Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Chennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए निदुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में निवेश और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योतामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रस-अल-खैमा के शासक शेख सौद बिन सकर अल कासिमी से की मुलाकात | मध्यप्रदेश और रास अल खैमाह के बीच निवेश एवं औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर हुई चर्चा

बंगाल चुनाव 2026: वोट छीनने की साजिश के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ूंगी, ममता बनर्जी का भाजपा पर सीधा हमला

Author
Prabhat Khabar 21 मार्च 2026, 04:54 pm
बंगाल चुनाव 2026: वोट छीनने की साजिश के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ूंगी, ममता बनर्जी का भाजपा पर सीधा हमला
खास बातें एसआईआर पर राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर SIR पर क्या हैं ममता बनर्जी के आरोप? ध्रुवीकरण की राजनीति पर कड़ा प्रहार रेड रोड से चुनावी शंखनाद, 30% मुस्लिम वोट बैंक पर नजर Mamata Banerjee Attacks BJP Over Voter List: सत्ता की लड़ाई और अस्तित्व का संघर्ष Mamata Banerjee Attacks BJP Over Voter List: पश्चिम बंगाल की राजनीति में विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले चुनावी बयानबाजी तेज है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कोलकाता के रेड रोड पर ईद की नमाज के मौके पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर भाजपा लोगों का ‘मताधिकार’ छीनने की गहरी साजिश रच रही है. एसआईआर पर राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता ने साफ लहजे में कहा कि वे बंगाल की लोकतांत्रिक पहचान और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए अंत तक संघर्ष करेंगी. ममता बनर्जी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब राज्य में अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में मतदाता सूची से नाम कटने को लेकर राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर है. SIR पर क्या हैं ममता बनर्जी के आरोप? बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का जरिया बताया. उनका दावा है कि इस कवायद के जरिये जान-बूझकर एक खास वर्ग के मतदाताओं के नाम सूची से हटाये जा रहे हैं. ममता बनर्जी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वेरिफिकेशन के नाम पर किसी को भी मताधिकार से वंचित करने की कोशिश का उनकी पार्टी डटकर विरोध करेगी. कहा कि बंगाल की जनता के संवैधानिक अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. हम (प्रधानमंत्री नरेंद्र ) मोदी और भाजपा को आपका मताधिकार नहीं छीनने देंगे. लोकतंत्र और हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए हम अंत तक लड़ेंगे. ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ध्रुवीकरण की राजनीति पर कड़ा प्रहार ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में राज्य की सांप्रदायिक सद्भावना का हवाला देते हुए भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप लगाया. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा- जो लोग बंगाल को निशाना बना रहे हैं और हिंदू-मुस्लिम के बीच दरार पैदा करना चाहते हैं, उन्हें जहन्नुम में जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि बंगाल की धरती पर हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी एकता के साथ रहते हैं. इस सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने की किसी भी कोशिश को राज्य सफल नहीं होने देगा. इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी की 10 ‘महा-प्रतिज्ञाएं’: लक्ष्मी भंडार की राशि बढ़ी, बेरोजगारों को भत्ता, जानें दीदी के पिटारे से और क्या निकला रेड रोड से चुनावी शंखनाद, 30% मुस्लिम वोट बैंक पर नजर कोलकाता का रेड रोड पर होने वाला आयोजन न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह बंगाल की राजनीति का एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन केंद्र भी है. राज्य में करीब 30 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं, जो चुनाव परिणामों को पलटने की ताकत रखते हैं. वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव में जहां टीएमसी लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है. दूसरी तरफ, भाजपा 2021 की अपनी बढ़त को जीत में बदलने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. ऐसे में ममता बनर्जी ने ईद के मंच का उपयोग अपने कोर वोट बैंक को एकजुट करने और केंद्र के खिलाफ माहौल बनाने के लिए किया है. Mamata Banerjee Attacks BJP Over Voter List: सत्ता की लड़ाई और अस्तित्व का संघर्ष बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 तृणमूल कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है. भाजपा द्वारा मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों को खारिज किये जाने के बावजूद, ममता बनर्जी ने इसे ‘अस्तित्व की लड़ाई’ करार दिया है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ममता का यह आक्रामक रुख चुनाव से पहले कैडर में जोश भरने और मतदाताओं को भाजपा के खिलाफ लामबंद करने की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है. आने वाले दिनों में मतदाता सूची का यह विवाद कानूनी और सड़क की लड़ाई में तब्दील हो सकता है. इसे भी पढ़ें ममता बनर्जी का मिशन 226: भवानीपुर से लड़ेंगी चुनाव, 291 सीटों पर TMC कैंडिडेट फाइनल, जानें क्या है दीदी का मास्टर प्लान बंगाल चुनाव 2026: कल्याणकारी योजनाएं बनाम सत्ता-विरोधी लहर, ममता बनर्जी के 15 साल के शासन की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा वोटर लिस्ट से नाम कट गया तो न हों परेशान, जानें आपके पास क्या हैं विकल्प? SIR पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक : न्यायिक अधिकारियों के फैसले की समीक्षा नहीं कर पायेगा चुनाव आयोग, दिये 5 बड़े निर्देश.
Ad

ताज़ा खबरें

Chennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ी
राष्ट्रीय

Chennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ी

मध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दल
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दल

महुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफर
राष्ट्रीय

महुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफर

दुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंग
मध्यप्रदेश

दुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंग

दुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”
मध्यप्रदेश

दुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”