Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
School Holiday 14 September: 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल, इन राज्यों में रहेगी छुट्टीBRICS Delhi Declaration: Xi-Putin और ग्लोबल साउथ के बीच, भारत ने क्या हासिल किया?राष्ट्रपति के पास हर वक्त खड़ा ये अफसर क्या देखता रहता है? पूर्व ADC ऋषभ सांब्याल ने बताया चौंकाने वाला सचमोदी-जिनपिंग बैठक: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति: पीएम मोदी के 3 मंत्रों से बदलेंगे भारत-चीन रिश्ते?BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-शी ने थामा एक-दूसरे का हाथ, दुनिया को क्या संदेश दे गई ये तस्वीर?अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर में वर्चुअल रूप से जुड़े उन्नत कृषि करने वाले किसानों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद प्रगतिशील किसान और कृषक परिवारों के मेधावी बच्चे हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथनBRICS Summit 2026: पावर पिरामिड से पार्टनरशिप के प्लेटफॉर्म तक, PM मोदी ने रखा 20 साल का रोडमैपप्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवमुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त | प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 1,835 करोड़ रुपये अब तक 65,395 करोड़ से अधिक का अंतरण मुख्यमंत्री 225.95 करोड़ के 33 कार्यों का भूमराजस्थान मौसम अपडेट : 16 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हालबम-मिसाइल भी नहीं करता असर! कितनी खतरनाक हैं पुतिन और जिनपिंग की खास प्रेसिडेंशियल कारें?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार तथा युवा कार्य खेल मंत्री श्री मांडविया से की सौजन्य भेंट | मध्यप्रदेश के विकास, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह से की भेंट | मध्यप्रदेश में वस्त्र एवं टेक्सटाइल क्षेत्र के विस्तार और निवेश संभावनाओं पर हुई सार्थक चर्चाVIDEO: 'भारत उम्मीद से कहीं बेहतर है', ब्रिक्स समिट कवर करने आए जर्मन मीडिया डेलीगेट ने कहा - मैं हैरान हूं

ममता बनर्जी 40 लाख रुपए लेकर उतरीं थीं नंदीग्राम में, सबसे हाई-प्रोफाईल चुनाव में खर्च किये 21.88 लाख

Author
Prabhat Khabar 05 अप्रैल 2026, 09:00 am
ममता बनर्जी 40 लाख रुपए लेकर उतरीं थीं नंदीग्राम में, सबसे हाई-प्रोफाईल चुनाव में खर्च किये 21.88 लाख

Mamata Banerjee Election Expenses: बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में नंदीग्राम सिर्फ राजनीतिक प्रतिष्ठा की लड़ाई नहीं थी. एक मुख्यमंत्री और उनके बेहद करीबी रहे पांच विभागों के मंत्री के बीच जंग थी. इसलिए जमकर पैसे खर्च हुए. चुनाव खर्च के ऑफिशियल स्टेटमेंट बताते हैं कि ममता बनर्जी ने इस सीट पर कुल 21,88,135 रुपए खर्च किये.

उनके पास चुनाव लड़ने के लिए 40.01 लाख रुपए का पर्याप्त फंड था. नंदीग्राम में ममता बनर्जी ने किस मद में कितने खर्च किये इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को ममता बनर्जी ने चुनाव खर्च का जो ब्योरा सौंपा था, उसके मुताबिक, नंदीग्राम में बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने कुल 21,88,135 रुपए खर्च किये.

इसमें सबसे बड़ा हिस्सा पब्लिक मीटिंग और रैली पर गया. इन दोनों मद में कुल 19,58,435 रुपए का खर्च ममता बनर्जी ने दिखाया. नयनिका इंटरप्राइजेज ने उनकी सभाओं के बिल भरे थे.​ Mamata Banerjee Election Expenses: खर्च का ब्योरा ममता बनर्जी के चुनाव खर्च में सबसे बड़ा ‘बिल’ भीड़ और मंच ने बनाया.

इसमें रैली, जनसभा और छोटी-बड़ी बैठकें शामिल हैं. खर्च का विवरण संक्षिप्त में यहां देखें. खर्च का विवरण राशि (रुपए में) उम्मीदवार के इस्तेमाल के लिए वाहन आदि पर खर्च 46,200 रुपए प्रचार करने वाले कार्यकर्ताओं और एजेंट के मद में खर्च 1,83,500 रुपए कुल घोषित चुनाव खर्च 21,88,135 रुपए बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें चुनाव लड़ने के लिए पैसे कहां-कहां से मिले दीदी को नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए ममता बनर्जी को कई जगहों से पैसे मिले.

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को चुनाव खर्च के संबंध में जो एफिडेविट ममता बनर्जी ने सौंपे थे, उसके मुताबिक, चुनाव लड़ने के लिए उनके पास कुल 40.01 लाख रुपए थे. इसमें से उन्होंने 21.88 लाख रुपए खर्च किये. उन्होंने कुल फंड के 50 प्रतिशत से कुछ अधिक पैसे खर्च किये.

