. अधिकारियों के अनुसार राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर यह कार्रवाई की गई है. #WATCH | Maharashtra: A four-member team of CBI arrived at Crime Branch Unit-2 office in Nashik to take custody of an accused of alleged paper leak of NEET-UG 2026 Exam, Shubham Khairnar.
He was arrested by Nashik Crime Branch. pic.twitter.com/UEzr6BFtmW — ANI (@ANI) May 12, 2026 खरगे और राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना इस पूरे मामले पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेपर लीक की घटनाएं बार-बार हो रही हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है.
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं कर रही है और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए. वहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट-यूजी में कथित अनियमितता को लेकर दावा किया कि नीट अब परीक्षा नहीं, बल्कि नीलामी बन चुकी है. उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा है.
#WATCH | Delhi: On the cancellation of the NEET-UG 2026 exam, Congress national president Mallikarjun Kharge says, "…This is happening again and again. I don't understand why the government is not paying attention to this? This happens in Madhya Pradesh, UP, and Bihar.
Nowhere… pic.twitter.com/3QEgm3xaUP — ANI (@ANI) May 12, 2026 केजरीवाल ने छात्रों से की सड़क पर उतरने की अपील वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में पेपर लीक एक संगठित समस्या बन चुकी है.
उन्होंने दावा किया कि इसके पीछे बड़ी मिलीभगत है और पिछले कई सालों में ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई. केजरीवाल ने छात्रों से अपील की कि वे अपने हक के लिए सड़क पर उतरें, क्योंकि सरकार केवल जन आंदोलन की भाषा समझती है. केजरीवाल आपके साथ है. तेजस्वी यादव का केंद्र पर हमला, कहा- 23 लाख छात्रों के भविष्य पर सवाल बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने NEET परीक्षा रद्द किए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.
उन्होंने कहा कि पेपर लीक की वजह से 23 लाख छात्रों के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ हुआ है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार और देश में पेपर लीक की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और यह अंतहीन सिलसिला अब तक नहीं रुका है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार के पास इतनी भी प्रशासनिक क्षमता नहीं है कि परीक्षा को बिना किसी गड़बड़ी के सही तरीके से कराया जा सके.
#WATCH | Patna | On NEET-UG 2026 exam cancellation and paper leak allegations, RJD leader and Bihar LoP Tejashwi Yadav says, "The issues of paper leak are recurring. The people sitting in power are shielding the criminals… The time and efforts of the candidates have been… pic.twitter.com/Fqb4jhJMSU — ANI (@ANI) May 12, 2026 सभी दोषियों को किया जाएगा गिरफ्तार- अभिषेक सिंह राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा है कि NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.
उन्होंने यह भी साफ किया कि पुनर्परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष होगी और छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. पेपर लीक की जानकारी कैसे सामने आई अभिषेक सिंह ने बताया कि 7 मई की रात एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि परीक्षा से पहले कुछ प्रश्न व्हाट्सएप पर भेजे गए थे, जो असली प्रश्नपत्र से मेल खाते थे.
इसके बाद एजेंसी ने जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि 3 मई की परीक्षा से पहले कुछ मोबाइल फोन पर प्रश्नों की पीडीएफ फाइलें साझा की गई थीं. इनमें से कई प्रश्न वास्तविक पेपर से मिलते पाए गए, जिससे पेपर लीक की आशंका मजबूत हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे CBI को सौंप दिया गया है.
अधिकारियों का कहना है कि जांच में यह भी देखा जा रहा है कि 1 और 2 मई को किन लोगों के पास ये फाइलें थीं. Also Read: NEET 2026 परीक्षा रद्द : बिहार में 60 लाख में सेटिंग, MBBS छात्र निकला सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड.