Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Nepal Flood: 165 शव बरामद, 28 देशों के 476 लोग लापता, 80 पुल और 40 KM सड़क तबाहभारत की सनातन ज्ञान परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकात्मता का केंद्र बनेगा तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर का एकात्म धाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंहस्थ-2028 से पहले निकाली जाएगी भव्य एकात्म यात्रा, जिसका सिंहस्थ के दौरान होगा समापन संतों के आशीर्वाद से पमुख्यमंत्री डॉ.यादव 29 अगस्त को बालाघाट में जन-विश्वास अभियान में होंगे शामिल | सभी जिलों में इस बार 29 अगस्त को जन-विश्वास अभियानदेशभर में ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ : PM मोदी करेंगे खिलाड़ियों से बात, 4 मुख्य मुद्दों पर होगी चर्चाAaj Ka Mausam: मध्य प्रदेश-UP में भारी बारिश के आसार, 29 अगस्त से एक्टिव होगा नया मौसमी सिस्टमHeavy Rain Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में भी बरसेंगे बादलSmash the Patriarchy 2: जब गाली बनी Gen Z की स्लैंग, तो लड़कियों के लिए क्यों बदल जाता है पैमाना?हिमालय में भूकंप से कैसे आती है फ्लैश फ्लड, जानिए डेंजर जोन में क्यों रहता है नेपालNepal Flood: भारत-चीन वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर नेपाल की मदद में जुटे, भारत भेज रहा राहत सामग्री; IAF के विमान तैयारमुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर | खेड़ीघाट में श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में सपत्नीक किए दर्शन-पूजन मंगल दास त्यागी महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वादमुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 अगस्त को जबलपुर में ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ में होंगे शामिलNepal Flood : प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाली पीएम बालेन शाह से फोन पर की बात, कहा- हर संभव मदद के लिए तैयारचम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में निवेशकों का अभूतपूर्व निवेश मेड इन एमपी, फेथ इन एमपी का उत्कृष्ट उदाहरण मप्र में बेरोजगारी दर सबसे कम तेजी से औद्योगिक तरक्की करने में देश में अव्वल है मप्र जीआईएस-25 में मिलएमसीपीएस का सफल परीक्षण सेना की क्षमता और रक्षा तकनीक को देगा मजबूती : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | रक्षा क्षेत्र में नई-नई उपलब्धियां हासिल करने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जताया हर्षलाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बांधी स्नेह और विश्वास से भरी राखियां | मुख्यमंत्री ने दोहराया प्रदेश की हर बहन की खुशहाली का संकल्प महिला सुरक्षा कर्मियों ने भी बांधी राखी मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र भी भेंट किया लाड़ली बहनों

एलपीजी की कीमत में वृद्धि पर भड़के खरगे, बीजेपी नेताओं से पूछा-अब क्यों सिलेंडर लेकर सड़क पर नहीं बैठ रहे?

Author
Prabhat Khabar 07 जून 2026, 06:16 pm
एलपीजी की कीमत में वृद्धि पर भड़के खरगे, बीजेपी नेताओं से पूछा-अब क्यों सिलेंडर लेकर सड़क पर नहीं बैठ रहे?

LPG Price Hike : एलपीजी की कीमत में वृद्धि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने रविवार को घरेलू गैस की कीमतों में वृद्धि को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला किया और तीन सवाल पूछे हैं. उन्होंने कहा कि यूपीए की सरकार के दौरान महंगाई को लेकर हो-हल्ला करने वाले बीजेपी के नेता अब क्यों चुप हैं.

खरगे ने पूछा सवाल-मोदी जी के दावों का क्या हुआ? मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने पोस्ट में लिखा है कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में पश्चिम एशिया संघर्ष के जवाब में 41 देशों में ईंधन के स्रोत होने के बड़े-बड़े दावे किए थे, उनका क्या हुआ? उन्होंने पूछा कि आज भी ग्रामीण इलाकों में एलपीजी की कमी क्यों है.

कांग्रेस अध्यक्ष की यह टिप्पणी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़ाकर 942 रुपये करने के बाद आई है. खरगे ने एक्स पर लिखे पोस्ट में कहा-घरेलू एलपीजी के दामों में आग की लपटें आम जनता की रसोई को भस्म करने पर तुली हुई हैं.

