Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Chennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए निदुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में निवेश और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योतामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रस-अल-खैमा के शासक शेख सौद बिन सकर अल कासिमी से की मुलाकात | मध्यप्रदेश और रास अल खैमाह के बीच निवेश एवं औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर हुई चर्चा

टोल प्लाजा के नजदीक रहने वालों को राहत? अब घर बैठे बनेगा लोकल पास, जानें पूरा नियम

Author
Prabhat Khabar 18 अगस्त 2026, 10:48 pm
टोल प्लाजा के नजदीक रहने वालों को राहत? अब घर बैठे बनेगा लोकल पास, जानें पूरा नियम

NHAI ने डिजिटल लोकल पास की सुविधा शुरू की है. इसके तहत स्थानीय लोग बिना टोल प्लाजा जाए, घर बैठे ही मासिक पास के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस पास के जरिए संबंधित टोल प्लाजा से पूरे महीने कितनी भी बार आना-जाना किया जा सकता है. सबसे पहले समझिए, डिजिटल लोकल पास क्या है? डिजिटल लोकल पास खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जो किसी टोल प्लाजा के आसपास रहते हैं और अपने निजी वाहन से वहां से अक्सर आते-जाते हैं.

अगर आप पात्र हैं, तो 350 रुपये में महीने भर का लोकल पास बनवा सकते हैं. इसके बाद उस टोल प्लाजा से पूरे महीने कितनी भी बार गुजरने पर हर बार सामान्य टोल शुल्क देने की जरूरत नहीं होगी. हालांकि, एक बात ध्यान रखना जरूरी है. यह सुविधा देश के हर टोल प्लाजा पर लागू नहीं है.

अभी जिन टोल प्लाजा के लिए डिजिटल लोकल पास की सुविधा उपलब्ध है, उनकी जानकारी राजमार्गयात्रा ऐप पर दी गई है. इसलिए आवेदन करने से पहले ऐप पर यह जरूर देख लें कि आपके आसपास वाले टोल प्लाजा के लिए यह सुविधा शुरू हुई है या नहीं. कौन ले सकता है यह पास? NHAI के मुताबिक, अगर आपका घर संबंधित टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में है, तो आप डिजिटल लोकल पास के लिए आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन के दौरान आपके पते और वाहन की जानकारी की जांच की जाएगी. यह सुविधा गैर-वाणिज्यिक वाहन यानी ऐसे निजी वाहन जिनका इस्तेमाल कमाई या किराये पर सवारी ढोने के लिए नहीं किया जाता के लिए है. यानी सिर्फ इस वजह से कि आप किसी टोल प्लाजा से रोज आते-जाते हैं, आपको लोकल पास नहीं मिल जाएगा.

इसके लिए आपका घर तय 20 किलोमीटर के दायरे में होना और वाहन से जुड़ी जरूरी शर्तें पूरी करना जरूरी है. तो क्या आवेदन के लिए अब टोल प्लाजा जाने की जरूरत नहीं? नहीं, अब लोकल पास बनवाने के लिए हर बार टोल प्लाजा जाने की जरूरत नहीं है. पहले स्थानीय लोगों को टोल प्लाजा पहुंचकर अपना पता और पात्रता साबित करने के लिए जरूरी दस्तावेज जमा करने पड़ते थे.

अब यही काम राजमार्गयात्रा ऐप के जरिए घर बैठे किया जा सकता है. इसके लिए NHAI ने डिजिटल व्यवस्था को डिजीलॉकर और वाहन जैसी सरकारी प्रणालियों से जोड़ा है. आपकी मंजूरी के बाद सिस्टम आपके पते, वाहन की जानकारी और उससे जुड़े फास्टैग की जानकारी के जरिए यह जांच करता है कि आप लोकल पास के लिए पात्र हैं या नहीं.

