Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
4 साल में अभिषेक बनर्जी के चार्टर्ड विमानों पर तृणमूल ने खर्च कर दिये 141 करोड़ रुपए, कुणाल घोष भड़केतमिलनाडु: सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, सात महिलाओं की मौत, दर्जनों लोग बीमारराष्ट्रपति ने किया चीता कमांड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण, चीता प्रदर्शिनी भी देखीब्रह्माकुमारी संस्थान रामपुरा में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवसराष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु से मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सौजन्य भेंट, स्मृति चिन्हों का हुआ आदान-प्रदानकैश फॉर जॉब स्कैम : अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय पर FIR, लुकआउट नोटिस जारी, कालीघाट में छापारामपुरा पुलिस का अवैध शराब पर बड़ा प्रहार: आमेड और बुज नाले में 400 लीटर लहान एवं 10 लीटर कच्ची शराब जब्तनीमच में NEET-UG 2026 पुन: परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न21,22,23,24,25,26,27 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में पड़ेंगे गरज-चमक के साथ छीटेंराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागतभारतीय संस्कृति, परंपरा और भाषाओं के प्रति सम्मान का भाव विकसित करना विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु | जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास में शिक्षित युवाओं की भूमिका अहम राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में रानी22 से 27 जून तक भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी, देखें मौसम का हालराजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु संयुक्त दल गठितदेश में नहीं होगी तेल की किल्लत, अमेरिका से कम और इन देशों से ज्यादा तेल मंगा रहा है भारतविश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति श्रीमती मुर्मु | शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करता है योग संपूर्ण विश्व में लोकप्रिय हो रहा है योग स्वस्थ तन, प्रसन्न मन और योग बने जीवन का धन : राज्यपाल श्री पटेल विश्‍व कल्‍याण का आधार है योग :मुख्‍यमं

मैं भी बड़ी खिलाड़ी हूं, समय आने पर दूंगी जवाब, चौतरफा संकट के बीच फेसबुक लाइव पर गरजीं ममता बनर्जी

Author
Prabhat Khabar 01 जून 2026, 11:03 pm
मैं भी बड़ी खिलाड़ी हूं, समय आने पर दूंगी जवाब, चौतरफा संकट के बीच फेसबुक लाइव पर गरजीं ममता बनर्जी

खास बातें तृणमूल कांग्रेस को तोड़ना मुमकिन नहीं : दीदी विधायकों को दी गयी आर्म्स एक्ट और गांजा केस की धमकी! दीदी का दावा- 4 विधायकों ने की सीक्रेट शिकायत टीएमसी विधायकों को भाजपा में जाने की दी जा रही सलाह : ममता गद्दारों पर फूटा गुस्सा- हाथ जोड़कर मांगी जनता से माफी इस मामले में माकपा (CPIM) बेहतर थी : टीएमसी सुप्रीमो नेता बिक सकते हैं, कार्यकर्ता नहीं, फिर खड़ा करूंगी संगठन : ममता 2 जून के धरने से पहले बढ़ा सियासी पारा Mamata Banerjee Facebook Live: पश्चिम बंगाल में विधायकों के गायब होने और मचे भारी सियासी घमासान के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है.

सोमवार को फेसबुक लाइव (Facebook Live) के जरिये राज्य की जनता और पार्टी कैडरों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा और राज्य प्रशासन पर सनसनीखेज आरोप लगाये हैं. तृणमूल कांग्रेस को तोड़ना मुमकिन नहीं : दीदी ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों, धनबल और पुलिसिया खौफ के दम पर तृणमूल कांग्रेस को तोड़ना मुमकिन नहीं है.

ममता ने बेहद आक्रामक अंदाज में विरोधियों को चेतावनी देते हुए कहा- अगर कोई यह खेल खेल रहा है, तो उसे बता दूं कि मैं भी बड़ी खिलाड़ी हूं. समय आने पर इसका करारा जवाब दिया जायेगा. विधायकों को दी गयी आर्म्स एक्ट और गांजा केस की धमकी! ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में जो खुलासे किये हैं, उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था और लोकतंत्र की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं.

उन्होंने पहली बार ऑन-कैमरा बताया कि उनके विधायकों को किस तरह डराया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी का गढ़ ध्वस्त, डायमंड हार्बर नगर पालिका बोर्ड भंग, 9 टीएमसी पार्षदों ने दिया इस्तीफा दीदी का दावा- 4 विधायकों ने की सीक्रेट शिकायत तृणमूल सुप्रीमो ने दावा किया कि उनकी पार्टी के 4 विधायकों ने उनसे लिखित और मौखिक शिकायत की है कि स्थानीय पुलिस अधिकारी उन्हें टीएमसी की बैठकों से दूर रहने की खुली चेतावनी दे रहे हैं.

