Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Weather Today: बिहार-ओडिशा समेत आज कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक, 19 सितंबर से शुरू हो सकती है मानसून की विदाईDiwali-Chhath Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनेंSchool Holiday 15 September: क्या 15 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपने राज्य की स्थितिउज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार | दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी 1800 मीटर रनवे से होगी शुरुआत, भविष्य में 2700 मीटर तक होगा विस्तारVideo: ठाणे में रेत से बना अनोखा पंचमुखी गणेश, लोगों के आकर्षण का बना केंद्रमुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में होगा राज्य स्तरीय स्कूटी वसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रममुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीरंदाजी विश्वकप में स्वर्ण पदक विजेता श्री बोम्मादेवरा को दी बधाई | मैक्सिको में पुरुषों की रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का मानGurugram Biker Case: कौन चला रहा था गाड़ी? कार मालिक बोला- 2 दिन पहले दोस्त को दी थी गाड़ीमुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह | उत्कृष्ट अभियंताओं और निर्माण एजेंसियों को पांच श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे ‘लोक निर्माण पुरस्कार’प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश फैल रहा हैं देशभर में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर दीप प्रज्ज्वलित कर होगा आभार प्रदर्शन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा-संकल्प अभियान बेहतर समन्वयमेंटेनेंस के नाम पर विद्युत वितरण कंपनी का फर्जीवाड़ा... उपभोक्ता भरी गर्मी में भी परेशान और बरसात में भी परेशान... तो काहे का मेंटेनेंसVIDEO : क्यूट से दिखने वाले ये बंदर असम के किसानों के लिए बने मुसीबत, हिमंता सरकार ने हिमाचल से मांगी मददउमंग कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में नीमच ने रचा उत्कृष्टता का नया अध्याय

कोलकाता से दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई के लिए लग्जरी बस सेवा शुरू, जानें कितने का है टिकट

Author
Prabhat Khabar 16 जुलाई 2026, 09:10 am
कोलकाता से दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई के लिए लग्जरी बस सेवा शुरू, जानें कितने का है टिकट

कोलकाता से श्रीकांत शर्मा की रिपोर्ट महानगर से देश के चार बड़े शहरों के लिए बस सेवा शुरू की गयी है. एक प्राइवेट कंपनी अपनी लग्जरी और बेहद आरामदायक बसों से इस सेवा की शुरुआत की है. बुधवार को करुणामयी बस टर्मिनस से इस नयी बस सेवा का शुभारंभ परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने संयुक्त रूप से किया.

कोलकाता से दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और पुरी के लिए निजी वोल्वो स्पेशल बसों की सेवा शुरू की गयी है. एक निजी कंपनी द्वारा संचालित यह बस सर्विस हफ्ते के सातों दिन उपलब्ध होगी. बस में मिलेंगी ये सुविधाएं उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों परिवहन मंत्री ने बस परिवहन क्षेत्र में निजी कंपनी को निमंत्रित करते हुए इसके लिए लाइसेंस सेवा सरल करने की बात कही थी.

इन वोल्वो लग्जरी बसों में यात्रियों के आरामदायक सफर के लिए कई मॉडर्न सुविधाएं हैं. बायो-टॉयलेट, हर सीट पर तकिया और चादर, पर्सनल टीवी स्क्रीन के साथ ओटीटी सेवा उपलब्ध होगी. इसके साथ ही बस में स्नैक्स, पीने का पानी, चाय और कॉफी की सुविधा होगी. किस शहर के लिए कितना किराया कोलकाता से दिल्ली (17 घंटा) किराया 2500 से 3000 रुपये कोलकाता-बेंगलुरु (यात्रा समय 35 घंटे) किराया 4500 रुपये कोलकाता-चेन्नई (यात्रा समय 24 घंटे) किराया 4700 रुपये कोलकाता-पुरी (यात्रा समय आठ घंटे) किराया 1500-2000 रुपये पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें सरकारी बसों से पूरी सर्विस देना मुमकिन नहीं उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के हर क्षेत्र में विकास करने को इच्छुक है.

परिवहन क्षेत्र को अत्याधुनिक किया जा रहा है, लेकिन सिर्फ सरकारी बसों से पूरी सर्विस देना मुमकिन नहीं है. ऐसे में पीपीपी मॉडल का भी राज्य में स्वागत किया जा रहा है. लाइसेंस और परमिट लेने के प्रोसेस को आसान बनाने की कोशिश कर रहे हैं. Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र.

Ad

ताज़ा खबरें