Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
संसद ठप: बाहर प्रदर्शन vs प्रदर्शन, मानसून सत्र बर्बाद करने का एक दूसरे पर लगा रहे आरोपअंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस पर की अपीलParliament Live: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगितबंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव क्षेत्र, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्टतृणमूल विधायक कुणाल घोष के घर पर हमला, रात 10 बजे बेलेघाटा कार्यालय में हुई तोड़फोड़'जेनरेशन गटर' वाले बयान पर बोली कंगना: जो खुद को कॉकरोच कहते हैं, वे गटर में ही तो रहेंगे1 लाख करोड़ का डिफेंस एग्रिमेंट: 60 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदेगा भारत; टाटा, महिंद्रा और HAL रेस मेंअहमदाबाद निवेश संवाद में मध्यप्रदेश को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव | 5 हजार 785 से अधिक रोजगार के अवसर होंगे सृजित मध्यप्रदेश हर तरह के निवेश के लिए है तैयार, अवसरों का लाभ उठायें, यहां खुलकर करें निवेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. याममता बनर्जी सरकार में जारी सभी नये OBC प्रमाण पत्रों को कलकत्ता हाईकोर्ट ने किया रद्दऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से मध्यप्रदेश बनेगा आत्मनिर्भर,15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टोरेंट ग्रुप प्रदेश में 43 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर रहा है निवेश अनूपपुर में 22 हजार करोड़ के निवेश से 1600 मेगावाट की ताप विद्युततिरंगे की छटा से अद्भुत नजर आएगा बड़ा तालाब, सैकड़ो नावों से निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा | देश में पहली बार तालाब के बीच बनेगा फ्लोटिंग तिरंगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में बोट क्लब, बड़े तालाब पर होगा भव्य आयोजनतिरंगे की छटा से अद्भुत नजर आएगा बड़ा तालाब, 100+ नावों से निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा | मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में बोट क्लब, बड़े तालाब पर होगा भव्य आयोजनमुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ, निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी ; सीएम धामी करेंगे शुरुआतप्रदेश में निवेश से गुजरात-मध्यप्रदेश के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पीएम मित्र पार्क में 1200 करोड़ रुपए के निवेश से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति गुजरात के सहयोग से मध्यप्रदेश के 5000 लोगों को गारमेंट असम-अरुणाचल सीमा पर गोलीबारी से तनाव, आदिवासी नेता ने की बातचीत से समाधान की अपील

'जेनरेशन गटर' वाले बयान पर बोली कंगना: जो खुद को कॉकरोच कहते हैं, वे गटर में ही तो रहेंगे

Author
Prabhat Khabar 12 अगस्त 2026, 09:55 pm
'जेनरेशन गटर' वाले बयान पर बोली कंगना: जो खुद को कॉकरोच कहते हैं, वे गटर में ही तो रहेंगे

Kangana on Generation Gutter statement : बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपने जेनरेशन गटर वाली टिप्पणी का बचाव करते हुए कहा कि वह उन्होंने सभी युवाओं के लिए नहीं कहा था. उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं उन्हें जेनरेशन गटर कहा था, न कि पूरे देश के युवाओं को.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कंगना ने कहा कि जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं, उन्हें नाराज नहीं होना चाहिए. क्योंकि कॉकरोच गटर से ही निकलते हैं. उन्होंने आगे कहा कि जो खुद को कॉकरोच नहीं मानते उनके लिए वह कमेंट नहीं था. "अगर कोई कहे कि मैं गटर में रहती हूं, तो मैं इससे इनकार कर दूंगी.

लेकिन अगर कोई खुद को कॉकरोच बताए, तो जाहिर है कि वह गटर में ही रहेगा. और कहां रहेगा?" उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कहा गया जेनरेशन गटर वाला स्टेटमेंट कोई जनरल कमेंट नहीं था, जो उन्होंने सभी यूथ को कहा था. 'मैंने कुछ लोगों या महिलाओं की बात की थी' कंगना ने कहा, “क्या मैंने कहा कि सभी युवा गटर से जुड़े हैं? मैंने खास तौर पर कुछ लोगों या कुछ महिलाओं का जिक्र किया था.” उन्होंने कहा कि किसी खास वर्ग की बात को पूरे युवा वर्ग के लिए बयान के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.

जंतर-मंतर प्रदर्शन के वीडियो पर जताई थी नाराजगी उनकी टिप्पणी जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक को लेकर हुए छात्र प्रदर्शन के वीडियो और कंटेंट की आलोचना के बाद आई थी. कंगना ने कुछ वीडियो की भाषा और प्रदर्शनकारियों के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए उन्हें बेहद आपत्तिजनक बताया था.

इसी दौरान उन्होंने कुछ प्रदर्शनकारियों के लिए ‘Generation Gutter’ शब्द का इस्तेमाल किया. विपक्ष पर भी साधा निशाना बुधवार को कंगना ने छात्र प्रदर्शन और संसद में इस मुद्दे पर चर्चा को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने सवाल किया कि क्या विपक्ष चाहता है कि गृह मंत्री अमित शाह संसद के परिसर में आकर उनसे आमने-सामने जवाब दें.

कंगना ने विपक्ष पर 'इतने कम IQ वाले लोगों' वाली टिप्पणी भी की. Also read : 1 लाख करोड़ का डिफेंस एग्रिमेंट: 60 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदेगा भारत; टाटा, महिंद्रा और HAL रेस में कानूनी विवाद तक पहुंचा मामला कंगना की टिप्पणी को लेकर मामला अब कानूनी स्तर तक पहुंच गया है.

आगरा में राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता रामशंकर शर्मा ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है. MP-MLA स्पेशल कोर्ट में इस मामले पर 21 अगस्त को सुनवाई होगी..

Ad

ताज़ा खबरें