Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में एनर्जी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होगा नवाचार लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर मOne Nation, One Time : इस नये कानून से देश को मिलेगी समय सुरक्षामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना | शारजाह और मध्यप्रदेश के बीच आर्थिक साझेदारी सुदृढ़ करने पर गहन विचार-विमर्श मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह के प्रतिनिधिमंडल को जीआईएस 2027 के लिए किया आDiwali Chhath Special Trains : दिवाली और छठ पर घर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए रूट और पूरा शेड्यूलमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दींराजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को, तैयारियां पूरीHaryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट ड

बंगाल चुनाव से पहले कोलकाता में हथियारों का जखीरा मिलने से हड़कंप, STF ने राजाबाजार में संदिग्ध को दबोचा

Author
Prabhat Khabar 18 अप्रैल 2026, 04:49 pm
बंगाल चुनाव से पहले कोलकाता में हथियारों का जखीरा मिलने से हड़कंप, STF ने राजाबाजार में संदिग्ध को दबोचा

खास बातें राजाबाजार साइंस कॉलेज के पास हुई गिरफ्तारी बालीगंज में 25 लाख और हावड़ा में 72 लाख रुपए जब्त सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस की पैनी नजर STF और पुलिस लगातार कर रही छापेमारी Kolkata STF Arms Recovery: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी कोलकाता में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद होने से हड़कंप मच गया है.

कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. चुनाव से ऐन पहले हथियारों की यह खेप कहां पहुंचायी जानी थी, इसके पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच में खुफिया एजेंसियां जुट गयी हैं. राजाबाजार साइंस कॉलेज के पास हुई गिरफ्तारी हथियारों की बरामदगी का यह मामला शहर के व्यस्त इलाके राजाबाजार से सामने आया है.

एसटीएफ के जवानों ने शनिवार को राजाबाजार साइंस कॉलेज के पास एक बस स्टैंड के पास बैग लेकर जा रहे संदिग्ध व्यक्ति को रोका. तलाशी लेने पर उसके पास से सिंगल-शॉट वाले 6 आग्नेयास्त्र और 14 कारतूस मिले. अधिकारी उससे पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई चेन का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

बालीगंज में 25 लाख और हावड़ा में 72 लाख रुपए जब्त सिर्फ हथियार ही नहीं, चुनाव से पहले भारी मात्रा में बेहिसाब नकदी (कैश) भी पुलिस ने जब्त की है. कोलकाता पुलिस के दक्षिण-पूर्व डिवीजन ने बालीगंज विधानसभा क्षेत्र में एक वाहन की तलाशी के दौरान लगभग 25 लाख रुपए नकद मिले.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें हावड़ा स्टेशन के पास रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बनारस ब्रिज क्षेत्र में अभियान चलाकर 72 लाख रुपए से अधिक की नकदी जब्त की. इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इसे भी पढ़ें : बंगाल में 2021 जैसी लहर या ‘परिवर्तन’ की आहट? ममता बनर्जी की लोकप्रियता और भाजपा की रणनीति का पूरा विश्लेषण यहां पढ़ें सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस की पैनी नजर राज्य में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गयी है.

पुलिस ने विभिन्न संवेदनशील इलाकों और जिला सीमाओं पर नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें : चुनाव आयोग को हाईकोर्ट ने लगायी फटकार, सहायक प्रोफेसर को पीठासीन अधिकारी बनाने का आदेश रद्द Kolkata STF Arms Recovery: STF और पुलिस लगातार कर रही छापेमारी अवैध हथियारों और नकदी के प्रवाह को रोकने के लिए एसटीएफ और स्थानीय पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की हिंसा या धांधली को रोकने के लिए चुनाव से पहले निगरानी और सख्त की जायेगी. बंगाल चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किये जायेंगे. तब तक पुलिस और प्रवर्तन एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं, ताकि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराया जा सके.

इसे भी पढ़ें बंगाल में 1100 अधिकारियों के ट्रांसफर को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, चीफ जस्टिस ने की गंभीर टिप्पणी बंगाल चुनाव में वोटिंग से पहले 427 करोड़ की जब्ती, शराब और ड्रग्स के सिंडिकेट में हड़कंप कौन हैं बंगाल में सबसे अमीर उम्मीदवार? किस भाजपा विधायक की संपत्ति 2300 प्रतिशत बढ़ी? जानें शुभेंदु अधिकारी का नेटवर्थ खड़गपुर में 3 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने किया ‘ब्रह्मास्त्र’ का इस्तेमाल.

Ad

ताज़ा खबरें

बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में एनर्जी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होगा नवाचार लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर म
मध्यप्रदेश

बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में एनर्जी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होगा नवाचार लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर म

One Nation, One Time : इस नये कानून से देश को मिलेगी समय सुरक्षा
राष्ट्रीय

One Nation, One Time : इस नये कानून से देश को मिलेगी समय सुरक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना | शारजाह और मध्यप्रदेश के बीच आर्थिक साझेदारी सुदृढ़ करने पर गहन विचार-विमर्श मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह के प्रतिनिधिमंडल को जीआईएस 2027 के लिए किया आ
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना | शारजाह और मध्यप्रदेश के बीच आर्थिक साझेदारी सुदृढ़ करने पर गहन विचार-विमर्श मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह के प्रतिनिधिमंडल को जीआईएस 2027 के लिए किया आ

Diwali Chhath Special Trains : दिवाली और छठ पर घर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए रूट और पूरा शेड्यूल
राष्ट्रीय

Diwali Chhath Special Trains : दिवाली और छठ पर घर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए रूट और पूरा शेड्यूल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दीं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दीं