Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
VIDEO : गुरुग्राम में महिला बाइक सवार का कार ने किया पीछा, फिर मारी टक्कर, Viral वीडियो में दिखा पूरा मामलादौलत नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्थाएं छोड़ गए हकीम अब्दुल हमीद, बर्थ एनिवर्सरी पर पढ़ें 'जामिया हमदर्द' की कहानीXi Jinping India Visit: 7 साल बाद भारत लौटे शी जिनपिंग, मोदी-शी रिश्तों में क्या बदला?गंगा में डूब रहे 30 दिन के मासूम समेत 10 बांग्लादेशियों की BSF ने बचायी जानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की शुभकामनाएंBRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश, कहा- इन्हें हथियार बनाया तो रुकेगी दुनिया की तरक्कीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 जीतने पर दी बधाईप्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभीKal School Holiday: 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? गणेश चतुर्थी पर कहां है छुट्टीमुख्यमंत्री डॉ. यादव, सोमवार को भारत भवन में करेंगे भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का शुभारंभ | राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय आयोजन देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और कवि होंगे शामिलकठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंधी समाज के महापुरुषों राजा दाहिर, संत कंवरराम और शहीद हेमु कालानी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कर राज्य सरकार ने निभाया अपना वादाकेन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कृषक हित में संचालित हैं कई कल्याणकारी योजनाएं पन्ना के बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री किसानों से किया संवादBRICS देशों के बीच कारोबार में बाहरी दबाव कम करने का पुतिन ने बताया प्लान, रखे ये 2 प्रस्तावदुनिया की सबसे उम्रदराज मां : 74 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को दिया जन्ममुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी भोपाल में 16 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय ई-स्कूटी वितरण कार्यक्रम प्रदेश सरकार ने योजना में अब तक लगभग 246 क

दतिया की हार से BJP में मचा मंथन, CM मोहन यादव की हाई लेवल बैठक; भीतरघात की जांच को बनी समिति

Author
Prabhat Khabar 04 अगस्त 2026, 11:13 pm
दतिया की हार से BJP में मचा मंथन, CM मोहन यादव की हाई लेवल बैठक; भीतरघात की जांच को बनी समिति

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को पार्टी संगठन और सरकार के वरिष्ठ नेताओं के साथ अपने आवास पर अहम बैठक की. बैठक में हार के कारणों पर विस्तार से चर्चा हुई और भविष्य की रणनीति को लेकर मंथन किया गया.

इस हार को बीजेपी ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल समीक्षा प्रक्रिया शुरू कर दी है. हार की जांच के लिए बनी दो सदस्यीय समिति इस बैठक के बाद बीजेपी ने चुनावी हार की समीक्षा के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया. प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे और वरिष्ठ नेता अंबाराम कराड़ा को समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

यह समिति चुनाव से जुड़े पदाधिकारियों और नेताओं से बातचीत कर हार के कारणों का विश्लेषण करेगी और अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को सौंपेगी. इस बैठक में सीएम मोहन यादव के अलावा डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र लोधी, तुलसी सिलावट, नरेन्द्र शिवाजी पटेल, दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उपचुनाव प्रभारी भरत कुशवाहा समेत संगठन से जुड़े कुछ अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए.

भीतरघात के आरोपों से बढ़ी सियासी गर्मी बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने बैठक में कुछ पार्टी नेताओं पर भीतरघात का आरोप लगाया. उन्होंने अपनी शिकायत के समर्थन में कथित तौर पर कुछ वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व को सौंपी हैं.

इन आरोपों ने पार्टी के भीतर अनुशासन और गुटबाजी को लेकर नई बहस छेड़ दी है. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटना बना बड़ा मुद्दा दतिया उपचुनाव में बीजेपी ने 6 बार के विधायक और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था. टिकट बदलने के फैसले का स्थानीय स्तर पर तीखा विरोध हुआ.नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने प्रदर्शन किया, राजमार्ग जाम किया और पुलिस से झड़प भी हुई थी.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इसका असर चुनावी नतीजों पर भी पड़ा. कांग्रेस की जीत, बीजेपी के लिए बड़ा संदेश उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने 6,016 वोटों से जीत दर्ज की. उन्हें 66,757 वोट मिले, जबकि बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट मिले.

आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव 22,527 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. अब सभी की नजर बीजेपी की समीक्षा रिपोर्ट और उसके बाद होने वाली संभावित कार्रवाई पर टिकी है. तीन राज्यों में तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव गौरतलब है कि तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए.

बिहार की बांकीपुर से जनसुराज प्रशांत किशोर, मध्य प्रदेश की दतिया से कांग्रेस के घनश्याम सिंह और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर BJP के उम्मीदवार सत्येंद्रभाई पटेल (सतीश पटेल) जीत दर्ज की. ये भी पढ़ें: AAP का पीएम मोदी पर वार,अरविंद केजरीवाल बोल - ट्रंप के दबाव में नहीं देशहित में फैसला लीजिए.

Ad

ताज़ा खबरें