Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
रेड रोड पर योग दिवस : कलकत्ता हाईकोर्ट में तगड़ी बहस, जानें, जज ने शुभेंदु अधिकारी सरकार को क्या आदेश दियाकलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कंजार्डा में रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएंबंगाल में ‘सुरक्षा’ पर संग्राम! ममता बनर्जी की पसंद के बॉडीगार्ड्स को शुभेंदु सरकार ने हटाया, डेरेक ओब्रायन बोले- रात भर बिना सुरक्षा के थीं दीदीराष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेकराष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में होगा राज्य स्तरीय समारोह | शुक्रवार को विश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में भव्य समारोहआखिर क्यों 102 दिन बाद भी 26 साल के आकाश का अंतिम संस्कार करने के लिए परिवार नहीं हुआ राजी?नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने सभी की सहभागिता जरूरी : राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु | राष्ट्रपति ने प्रदर्शनी स्टॉल में प्रदर्शित उत्पादों का किया अवलोकन राष्ट्रपति ने जनजातीय महिलाओं के द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रशंसा कीराष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का बैतूल प्रथम आगमन पर परम्परागत लोक नृत्य की प्रस्तुति से किया स्वागतसपा सांसद अवधेश ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- चुनाव से पहले हार की डर से बौखलाई बीजेपीग्राम भाटखेड़ी  बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय जन कल्याण शिविर संपन्नस्वस्थ आयु के लिये योग थीम पर मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसडाक घरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं के लिए विशेषअभियान 20 जून कोप्रदेश सरकार जनकल्‍याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है- श्री परिहारविकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु | जनजातीय समाज की जीवन पद्धति मानवता की मार्गदर्शक सेवा और अध्यात्म के संगम से ही समाज में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन संभव राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने बैतूल में70 से 80 किलोमीटर की रफ्तार से तूफानी हवा, 18 से ज्यादा राज्यों में बारिश, मौसम को लेकर IMD का अलर्ट

मिडिल ईस्ट जंग: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति डॉ मसूद से की बात, होर्मुज पर हुई चर्चा

Author
Prabhat Khabar 21 मार्च 2026, 05:05 pm
मिडिल ईस्ट जंग: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति डॉ मसूद से की बात, होर्मुज पर हुई चर्चा
Middle East War: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत के बाद एक्स पर एक पोस्ट डाला जिसमें लिखा- मैंने राष्ट्रपति डॉ मसूद पेजेश्कियन से बात की और उन्हें ईद और नवरोज की शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने ईरान पर हुए हमले की निंदा की पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से बातचीत के बारे में बताया- हमने उम्मीद जताई कि यह त्योहारों का मौसम पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लेकर आएगा. हमने इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा हैं और ग्लोबल सप्लाई चैन को बाधित करते हैं. पीएम मोदी बोले- शिपिंग मार्ग खुले और सुरक्षित रहे पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति के साथ बातचीत में होर्मुज पर फ्री नेविगेशन पर चर्चा की. पीएम ने कहा- शिपिंग मार्ग खुले और सुरक्षित रहे. ईरान के राष्ट्रपति के साथ बातचीत में, प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए ईरान द्वारा दिए जा रहे निरंतर सहयोग की सराहना की. Prime Minister Narendra Modi tweets, "Spoke with President Dr Masoud Pezeshkian and conveyed Eid and Nowruz greetings. We expressed hope that this festive season brings peace, stability and prosperity to West Asia. Condemned attacks on critical infrastructure in the region, which… pic.twitter.com/898vYmr2rP — ANI (@ANI) March 21, 2026 ईरान को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर बोला हमला कांग्रेस ने ईरान पर अमेरिका-इजराइल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है. कांग्रेस महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने युद्धविराम कराने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति और इजराइल के प्रधानमंत्री के साथ अपनी बहुचर्चित मित्रता का भी इस्तेमाल नहीं किया. उन्होंने कहा, क्या मोदी सरकार ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए उस भीषण हवाई हमले की निंदा या आलोचना की या खेद व्यक्त किया है. जिसके कारण अब भारत सहित पूरी दुनिया में गंभीर आर्थिक अस्थिरता पैदा हो गई है? जवाब है-नहीं. जयराम रमेश ने पूछा- क्या मोदी ने ईरानी नेताओं की हत्या की निंदा की? जयराम रमेश ने पूछा- क्या मोदी सरकार ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के टॉप लीडर की हत्या किए जाने की निंदा या आलोचना की या खेद व्यक्त किया? जवाब है- नहीं. रमेश ने कहा, क्या मोदी सरकार ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान में शासन परिवर्तन और राज्य को अस्थिर करने की उन क्रूर कोशिशों की निंदा या आलोचना की या खेद व्यक्त किया,जिनकी वजह से ईरान में गृहयुद्ध की स्थिति पैदा हो सकती है? जवाब है- नहीं. ईरान में अब तक 1300 से अधिक लोगों की मौत युद्ध में अब तक ईरान में 1300 से अधिक, लेबनान में 1000 से ज्यादा, इजराइल में 15 और इस क्षेत्र में 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है. लेबनान और ईरान में लाखों लोग विस्थापित हुए हैं. ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध में भारत के पश्चिमी तट का इस्तेमाल करेगा अमेरिका? जानिए वायरल खबर की सच्चाई.
Ad

ताज़ा खबरें

रेड रोड पर योग दिवस : कलकत्ता हाईकोर्ट में तगड़ी बहस, जानें, जज ने शुभेंदु अधिकारी सरकार को क्या आदेश दिया
राष्ट्रीय

रेड रोड पर योग दिवस : कलकत्ता हाईकोर्ट में तगड़ी बहस, जानें, जज ने शुभेंदु अधिकारी सरकार को क्या आदेश दिया

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कंजार्डा में रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
नीमच

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कंजार्डा में रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

बंगाल में ‘सुरक्षा’ पर संग्राम! ममता बनर्जी की पसंद के बॉडीगार्ड्स को शुभेंदु सरकार ने हटाया, डेरेक ओब्रायन बोले- रात भर बिना सुरक्षा के थीं दीदी
राष्ट्रीय

बंगाल में ‘सुरक्षा’ पर संग्राम! ममता बनर्जी की पसंद के बॉडीगार्ड्स को शुभेंदु सरकार ने हटाया, डेरेक ओब्रायन बोले- रात भर बिना सुरक्षा के थीं दीदी

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक
मध्यप्रदेश

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में होगा राज्य स्तरीय समारोह | शुक्रवार को विश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में भव्य समारोह
मध्यप्रदेश

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में होगा राज्य स्तरीय समारोह | शुक्रवार को विश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में भव्य समारोह