Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिंदी दिवस की दीं शुभकामनाएंGanesh Chaturthi: CM देवेंद्र फडणवीस ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई, बोले - रिपोर्ट आते ही UCC करेंगे लागूVIDEO : गुरुग्राम में महिला बाइक सवार का कार ने किया पीछा, फिर मारी टक्कर, Viral वीडियो में दिखा पूरा मामलादौलत नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्थाएं छोड़ गए हकीम अब्दुल हमीद, बर्थ एनिवर्सरी पर पढ़ें 'जामिया हमदर्द' की कहानीXi Jinping India Visit: 7 साल बाद भारत लौटे शी जिनपिंग, मोदी-शी रिश्तों में क्या बदला?गंगा में डूब रहे 30 दिन के मासूम समेत 10 बांग्लादेशियों की BSF ने बचायी जानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की शुभकामनाएंBRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश, कहा- इन्हें हथियार बनाया तो रुकेगी दुनिया की तरक्कीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 जीतने पर दी बधाईप्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभीKal School Holiday: 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? गणेश चतुर्थी पर कहां है छुट्टीमुख्यमंत्री डॉ. यादव, सोमवार को भारत भवन में करेंगे भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का शुभारंभ | राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय आयोजन देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और कवि होंगे शामिलकठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंधी समाज के महापुरुषों राजा दाहिर, संत कंवरराम और शहीद हेमु कालानी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कर राज्य सरकार ने निभाया अपना वादाकेन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कृषक हित में संचालित हैं कई कल्याणकारी योजनाएं पन्ना के बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री किसानों से किया संवादBRICS देशों के बीच कारोबार में बाहरी दबाव कम करने का पुतिन ने बताया प्लान, रखे ये 2 प्रस्ताव

Photos: कालीघाट में ममता बनर्जी का मेगा रोड शो, पुरुलिया के ढोल और छऊ नृत्य के साथ दिखी बंगाल की संस्कृति

Author
Prabhat Khabar 26 अप्रैल 2026, 09:23 pm
Photos: कालीघाट में ममता बनर्जी का मेगा रोड शो, पुरुलिया के ढोल और छऊ नृत्य के साथ दिखी बंगाल की संस्कृति

Mamata Banerjee Bhabanipur Padyatra: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण का प्रचार थमने से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को अपने गढ़ भवानीपुर में शक्ति प्रदर्शन किया. हजारों समर्थकों के हुजूम के बीच ममता बनर्जी ने लैंसडाउन क्रॉसिंग से कालीघाट फायर सर्विसेज स्टेशन तक लगभग एक किलोमीटर लंबी पदयात्रा की.

भवानीपुर में पदयात्रा के दौरान लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करतीं बंगाल की चीफ मिनिस्टर. ‘मोदी-मोदी’ की तरह ‘दीदी दीदी’ के गगनभेदी नारों और ‘छऊ नृत्य’ की प्रस्तुति ने दक्षिण कोलकाता की सड़कों को उत्सव के माहौल में बदल दिया. शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले में ममता ने सीधे जनता से संवाद कर अपनी जीत का भरोसा जताया.

बंगाल चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कोलकाता की सड़कों पर की पदयात्रा. ममता बनर्जी की यह पदयात्रा केवल एक चुनावी रैली नहीं, बल्कि बंगाल की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन भी थी. रोड शो के दौरान पुरुलिया का प्रसिद्ध पारंपरिक ढोल और छऊ नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें पदयात्रा के दौरान रास्ते भर हाथ जोड़कर लोगों से वोट मांगतीं रहीं मुख्यमंत्री. पूरी पदयात्रा के दौरान ‘जोतोई कोरो हमला आबार जीतबे बांग्ला’ (चाहे जितना भी हमला कर लो, जीत बंगाल की ही होगी) गीत बजता रहा, जो भाजपा के हमलों पर दीदी का सीधा जवाब माना जा रहा है.

रोड शो के दौरान ाम लोगों से हाथ भी मिलाया दीदी ने. मुख्यमंत्री ने रास्ते भर लोगों से हाथ मिलाया और उनकी मालाएं स्वीकार कीं. कुछ समर्थक और बुजुर्ग उनका पैर छूने आगे आये और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकना चाहा, तो ममता ने खुद सुरक्षाकर्मियों को टोका और लोगों को मिलने का मौका दिया.

मुख्यमंत्री की पदयात्रा के लिए रस्सी लगाकर सड़क के दोनों किनारे लोगों को रोका गया. इस मौके पर कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम और दक्षिण कोलकाता के कई दिग्गज नेता ममता बनर्जी के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आये. भवानीपुर पर इस बार पूरे देश की नजर है. यहां ममता बनर्जी का सीधा मुकाबला भाजपा के कद्दावर नेता और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी से है.

मुख्यमंत्री के साथ पदयात्रा में उनके करीबी नेता भी शामिल हुए. मुख्यमंत्री के लिए यह सीट उनकी राजनीतिक साख का सवाल है. यहां दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग है. 4 मई को चुनावी नतीजों के साथ यह साफ हो जायेगा कि भवानीपुर ने अपनी ‘बेटी’ को चुना या परिवर्तन का रास्ता अपनाया.

इसे भी पढ़ें बंगाल चुनाव के लिए सुरक्षा कवच तैयार, CAPF का पहरा, 100 मीटर के घेरे में ‘नो एंट्री’, चप्पे-चप्पे पर CCTV बंगाल चुनाव 2026: इन 8 जिलों में दूसरे चरण में होगी वोटिंग, वोटर्स का पूरा डिटेल यहां पढ़ें बंगाल में गरजे अमित शाह- पहले ही चरण में भाजपा ने जीत ली 110 सीटें, सत्ता में आते ही खत्म होगा सिंडिकेट राज ममता बनर्जी सरकार पर राहुल गांधी का हमला- बंगाल में लोकतंत्र नहीं, TMC के आतंक का राज, हिंसा के आगे नहीं झुकेगी कांग्रेस.

Ad

ताज़ा खबरें