इससे कागज लेकर टोल प्लाजा जाने और वहां अलग से दस्तावेजों की जांच कराने की जरूरत काफी कम हो जाती है. यानी आवेदन से लेकर पात्रता की जांच तक की प्रक्रिया अब ऑनलाइन और ज्यादा आसान हो गई है. ये भी पढ़ें: अमेरिका में कैसे होती है वोटिंग? समझिए, ट्रंप ने क्यों दिया भारत के चुनावी मॉडल का उदाहरण क्यों दी जा रही लोकल पास की सुविधा इसे समझने के लिए पहले मल्टी-लेन फ्री फ्लो यानी एमएलएफएफ व्यवस्था को समझना होगा.

इसमें वाहन को टोल बूथ पर रोकने और कर्मचारी से टोल देने की जरूरत नहीं होती. फास्टैग और वाहन की पहचान के आधार पर टोल की प्रक्रिया अपने आप पूरी हो जाती है. लेकिन स्थानीय वाहन चालकों के लिए इसमें एक दिक्कत सामने आई. पहले कई जगह टोल कर्मचारी स्थानीय लोगों को पहचान के आधार पर गुजरने देते थे.

एमएलएफएफ में जब टोल बूथ पर कर्मचारी की जरूरत नहीं रहती, तो ऐसी छूट भी अपने आप नहीं मिलती. अगर किसी वाहन का वैध लोकल पास नहीं है और टोल का भुगतान भी नहीं होता, तो उस वाहन के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक नोटिस जारी हो सकता है. इसी वजह से डिजिटल लोकल पास को फास्टैग से जोड़ा गया है.

पास फास्टैग से लिंक होने के बाद सिस्टम वाहन की पहचान कर सकेगा और पात्र स्थानीय निवासी को हर बार अलग से टोल देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्या हर टोल प्लाजा के पास रहने वालों को यह सुविधा मिलेगी? नहीं. सिर्फ किसी टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने से यह सुविधा अपने आप नहीं मिल जाएगी.

डिजिटल लोकल पास फिलहाल उन्हीं टोल प्लाजा पर उपलब्ध है, जिन्हें एनएचएआई ने इस सुविधा के लिए शामिल किया है. इस सुविधा की शुरुआत जुलाई 2026 में दिल्ली के अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 स्थित मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा से हुई थी. इसके बाद इसे दूसरे टोल प्लाजा तक भी बढ़ाया गया.

नई सूची में हरियाणा का बारटाना, उत्तर प्रदेश का भारतकुंड, आंध्र प्रदेश का भ्रमानापल्ली, तमिलनाडु का बूथाकुडी, मध्य प्रदेश का चिखलीकला और बिहार का देवकुली जैसे टोल प्लाजा शामिल हैं. एनएचएआई के मुताबिक अब 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल लोकल पास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

हालांकि, यह सूची आगे भी बढ़ सकती है. इसलिए आवेदन करने से पहले राजमार्गयात्रा ऐप पर अपने टोल प्लाजा का नाम जरूर जांच लें. कुल मिलाकर, अगर आपका घर किसी सूचीबद्ध टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में है और आपके पास निजी वाहन है, तो आप डिजिटल लोकल पास के लिए आवेदन कर सकते हैं.

अच्छी बात यह है कि इसके लिए अब टोल प्लाजा के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. लेकिन यह सुविधा हर टोल प्लाजा पर लागू नहीं है. आवेदन करने से पहले राजमार्गयात्रा ऐप पर अपने टोल प्लाजा की उपलब्धता और अपनी पात्रता जरूर जांच लें. पढ़िए देश दुनिया और बिहार झारखंड की ओरिजिनल खबर.

Ad

ताज़ा खबरें

Chennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ी
राष्ट्रीय

Chennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ी

मध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दल
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दल

महुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफर
राष्ट्रीय

महुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफर

दुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंग
मध्यप्रदेश

दुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंग

दुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”
मध्यप्रदेश

दुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”