विधायकों से कहा गया है कि यदि वे कालीघाट या टीएमसी की किसी भी संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए, तो उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट (हथियार अधिनियम) या गांजा तस्करी जैसे गंभीर और गैर-जमानती मामलों में फर्जी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया जायेगा. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें टीएमसी विधायकों को भाजपा में जाने की दी जा रही सलाह : ममता पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ दागी पुलिस अधिकारी ही अब दलाल की भूमिका निभा रहे हैं.

ये लोग टीएमसी विधायकों को खुद फोन करके भाजपा नेताओं से संपर्क साधने की सलाह दे रहे हैं. गद्दारों पर फूटा गुस्सा- हाथ जोड़कर मांगी जनता से माफी हाल ही में पार्टी से निष्कासित विधायकों (संदीपन साहा और रीतब्रत बनर्जी) का नाम लिये बिना ममता बनर्जी का दर्द और गुस्सा सार्वजनिक रूप से बाहर आ गया.

उन्होंने कहा- कुछ लोगों का कोई सिद्धांत नहीं होता. उनकी कोई विचारधारा नहीं होती. मुझे ऐसे स्वार्थी नेताओं को राजनीति में आगे बढ़ाने और अवसर देने का अब जिंदगी भर अफसोस रहेगा. उन्होंने जनता के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी. इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी के खुलासे से मची खलबली, ममता बनर्जी ने 2 TMC विधायक को पार्टी से निकाला इस मामले में माकपा (CPIM) बेहतर थी : टीएमसी सुप्रीमो ममता ने एक अचरज भरा बयान देते हुए कहा कि वे इस मुद्दे पर कम से कम माकपा की तारीफ करती हैं कि उसने समय रहते ऐसे विचारधारा-विहीन लोगों को अपनी पार्टी से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया था.

नेता बिक सकते हैं, कार्यकर्ता नहीं, फिर खड़ा करूंगी संगठन : ममता लगातार लग रहे झटकों के बीच ममता बनर्जी ने अपने जमीनी कैडरों का मनोबल बढ़ाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. उन्होंने कहा कि कुछ बड़े नेता दबाव या लालच में आकर पाला बदल सकते हैं, लेकिन तृणमूल की वास्तविक ताकत उसके लाखों वफादार कार्यकर्ता हैं.

वे बिकने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वे अब किसी के भरोसे संगठन को नहीं छोड़ेंगी. खुद नियमित रूप से पार्टी कार्यालय में बैठ रही हैं. एक-एक कार्यकर्ता की समस्याएं सुन रही हैं. बगावत दबाने के लिए जरूरत पड़ने पर पार्टी की ओर से मुफ्त कानूनी सहायता भी उपलब्ध करा रही हैं.

इसे भी पढ़ें : सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन Mamata Banerjee Facebook Live: 2 जून के धरने से पहले बढ़ा सियासी पारा ममता बनर्जी का यह फेसबुक लाइव सीधे तौर पर 2 जून को कोलकाता के रानी रासमणि रोड पर होने वाले महा-धरने की तैयारी का हिस्सा है.

विधायकों पर ‘गांजा केस’ और ‘आर्म्स एक्ट’ लगाने के आरोपों को उछालकर ममता बनर्जी ने नयी सरकार के खिलाफ एक बड़ा नैरेटिव (विमर्श) सेट कर दिया है. अब देखना है कि मंगलवार को जब वे खुद सड़क पर उतरेंगी, तो उनके इस ‘खेला’ का जवाब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी किस अंदाज में देते हैं.

इसे भी पढ़ें सोनारपुर हमला अभिषेक बनर्जी की अग्नि परीक्षा, जन-आक्रोश को ममता की तरह सहानुभूति में बदल पायेंगे ‘भाईपो’? बंगाल में लक्ष्मीर भंडार घोटाले की होगी SIT जांच, 30 लाख फर्जी खाते खंगालेंगे अधिकारी अभिषेक बनर्जी पर हमले से दिल्ली तक हड़कंप, खरगे बोले- यह बड़ी साजिश, अखिलेश ने भाजपा को घेरा अभिषेक-कल्याण पर हमले और ‘बुलडोजर राज’ के खिलाफ 2 जून को कोलकाता की सड़कों पर ममता बनर्जी.

Ad

ताज़ा खबरें