Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए नि

बंगाल में ‘सुरक्षा’ पर संग्राम! ममता बनर्जी की पसंद के बॉडीगार्ड्स को शुभेंदु सरकार ने हटाया, डेरेक ओब्रायन बोले- रात भर बिना सुरक्षा के थीं दीदी

Author
Prabhat Khabar 18 जून 2026, 09:09 pm
बंगाल में ‘सुरक्षा’ पर संग्राम! ममता बनर्जी की पसंद के बॉडीगार्ड्स को शुभेंदु सरकार ने हटाया, डेरेक ओब्रायन बोले- रात भर बिना सुरक्षा के थीं दीदी

खास बातें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मिले दीदी के करीबी ममता गुट के नेता बोले- राजनीतिक प्रतिशोध की भावना का नया निचला स्तर ममता बनर्जी को खतरे में डालने की सोची-समझी कोशिश : टीएमसी Mamata Banerjee Security Row: AITC ने चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी पर साधा निशाना डेरेक ओब्रायन बोले- रात भर दीदी के घर के बाहर नहीं था कोई सुरक्षाकर्मी सागरिका घोष बोलीं- पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी Mamata Banerjee Security Row: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बाद से घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं.

नया मामला ममता बनर्जी की सुरक्षा से जुड़ा है. दीदी के करीबी सांसद दावा कर रहे हैं कि बंगाल की नयी सरकार राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है. वहीं, खबर यह भी है कि ममता बनर्जी मनपसंद सुरक्षा अधिकारी चाहती हैं और शुभेंदु अधिकारी सरकार ने इस मांग को खारिज कर दिया है.

इसके बाद से ममता बनर्जी के करीबी नेताओं ने बंगाल की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला तेज कर दिया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मिले दीदी के करीबी दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को हटाकर नये अफसरों की तैनाती की गयी है.

इससे ममता बनर्जी और उनकी पार्टी दोनों नाराज हैं. ममता के करीबी नेताओं ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात कर बंगाल की पूर्व चीफ मिनिस्टर के मनपसंद अधिकारियों को सुरक्षा में लगाये जाने का आग्रह किया, जिसे सीएम ने खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस जिस अधिकारी को चाहे, पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगा सकती है.

उन्हें अपनी पसंद का अधिकारी नहीं मिलेगा. ममता गुट के नेता बोले- राजनीतिक प्रतिशोध की भावना का नया निचला स्तर तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लंबे समय से तैनात सुरक्षाकर्मियों को हटाये जाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को इसे ‘राजनीतिक प्रतिशोध की भावना का नया निचला स्तर’ करार दिया.

ममता बनर्जी को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है. लगातार 15 साल तक पश्चिम बंगाल पर शासन करने वाली पूर्व चीफ मिनिस्टर की सुरक्षा-व्यवस्था से किसी कर्मी को हटाये जाने या उसकी जगह किसी अन्य को तैनात किये जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसे भी पढ़ें : तृणमूल के बागी सांसद बोले- हमेशा रहेगा ममता बनर्जी का सम्मान, शुभेंदु सरकार और दिल्ली कनेक्शन पर खोला बड़ा राज ममता बनर्जी को खतरे में डालने की सोची-समझी कोशिश : टीएमसी तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा- ममता बनर्जी की सुरक्षा में लंबे समय से तैनात कर्मियों को हटाना कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं, बल्कि उन्हें अलग-थलग करने और खतरे में डालने की सोची-समझी कोशिश है.

पार्टी ने कहा कि इनमें से कुछ सुरक्षाकर्मी बनर्जी के रेल मंत्री रहने के समय से उनकी सुरक्षा में तैनात थे. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Mamata Banerjee Security Row: AITC ने चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी पर साधा निशाना तृणमूल ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा- राजनीतिक प्रतिशोध की भावना का चौंकाने वाला और निचला स्तर.

शुभेंदु अधिकारी, आखिर आप क्या साजिश रच रहे हैं? बदले की राजनीति को लेकर आपकी सनक और असुरक्षा की भावना से प्रेरित होकर आपके द्वारा सत्ता का दुरुपयोग करना आपके वास्तविक चरित्र को उजागर करता है. अगर ओछी राजनीति का कोई चेहरा होता, तो वह निस्संदेह आपके जैसा होता.

डेरेक ओब्रायन बोले- रात भर दीदी के घर के बाहर नहीं था कोई सुरक्षाकर्मी नेताओं के लगातार पार्टी छोड़ने के बीच पूर्व मुख्यमंत्री के वफादार सांसदों में शामिल तृणमूल नेता एवं राज्यसभा सदस्य डेरेक ओब्रायन ने कहा- ममता बनर्जी की सुरक्षा में 20 वर्ष से तैनात निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) को उनके कोलकाता स्थित आवास से हटा दिया गया.

उन्होंने दावा किया कि बुधवार रात उनके कालीघाट स्थित आवास के प्रवेश द्वार पर कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था. इसे भी पढ़ें : टीएमसी में बगावत पर वर्ल्ड मीडिया ने लिखा- अदम्य योद्धा का दुखद राजनीतिक अंत सागरिका घोष बोलीं- पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल की एक अन्य राज्यसभा सदस्य सागरिका घोष ने ‘एक्स’ पर लिखा- पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा राजनीति का विषय नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल सरकार की संस्थागत जिम्मेदारी है.

घोष ने इसे ‘बदले की राजनीति’ बताते हुए सवाल किया- दीदी की सुरक्षा में लंबे समय से तैनात कर्मियों को अचानक क्यों हटा दिया गया और क्या देर रात उन्हें सुरक्षा के बिना रखा गया? इसे भी पढ़ें ममता बनर्जी के घर से वापस बुलाये गये सभी सुरक्षा गार्ड, पुलिस चौकी पूरी तरह खाली ममता बनर्जी से छिन जायेगा तृणमूल का सिंबल! दीदी के करीबी अरूप बोले- बंगाल में खेला होबे.

Ad

ताज़ा खबरें