Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मध्यप्रदेश निवेशकों का भरोसेमंद साथी | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में दुनिया के उद्योग जगत को दिया न्योता मध्यप्रदेश की निवेश क्षमता से रूबरू हुआ वैश्विक उद्योग जगत लगभग 53 हजार करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव प्राप्तMPSC Paper Leak: प्यार, ब्रेकअप और बदले ने खोला पेपर लीक का राज, प्रेमी ने किया प्रेमिका का भंडाफोड़‘दिमागी नक्सल’ वाले पोस्ट पर बवाल, गौरव भाटिया ने CJP नेताओं पर ठोका ₹2 करोड़ के मानहानि का केसमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्वेत क्रांति के जनक कुरियन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीजिस बेटे के लौटने का मां कर रही थी इंतजार, मिली उसकी लाश...Rajasthan Weather Today : आज नहीं बरसेंगे बादल, 34 से 36 डिग्री तक चढ़ेगा पाराSuccess Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेजदुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्माननिवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरलराहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतराप्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभारVIDEO: घायल तेंदुआ अचानक हुआ खूखांर, रेस्क्यू टीम पर किया हमला, वन अधिकारी को मुंह में दबोच सड़क पर दिया पटकमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा | ग्रुप सीईओ खालिद अल हुरैमल के साथ वेस्ट-टू-एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी पर हुई उच्चस्तरीय बैठक मध्यप्रदेश में वेस्ट-टू-एनर्जी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और ग्रीन मोबिलिटी में निवेश और तकनीकी साझेदारीबेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में एनर्जी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होगा नवाचार लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर मOne Nation, One Time : इस नये कानून से देश को मिलेगी समय सुरक्षा

Video: लद्दाख में ‘हम Gen Z हैं’ कहकर जवानों से भिड़ी महिला, पूर्व सैन्य अधिकारियों ने लगाई फटकार

Author
Prabhat Khabar 20 अगस्त 2026, 02:09 pm
Video: लद्दाख में ‘हम Gen Z हैं’ कहकर जवानों से भिड़ी महिला, पूर्व सैन्य अधिकारियों ने लगाई फटकार

Ladakh Viral Video: लद्दाख के करगिल जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हुआ है. वीडियो में एक महिला पर्यटक चेक पोस्ट पर सुरक्षाबलों से बहस करती, चिखती-चिल्लाती नजर आ रही है. महिला पर्यटक सुरक्षा कर्मियों से सवाल करती दिख रही है कि पर्यटकों को आगे जाने से क्यों रोका जा रहा है.

वह कश्मीर में लोगों पर लगने वाली पाबंदियों से भी इसकी तुलना करती सुनाई देती है. इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और सेना के जवानों को लेकर की गई टिप्पणियों पर बहस शुरू हो गई. ?ref_src=twsrc%5Etfw"> पूर्व सैन्य अधिकारियों ने महिला के व्यवहार पर जताई नाराजगी मामला वायरल होने के बाद गुरुवार को कई पूर्व सैन्य अधिकारियों ने महिला की टिप्पणियों पर नाराजगी जताई.

उनका कहना है कि सीमा और संवेदनशील इलाकों में तैनात जवान कठिन हालात में ड्यूटी करते हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए. पूर्व अधिकारियों ने यह भी कहा कि सैनिक भी आम नागरिकों की तरह टैक्स देते हैं, इसलिए उनके योगदान और बलिदान को कम करके नहीं आंकना चाहिए.

?ref_src=twsrc%5Etfw"> पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह ने जताई नाराजगी- मिजोरम के राज्यपाल और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह (रिटायर्ड) ने महिला की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों को बिना पूरी जानकारी के दोष देना या उनका अपमान करना गलत है.

वीके सिंह ने कहा कि जवान देश और उसे नुकसान पहुंचाने वालों के बीच दीवार बनकर खड़े हैं. चिनार कॉर्प्स के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों- चिनार कॉर्प्स के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों (रिटायर्ड) ने भी वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने कहा कि सैनिक भी टैक्स देते हैं और उन्हीं की वजह से लोग सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षित घूम पाते हैं. जवान दिन-रात इन क्षेत्रों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं और कई बार अपनी जान तक जोखिम में डालते हैं. ढिल्लों ने महिला से कानून का पालन करने और सुरक्षा कर्मियों के साथ सम्मान से पेश आने की भी बात कही.