मोदी सरकार ने पिछले 4 महीनों में घरेलू रसोई गैस की कीमत में 89 रुपये की बढ़ोतरी की है. घरेलू LPG दामों में आग की लपटें आम जनता की रसोई को भस्म करने पर तुली हुई है !! मोदी सरकार ने पिछले 4 महीनों में घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में ₹89 की बढ़ोतरी की है। हमारे 3 सवाल — 1️⃣ संसद में मोदी जी ने लंबी-चौड़े दावे किए थे कि वे West Asia War के चलते 41 देशों से Fuel… pic.twitter.com/xE7uzFFsq6 — Mallikarjun Kharge (@kharge) June 7, 2026 खरगे ने पूछे तीन सवाल खरगे ने मोदी सरकार से तीन सवाल पूछे हैं.

उन्होंने कहा कि हमारे तीन सवाल हैं. पहला सवाल यह है कि संसद में मोदी जी ने लंबे-चौड़े दावे किए थे कि वह पश्चिम एशिया युद्ध के चलते 41 देशों से ईंधन प्राप्त कर रहे हैं. उसका क्या हुआ? ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी एलपीजी की किल्लत क्यों है? दूसरा सवाल यह है कि 2025-26 में उज्ज्वला योजना में 5.56 करोड़ परिवारों ने केवल एक या एक भी रिफिल नहीं करवाया.

इनमें से 3.30 करोड़ ने तो एक भी सिलेंडर रिफिल नहीं लिया. यह तो पश्चिम एशिया संकट के पहले की बात है. क्या यह मोदी सरकार की लूट का नतीजा नहीं है? तीसरा सवाल यह है कि मोदी जी और बीजेपी के नेता यूपीए सरकार के दौरान महंगाई का शोर मचाते थे. क्या ये सच नहीं है कि मोदी सरकार ने 12 सालों में घरेलू एलपीजी के दामों में 530 रुपये की बढ़ोतरी की है? अब भाजपा के नेता सड़कों पर सिलेंडर लेकर क्यों नहीं बैठ रहे हैं? ये भी पढ़ें : भारत-नेपाल सीमा विवाद पर बोले नेपाली विदेश मंत्री-दोनों देश आपसी बातचीत से सुलझा सकते हैं मुद्दे अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को दिया अल्टीमेटम- 7 दिनों के अंदर इस्तीफा दें, आपने अभी ट्रेलर देखा है….

Ad

ताज़ा खबरें

Nepal Flood: 165 शव बरामद, 28 देशों के 476 लोग लापता, 80 पुल और 40 KM सड़क तबाह
राष्ट्रीय

Nepal Flood: 165 शव बरामद, 28 देशों के 476 लोग लापता, 80 पुल और 40 KM सड़क तबाह

भारत की सनातन ज्ञान परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकात्मता का केंद्र बनेगा तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर का एकात्म धाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंहस्थ-2028 से पहले निकाली जाएगी भव्य एकात्म यात्रा, जिसका सिंहस्थ के दौरान होगा समापन संतों के आशीर्वाद से प
मध्यप्रदेश

भारत की सनातन ज्ञान परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकात्मता का केंद्र बनेगा तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर का एकात्म धाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंहस्थ-2028 से पहले निकाली जाएगी भव्य एकात्म यात्रा, जिसका सिंहस्थ के दौरान होगा समापन संतों के आशीर्वाद से प

मुख्यमंत्री डॉ.यादव 29 अगस्त को बालाघाट में जन-विश्वास अभियान में होंगे शामिल | सभी जिलों में इस बार 29 अगस्त को जन-विश्वास अभियान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ.यादव 29 अगस्त को बालाघाट में जन-विश्वास अभियान में होंगे शामिल | सभी जिलों में इस बार 29 अगस्त को जन-विश्वास अभियान

देशभर में ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ : PM मोदी करेंगे खिलाड़ियों से बात, 4 मुख्य मुद्दों पर होगी चर्चा
राष्ट्रीय

देशभर में ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ : PM मोदी करेंगे खिलाड़ियों से बात, 4 मुख्य मुद्दों पर होगी चर्चा

Aaj Ka Mausam: मध्य प्रदेश-UP में भारी बारिश के आसार, 29 अगस्त से एक्टिव होगा नया मौसमी सिस्टम
राष्ट्रीय

Aaj Ka Mausam: मध्य प्रदेश-UP में भारी बारिश के आसार, 29 अगस्त से एक्टिव होगा नया मौसमी सिस्टम