Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए नि

एक ही बिल कितनी बार पास करायेंगे? पीएम मोदी पर बरसीं ममता बनर्जी, लगाये गंभीर आरोप

Author
Prabhat Khabar 20 अप्रैल 2026, 08:10 am
एक ही बिल कितनी बार पास करायेंगे? पीएम मोदी पर बरसीं ममता बनर्जी, लगाये गंभीर आरोप

जरूरी बातें आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप सितंबर 2023 से अब तक क्यों नहीं लागू हुआ महिला आरक्षण? : ममता भाजपा का पतन शुरू हो गया Mamata Banerjee Rally: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को हुगली के तारकेश्वर और पूर्व बर्धमान के कालना व पानागढ़ में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया.

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा और तीखा हमला बोला. ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर चुनाव प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी का ‘दुरुपयोग’ करने के गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए संवैधानिक मर्यादाओं को ताक पर रख रही है, जिसकी शिकायत वे निर्वाचन आयोग से करेंगी.

आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप तारकेश्वर की रैली में बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने प्रधानमंत्री के हालिया राष्ट्र के नाम संबोधन पर सवाल उठाये. आरोप लगाया कि पीएम ने महिला आरक्षण विधेयक के बहाने राष्ट्र को संबोधित करते हुए असल में भाजपा के लिए वोट मांगे. ममता ने इसे आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन बताया.

इसकी निंदा की. सितंबर 2023 से अब तक क्यों नहीं लागू हुआ महिला आरक्षण? : ममता ममता बनर्जी ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाये. तृणमूल प्रमुख ने याद दिलाया कि विधेयक सितंबर 2023 में ही पारित हो चुका था. अगर नीयत साफ थी, तो केंद्र सरकार ने इसे अब तक जमीन पर क्यों नहीं उतारा? दीदी ने पूछा- एक ही विधेयक को कितनी बार पास करायेंगे? उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल राजनीति करने के लिए इस कानून को जान-बूझकर परिसीमन विधेयक से जोड़ दिया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Mamata Banerjee Rally: भाजपा का पतन शुरू हो गया मुख्यमंत्री ने एक बार फिर कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का पतन शुरू हो गया है. उन्होंने दावा किया कि पर्याप्त संख्या बल न होने के बावजूद भाजपा ने लोकसभा में विधेयक लाने की हिम्मत दिखायी.

उन्होंने कहा कि भाजपा का पतन शुरू हो चुका है. बंगाल की जनता इस बार उन्हें करारा जवाब देगी. इसे भी पढ़ें पीएम मोदी ने बंगाल की 40 सीटों को साधा, कहा- TMC के गुंडे सरेंडर कर दें, 4 मई के बाद किसी को बख्शा नहीं जायेगा बंगाल को टारगेट किया तो दिल्ली को भी नहीं छोड़ूंगी, कालना में टीएमसी की रैली में बोलीं ममता बनर्जी बंगाल चुनाव में ‘किंगमेकर’ बनेंगे 1.40 करोड़ हिंदी भाषी मतदाता, 50 सीटों पर टिकी TMC और BJP की निगाहें बंगाल में 2021 जैसी लहर या ‘परिवर्तन’ की आहट? ममता बनर्जी की लोकप्रियता और भाजपा की रणनीति का पूरा विश्लेषण यहां पढ़ें.

Ad

ताज़ा खबरें