Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जनविश्वास पोर्टल, अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने में होगा प्रभावी और लाभकारी सिद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पोर्टल पर नियमित रूप से जानकारियां की जाएं अपलोड मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय से की मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान पोर्टल की लांचिंगViral Video : ड्यूटी या दारू पार्टी? VIDEO वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री बलराम जयंती पर दी शुभकामनाएंक्या भारतीय वायुसेना की महिला अधिकारी शक्ति शर्मा को जानते हैं आप? जिन्होंने पहली बार संभाला है एयर वाइस मार्शल का पदमुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 सितंबर को सीहोर में सीजी की नई पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई से पहले ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउट | देश की सबसे बड़ी पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण सुविधा में 1200 केवी तक के ट्रांसफॉर्मर बनेंगे सीहोर में 2000 से अधिक रोजगार के अवNHAI टोल प्लाजा पर फर्जीवाड़े का खेल, ED ने कई राज्यों में मारे छापेयोगी vs शाह: क्या BJP की ‘सक्सेशन पॉलिटिक्स’ में सबसे बड़ा चेहरा योगी हैं? 4 पॉइंट में समझिएHeavy Rain Alert: भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन राज्यों में कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो चेतावनीPM Modi Gift Photos : PM मोदी ने SCO नेताओं को दिए खास तोहफे, महाभारत से लेकर संतूर और कांगड़ा चाय तक शामिलSCO में PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, सामने बैठे थे शहबाज शरीफ; बोले- आतंकवाद पर ‘डबल स्टैंडर्ड’ नहीं चलेगामहाराष्ट्र में इलाज के दौरान डॉक्टर की मौत, न्याय की आस टूटने के बाद हाथ पर लिखा सुसाइड नोटप्रदेश के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 41 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति | वीबी जी राम जी योजना के लिए 29 हजार 619 करोड़ रूपये का अनुसमर्थन दुग्ध उत्पादकों के हित में सहकारी प्रणाली और सांची ब्राण्ड के उन्नयन के लिए 2 हजार 97जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: जेपी नड्डा बोले, CJP प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज सभी FIR होंगी वापससफलता में रहें विनम्र और असफलता से सीखकर आगे बढ़ें विद्यार्थी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रतिभा को तकनीक से जोड़कर मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान दे रही राज्य सरकार मुख्यमंत्री ने लगभग 1.22 लाख विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप के लिए 304.98 करोप्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत होना गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव क्षेत्र, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Author
Prabhat Khabar 13 अगस्त 2026, 08:59 am
बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव क्षेत्र, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून फिर तेज हो गया है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र और मध्य प्रदेश के ऊपर सक्रिय सिस्टम के कारण पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश का अनुमान है. कुछ राज्यों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है.

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र हुआ सक्रिय पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र बना हुआ है. इसके बाद अगले 24 घंटों में इसके डिप्रेशन में बदलने और पश्चिम बंगाल तथा उससे सटे बांग्लादेश तटों से होते हुए उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है.

इस सिस्टम के असर से 13 अगस्त को ओडिशा और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी और कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. राजस्थान में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में भी कम दबाव क्षेत्र बना हुआ है.

इसके असर से 13 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में जोरदार बारिश दर्ज की गई. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) भी सक्रिय मध्य और ऊपरी पछुआ हवाओं में एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है.

इसकी धुरी मध्य क्षोभमंडलीय स्तर पर लगभग 68 डिग्री पूर्व देशांतर और 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में स्थित है. दक्षिणी हरियाणा और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. उत्तर-पूर्वी असम और आसपास के क्षेत्रों में भी चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है.

हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट 13 से 18 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में कई जगह बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड में 14 से 18 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश में 14 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है.

उत्तराखंड में 14 अगस्त और 16 से 17 अगस्त को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है. दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी बरसेंगे बादल हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पंजाब में 14 और 15 अगस्त को कई जगह बारिश होने की संभावना है. 14 से 18 अगस्त के दौरान इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त को और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 से 18 अगस्त के दौरान कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश 13 और 14 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश और 13 से 18 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कई जगह बारिश होने की संभावना है.

पूर्वी मध्य प्रदेश में 15 और 16 अगस्त और छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है. पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में जारदार बारिश के आसार 13 से 18 अगस्त तक गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई जगह बारिश हो सकती है.

ओडिशा में 13 से 15 अगस्त तक व्यापक बारिश की संभावना है. 13 और 14 अगस्त के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा के झोंकों की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

पूर्वोत्तर भारत में पूरे सप्ताह बारिश 13 से 18 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में व्यापक बारिश होने की संभावना है. 15 से 18 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश भी हो सकती है.

महाराष्ट्र और गुजरात में भी भारी बारिश 13 से 18 अगस्त के दौरान कोंकण और गोवा में व्यापक बारिश होने की संभावना है. मध्य महाराष्ट्र में 13 और 14 अगस्त और गुजरात क्षेत्र में 13 अगस्त तक कई जगह बारिश हो सकती है. मध्य महाराष्ट्र में 14 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है.

दक्षिण भारत में तेज हवा और बारिश का दौर 13 से 18 अगस्त के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, दक्षिणी अंदरूनी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 13 और 14 अगस्त, केरल और माहे में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं..

Ad

ताज़ा खबरें

जनविश्वास पोर्टल, अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने में होगा प्रभावी और लाभकारी सिद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पोर्टल पर नियमित रूप से जानकारियां की जाएं अपलोड मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय से की मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान पोर्टल की लांचिंग
मध्यप्रदेश

जनविश्वास पोर्टल, अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने में होगा प्रभावी और लाभकारी सिद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पोर्टल पर नियमित रूप से जानकारियां की जाएं अपलोड मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय से की मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान पोर्टल की लांचिंग

Viral Video : ड्यूटी या दारू पार्टी? VIDEO वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन
राष्ट्रीय

Viral Video : ड्यूटी या दारू पार्टी? VIDEO वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री बलराम जयंती पर दी शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री बलराम जयंती पर दी शुभकामनाएं

क्या भारतीय वायुसेना की महिला अधिकारी शक्ति शर्मा को जानते हैं आप? जिन्होंने पहली बार संभाला है एयर वाइस मार्शल का पद
राष्ट्रीय

क्या भारतीय वायुसेना की महिला अधिकारी शक्ति शर्मा को जानते हैं आप? जिन्होंने पहली बार संभाला है एयर वाइस मार्शल का पद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 सितंबर को सीहोर में सीजी की नई पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई से पहले ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउट | देश की सबसे बड़ी पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण सुविधा में 1200 केवी तक के ट्रांसफॉर्मर बनेंगे सीहोर में 2000 से अधिक रोजगार के अव
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 सितंबर को सीहोर में सीजी की नई पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई से पहले ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउट | देश की सबसे बड़ी पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण सुविधा में 1200 केवी तक के ट्रांसफॉर्मर बनेंगे सीहोर में 2000 से अधिक रोजगार के अव