Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए नि

ममता बनर्जी ने हार के बाद बदला फेसबुक और ‘एक्स’ का बायो, इस्तीफे से इनकार के बीच सामने आया नया परिचय

Author
Prabhat Khabar 09 मई 2026, 09:20 pm
ममता बनर्जी ने हार के बाद बदला फेसबुक और ‘एक्स’ का बायो, इस्तीफे से इनकार के बीच सामने आया नया परिचय

खास बातें चुनाव प्रक्रिया पर खड़े किये गंभीर सवाल क्या लिखा है ममता बनर्जी के नये बायो में? इस्तीफे से इनकार और 100 सीटों का रहस्य जनादेश का सम्मान या संघर्ष 34 साल का किला तोड़ा था, अब खुद का ढहा Mamata Banerjee New Twitter Bio: पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को एक युग का आधिकारिक रूप से तब अंत हो गया, जब शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

इस ऐतिहासिक बदलाव के बीच राज्य की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का रुख अभी भी कड़ा बना हुआ है. चुनाव प्रक्रिया पर खड़े किये गंभीर सवाल जिस दिन बंगाल में सत्ता का हस्तांतरण हो रहा था, उसी दिन ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X (पहले ट्विटर) और फेसबुक पर अपना परिचय (Bio) बदल दिया.

हालांकि, चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने चुनावी हार स्वीकार करके मुख्यमंत्री पद से औपचारिक इस्तीफा देने की बजाय चुनाव प्रक्रिया पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. क्या लिखा है ममता बनर्जी के नये बायो में? ममता बनर्जी ने अपने डिजिटल प्रोफाइल को अपडेट करते हुए अब खुद को पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक कार्यकाल के नेतृत्वकर्ता के रूप में पेश किया है.

उन्होंने प्रोफाइल में लिखा है- संस्थापक अध्यक्ष, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा). उनके इस परिचय से साफ है कि वे अपने 2011 से 2026 तक के 15 साल के कार्यकाल को अपनी सबसे बड़ी पूंजी मानती हैं. इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी के सलाहकार बने रिटायर्ड आईएएस सुब्रत गुप्ता, शांतनु बाला सचिव, CMO में फेरबदल शुरू इस्तीफे से इनकार और 100 सीटों का रहस्य तृणमूल कांग्रेस की चुनावी शिकस्त के बाद भी बंगाल की पूर्व चीफ मिनिस्टर का आक्रामक अंदाज कम नहीं हुआ है.

ममता ने दावा किया है कि लगभग 100 विधानसभा सीटों पर अनियमितताएं और हेरफेर कर उन्हें हराया गया है. उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया है. टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं का आरोप है कि मतगणना और मतदान के दौरान केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Mamata Banerjee New Twitter Bio: जनादेश का सम्मान या संघर्ष बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा (293 पर चुनाव) में भाजपा को 207 सीटें मिली हैं, जबकि टीएमसी मात्र 80 सीटों पर सिमट गयी है. इसके बावजूद ममता का इस्तीफा न देना भविष्य में कानूनी या राजनीतिक संघर्ष के संकेत दे रहा है.

इसे भी पढ़ें : जनता की नब्ज पहचानते हैं शुभेंदु अधिकारी, शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखी दिल जीत लेने वाली बात 34 साल का किला तोड़ा था, अब खुद का ढहा तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ने वर्ष 2011 में वाममोर्चा के 34 साल पुराने शासन को उखाड़ फेंका था.

लगातार 3 बार सत्ता में रहने के बाद यह उनकी बड़ी हार है. 18वीं विधानसभा के गठन के साथ ही अब बंगाल की कमान भाजपा के हाथों में है. सोशल मीडिया पर बायो बदलना इस बात का औपचारिक ऐलान है कि अब वे ‘सत्ता पक्ष’ की जगह ‘विपक्ष’ की सबसे बड़ी आवाज बनने की तैयारी में हैं.

इसे भी पढ़ें बंगाल के इतिहास में पहली बार कोई मुस्लिम मंत्री नहीं, ममता बनर्जी सरकार में थे 7 कौन हैं नंदीग्राम के ‘जायंट किलर’ शुभेंदु अधिकारी, जिन्होंने ममता बनर्जी को 2 बार हराया और ढाह दिया टीएमसी का अभेद्य किला बंगाल की राजनीति के ‘गेमचेंजर’ हैं शुभेंदु अधिकारी? नंदीग्राम के नायक से ममता बनर्जी को ललकारने तक, जानें 5 अनकहे सच शुभेंदु अधिकारी ने कैसे ममता बनर्जी को हराकर पूरे बंगाल को कर दिया भगवामय, पढ़ें जायंट किलर के उदय की पूरी कहानी.

Ad

ताज़ा खबरें