Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
‘दिमागी नक्सल’ वाले पोस्ट पर बवाल, गौरव भाटिया ने CJP नेताओं पर ठोका ₹2 करोड़ के मानहानि का केसमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्वेत क्रांति के जनक कुरियन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीजिस बेटे के लौटने का मां कर रही थी इंतजार, मिली उसकी लाश...Rajasthan Weather Today : आज नहीं बरसेंगे बादल, 34 से 36 डिग्री तक चढ़ेगा पाराSuccess Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेजदुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्माननिवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरलराहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतराप्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभारVIDEO: घायल तेंदुआ अचानक हुआ खूखांर, रेस्क्यू टीम पर किया हमला, वन अधिकारी को मुंह में दबोच सड़क पर दिया पटकमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा | ग्रुप सीईओ खालिद अल हुरैमल के साथ वेस्ट-टू-एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी पर हुई उच्चस्तरीय बैठक मध्यप्रदेश में वेस्ट-टू-एनर्जी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और ग्रीन मोबिलिटी में निवेश और तकनीकी साझेदारीबेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में एनर्जी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होगा नवाचार लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर मOne Nation, One Time : इस नये कानून से देश को मिलेगी समय सुरक्षामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना | शारजाह और मध्यप्रदेश के बीच आर्थिक साझेदारी सुदृढ़ करने पर गहन विचार-विमर्श मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह के प्रतिनिधिमंडल को जीआईएस 2027 के लिए किया आDiwali Chhath Special Trains : दिवाली और छठ पर घर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए रूट और पूरा शेड्यूल

बंगाल में 14 साल बाद खुली एक मर्डर केस की फाइल, सीआइडी ने शुरू की जांच

Author
Prabhat Khabar 10 जुलाई 2026, 08:53 am
बंगाल में 14 साल बाद खुली एक मर्डर केस की फाइल, सीआइडी ने शुरू की जांच

बारासात से मनोरंजन कुमार सिंह की रिपोर्ट Bengal News: उत्तर 24 परगना के गोबरडांगा के सुतिया सामूहिक दुष्कर्म कांड के मुख्य गवाह और शिक्षक वरुण विश्वास की हत्या के मामले की जांच 14 साल बाद फिर शुरू हुई है. वरुण के परिवार ने हाल ही में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मिलकर केस की दोबारा जांच की मांग की थी.

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद गुरुवार को सीआइडी की टीम गोबरडांगा स्थित उनके घर पहुंची और परिवार से घंटों पूछताछ कर बयान दर्ज किये. परिवार ने लगाया मल्लिक पर आरोप परिवार ने कहा है कि हत्या के पीछे तत्कालीन हाबरा विधायक और पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक का हाथ था.

उनका आरोप है कि पिछले 14 साल में निष्पक्ष जांच नहीं हुई. उल्टा उन्हें दबाव और धमकी का भी सामना करना पड़ा. वरुण के बड़े भाई असित विश्वास ने कहा कि नयी सरकार ने उनकी अपील पर तुरंत एक्शन लिया है. उन्हें उम्मीद है कि अब असली दोषी पकड़े जायेंगे. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें गोबरडांगा रेलवे स्टेशन के पास हुई थी हत्या 5 जुलाई 2012 को गोबरडांगा रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात हमलावरों ने 38 वर्षीय शिक्षक वरुण विश्वास की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

सुतिया में एक सामूहिक दुष्कर्म कांड के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से शिक्षक वरुण आंदोलन का बड़ा चेहरा बन गये थे. परिवार का कहना है इसी कारण उनकी सुनियोजित हत्या की गयी. सीआइडी ने जांच पड़ताल शुरू की है. Also Read: तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर.

Ad

ताज़ा खबरें