पूरा विवरण नीचे देखें. कहां से आया फंड कितने रुपए मिले ममता बनर्जी का अपना फंड 5,01,000 रुपए AITC ने चुनाव खर्च के लिए दिये 25,00,000 रुपए व्यक्ति, कंपनी, फर्म, संगठन आदि से मिली राशि 10,00,000 रुपए चुनाव लड़ने के लिए उपलब्ध कुल फंड 40,01,000 रुपए दीदी के लिए मोटरसाइकिल, टोटो और कार से प्रचार नंदीग्राम में जमीन पर प्रचार के लिए मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा (टोटो) और कारों का नेटवर्क खड़ा किया गया.

इसके खर्च का विवरण इस प्रकार है. 100 रुपए प्रतिदिन की दर से 60 मोटरसाइकिल किराये पर ली गयीं. 700 रुपए प्रतिदिन की दर से 54 टोटो (ई-रिक्शा) का इस्तेमाल किया गया. 1200 रुपए प्रतिदिन की दर से 2 कार चुनाव प्रचार के लिए किराये पर ली गयीं. इन वाहनों का इस्तेमाल बूथस्तर के कार्यकर्ताओं, प्रचार सामग्री और छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाओं तक उम्मीदवार की जानकारी पहुंचाने के लिए इस्तेमाल हुआ.

नंदीग्राम जैसी ग्रामीण-अर्धशहरी सीट पर यह ‘मोबिलिटी नेटवर्क’ चुनावी रणनीति का जरूरी हिस्सा था. इसे भी पढ़ें : Mamata Banerjee Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं बंगाल की ‘दीदी’ ममता बनर्जी? पर्ची बांटने वालों और बूथ कार्यकर्ताओं पर खर्च नंदीग्राम में ममता बनर्जी के लिए पर्चा बांटने से लेकर घर-घर संपर्क के लिए सैकड़ों लोगों की टीम लगायी गयी.

355 लोगों को प्रतिदिन 200 रुपए की दर से काम पर रखा गया. इन्हें पर्ची बांटने जैसी ग्राउंड एक्टिविटी में लगाया गया था. 1065 प्रचारकों को अलग-अलग दिन और इलाकों में प्रचार के लिए लगाया गया. इन्हें 100 रुपए प्रति दिन के हिसाब से भुगतान किया गया. लोकल नेटवर्क पर आधारित था ममता बनर्जी का कैंपेन यह दिखाता है कि नंदीग्राम में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) की सबसे बड़ी नेता ममता बनर्जी का प्रचार मॉडल बड़े स्टार कैंपेन की बजाय ‘लो-कॉस्ट, हाई-वॉल्यूम’ मानदेय पर काम करने वाले लोकल नेटवर्क पर आधारित था.​ इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में ममता बनर्जी vs शुभेंदु अधिकारी, जानें BJP का ’बूथ-दर-बूथ’ सोशल इंजीनियरिंग प्लान चुनाव लड़ने के लिए भाई से मिला 10 लाख का उपहार नंदीग्राम में चुनाव लड़ने वाली ममता बनर्जी के खर्च के ब्योरे में एक और अहम बात दर्ज है.

ममता बनर्जी के भाई अमित बनर्जी ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए 10 लाख रुपए उपहार में दिये थे. यह रकम ‘व्यक्ति/परिवार से प्राप्त’ मद में दर्ज है. नयनिका इंटरप्राइजेज ने किस मद में किया भुगतान नंदीग्राम में होने वाली जनसभाओं और बैठकों के खर्च का भुगतान नयनिका इंटरप्राइजेज नामक फर्म ने किया.

पंडाल, साउंड, लाइट, स्टेज और लॉजिस्टिक जैसी सेवाओं के भुगतान इसी संस्था के माध्यम से दिखाये गये. इसे भी पढ़ें : टीएमसी पर भाजपा का हमला- मालदा कांड जंगलराज, रोहिंग्या प्रेम और लोकतंत्र पर काला धब्बा, ममता बनर्जी से मांगा इस्तीफा नामांकन के बाद बढ़ा प्रचार का खर्च नंदीग्राम में 10 मार्च से 2 मई 2021 तक इतने पैसे खर्च किये गये.

10 मार्च को नामांकन और प्रचार शुरू होने के बाद रैलियों, वाहनों और प्रचारक मानदेय पर खर्च तेजी से बढ़ा. कुल मिलाकर बंगाल चुनाव 2021 की सबसे हाई प्रोफाईल नंदीग्राम विधानसभा सीट पर करीब 54 दिन तक चले प्रचार अभियान पर मुख्यमंत्री ने 21.88 लाख रुपए खर्च किये.

इसे भी पढ़ें मालदा में बोलीं ममता बनर्जी – चैन से जीना है, तो भाजपा का विरोध करो, TMC को वोट नहीं दिया तो रिश्ता खत्म दक्षिण 24 परगना में TMC नेता की ‘स्टीमरोलर’ वाली धमकी, BJP बोली- डरा रही ममता की पार्टी बंगाल के अधिकारियों को चुनाव आयोग ने धमकाया! ममता बनर्जी का गंभीर आरोप कोलकाता आने से पहले पीएम मोदी ने बंगाल को दी रेल प्रोजेक्ट की सौगात, झारखंड को भी होगा फायदा.

Ad

ताज़ा खबरें