पूर्व चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ- चिनार कॉर्प्स के एक अन्य पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ (रिटायर्ड) ने भी महिला की टिप्पणी पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि यह कहना कि सेना की तनख्वाह टैक्स के पैसे से आती है, सैनिकों के बलिदान को कम करके देखने जैसा है.

उन्होंने कहा कि सेना के जवान भी टैक्स देते हैं. उमर अब्दुल्ला ने भी Gen Z वाली भाषा पर उठाया सवाल जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी हम Gen Z हैं जैसी भाषा के इस्तेमाल पर सवाल उठाया. उन्होंने सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि छोटी-सी बात पर Gen Z की पहचान को धमकी की तरह इस्तेमाल करना इस पीढ़ी को लेकर बनी अच्छी छवि को नुकसान पहुंचा सकता है.

क्यों संवेदनशील माना जाता है मिनामार्ग इलाका? मिनामार्ग लद्दाख के कारगिल जिले में श्रीनगर-लेह हाईवे पर जोजी ला के पास स्थित है. यह सीमावर्ती और सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील इलाका माना जाता है, इसलिए यहां कई जगह सुरक्षा जांच और ट्रैफिक कंट्रोल किया जाता है.

जोजी ला का रास्ता संकरा होने के साथ-साथ चट्टानें गिरने, भूस्खलन और अचानक मौसम बदलने के लिए भी जाना जाता है. सीमावर्ती क्षेत्र होने की वजह से यहां सुरक्षा व्यवस्था सामान्य इलाकों के मुकाबले ज्यादा सख्त रहती है. कई जगह सुरक्षा जांच, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक कंट्रोल किया जाता है.

इस इलाके में चट्टानें गिरने और भूस्खलन का खतरा बना रहता है. खराब मौसम के दौरान सड़क पर सफर और भी मुश्किल हो सकता है. जोजी ला क्षेत्र में मौसम अचानक बदलने के लिए भी जाना जाता है. कुछ ही समय में तेज बारिश, बर्फबारी, धुंध या कम विजिबिलिटी जैसी स्थिति बन सकती है.

सुरक्षा और मौसम से जुड़े खतरों को देखते हुए प्रशासन कई बार वाहनों को तय समय पर ही आगे बढ़ने की इजाजत देता है. कुछ स्थितियों में ट्रैफिक को रोककर चरणबद्ध तरीके से छोड़ा जाता है. यही वजह है कि मिनामार्ग और जोजी ला के आसपास सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करना जरूरी माना जाता है, खासकर जब सड़क, मौसम या सुरक्षा से जुड़े हालात सामान्य न हों.

Also Read: पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन, इस्लामाबाद की कार्रवाई का दिल्ली में जवाब.

Ad

ताज़ा खबरें

मध्यप्रदेश निवेशकों का भरोसेमंद साथी | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में दुनिया के उद्योग जगत को दिया न्योता मध्यप्रदेश की निवेश क्षमता से रूबरू हुआ वैश्विक उद्योग जगत लगभग 53 हजार करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव प्राप्त
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश निवेशकों का भरोसेमंद साथी | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में दुनिया के उद्योग जगत को दिया न्योता मध्यप्रदेश की निवेश क्षमता से रूबरू हुआ वैश्विक उद्योग जगत लगभग 53 हजार करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव प्राप्त

MPSC Paper Leak: प्यार, ब्रेकअप और बदले ने खोला पेपर लीक का राज, प्रेमी ने किया प्रेमिका का भंडाफोड़
राष्ट्रीय

MPSC Paper Leak: प्यार, ब्रेकअप और बदले ने खोला पेपर लीक का राज, प्रेमी ने किया प्रेमिका का भंडाफोड़

‘दिमागी नक्सल’ वाले पोस्ट पर बवाल, गौरव भाटिया ने CJP नेताओं पर ठोका ₹2 करोड़ के मानहानि का केस
राष्ट्रीय

‘दिमागी नक्सल’ वाले पोस्ट पर बवाल, गौरव भाटिया ने CJP नेताओं पर ठोका ₹2 करोड़ के मानहानि का केस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्वेत क्रांति के जनक कुरियन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्वेत क्रांति के जनक कुरियन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जिस बेटे के लौटने का मां कर रही थी इंतजार, मिली उसकी लाश...
राष्ट्रीय

जिस बेटे के लौटने का मां कर रही थी इंतजार, मिली उसकी लाश...