Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
संसद ठप: बाहर प्रदर्शन vs प्रदर्शन, मानसून सत्र बर्बाद करने का एक दूसरे पर लगा रहे आरोपअंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस पर की अपीलParliament Live: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगितबंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव क्षेत्र, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्टतृणमूल विधायक कुणाल घोष के घर पर हमला, रात 10 बजे बेलेघाटा कार्यालय में हुई तोड़फोड़'जेनरेशन गटर' वाले बयान पर बोली कंगना: जो खुद को कॉकरोच कहते हैं, वे गटर में ही तो रहेंगे1 लाख करोड़ का डिफेंस एग्रिमेंट: 60 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदेगा भारत; टाटा, महिंद्रा और HAL रेस मेंअहमदाबाद निवेश संवाद में मध्यप्रदेश को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव | 5 हजार 785 से अधिक रोजगार के अवसर होंगे सृजित मध्यप्रदेश हर तरह के निवेश के लिए है तैयार, अवसरों का लाभ उठायें, यहां खुलकर करें निवेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. याममता बनर्जी सरकार में जारी सभी नये OBC प्रमाण पत्रों को कलकत्ता हाईकोर्ट ने किया रद्दऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से मध्यप्रदेश बनेगा आत्मनिर्भर,15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टोरेंट ग्रुप प्रदेश में 43 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर रहा है निवेश अनूपपुर में 22 हजार करोड़ के निवेश से 1600 मेगावाट की ताप विद्युततिरंगे की छटा से अद्भुत नजर आएगा बड़ा तालाब, सैकड़ो नावों से निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा | देश में पहली बार तालाब के बीच बनेगा फ्लोटिंग तिरंगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में बोट क्लब, बड़े तालाब पर होगा भव्य आयोजनतिरंगे की छटा से अद्भुत नजर आएगा बड़ा तालाब, 100+ नावों से निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा | मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में बोट क्लब, बड़े तालाब पर होगा भव्य आयोजनमुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ, निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी ; सीएम धामी करेंगे शुरुआतप्रदेश में निवेश से गुजरात-मध्यप्रदेश के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पीएम मित्र पार्क में 1200 करोड़ रुपए के निवेश से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति गुजरात के सहयोग से मध्यप्रदेश के 5000 लोगों को गारमेंट असम-अरुणाचल सीमा पर गोलीबारी से तनाव, आदिवासी नेता ने की बातचीत से समाधान की अपील

बंगाल चुनाव 2026: हावड़ा में बोले भोजपुरी सिंगर और सांसद मनोज तिवारी- बायोमेट्रिक से खत्म होगा फर्जी मतदान

Author
Prabhat Khabar 14 अप्रैल 2026, 07:02 pm
बंगाल चुनाव 2026: हावड़ा में बोले भोजपुरी सिंगर और सांसद मनोज तिवारी- बायोमेट्रिक से खत्म होगा फर्जी मतदान

Manoj Tiwari Howrah Visit| हावड़ा, कुंदन झा : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच भोजपुरी सिंगर, दिल्ली के सांसद और भाजपा नेता मनोज तिवारी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली का जोरदार समर्थन किया. हावड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग (ECI) दुनिया के सबसे सुव्यवस्थित संस्थानों में एक है.

इसके कामकाज को विश्व के कई देश अपना रहे हैं. वोटर लिस्ट से नाम कटने के मुद्दे पर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी के लिए नागरिकों को भी थोड़ा सजग रहने की जरूरत है. बायोमेट्रिक से रुकेगी फर्जी वोटिंग : मनोज तिवारी मनोज तिवारी ने मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली की वकालत की.

उन्होंने कहा कि जिस तरह दफ्तरों में उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक का इस्तेमाल होता है, उसी तरह चुनाव में भी इसके उपयोग से फर्जी मतदान पर रोक लगायी जा सकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस फर्जी वोटिंग पर राजनीति कर रही है. SIR प्रक्रिया और वोटर लिस्ट पर बड़ी बात विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के कारण नाम कटने की शिकायतों पर मनोज तिवारी ने सख्त, लेकिन व्यवहारिक बातें कहीं.

उन्होंने कहा कि यदि किसी का नाम सूची से हटता है, तो उसे दस्तावेज जमा करने के लिए दो से तीन महीने का पर्याप्त समय दिया जाता है. उन्होंने तर्क दिया कि जिस तरह हथियार का लाइसेंस पाने के लिए प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है, उसी तरह सरकार चुनने का अधिकार पाने के लिए वोटर आईडी बनवाना और लिस्ट में नाम चेक करना आवश्यक है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें इच्छा मृत्यु की मांग करने वालों को भरोसा रखने की सलाह वोटर लिस्ट से नाम कटने के कारण राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु मांगने वाली खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज तिवारी ने लोगों से चुनाव आयोग पर भरोसा रखने को कहा.

उन्होंने विश्वास दिलाया कि आयोग किसी का हक नहीं छीनता, बल्कि व्यवस्था को पारदर्शी बनाता है. तिवारी ने जोर देकर कहा कि 140 करोड़ की आबादी वाले देश में जहां पुनर्मतदान (री-पोलिंग) की नौबत बहुत कम आती हो, वहां की चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाना गलत है. इसे भी पढ़ें बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें किसको-कहां से मिला टिकट बंगाल चुनाव 2026: भवानीपुर समेत 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण में होगी वोटिंग.

Ad

ताज़ा खबरें