Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए नि

कल का मौसम: अगले 48 घंटे में 18 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

Author
Prabhat Khabar 17 जून 2026, 07:14 pm
कल का मौसम: अगले 48 घंटे में 18 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

Kal Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दो दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. कई इलाकों में बारिश और तूफानी हवा लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 जून को कई स्थानों पर बारिश की संभावना है.

उत्तराखंड में भी बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है. इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान, बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तेज हवाओं का अलर्ट दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 19 जून को आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

राजस्थान में 18 और 19 जून को मौसम अधिक सक्रिय रहने की संभावना है. 18 जून को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 60 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है, जबकि झोंकों के दौरान हवा की गति 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. 19 जून को भी कई इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है. विभाग के मुताबिक 18 और 19 जून को कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ आंधी चलने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा और झोंके 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं.

बिहार-झारखंड में आंधी और तेज हवाओं का खतरा बिहार और झारखंड के कई इलाकों में अभी भी गर्मी महसूस हो रही है. हालांकि जल्द ही दोनों राज्यों में बारिश की राहत भरी फुहार से गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि बिहार और झारखंड में 18 और 19 जून को बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है.

झारखंड में 19 जून को तेज आंधी चलने की संभावना है, जहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा और झोंके 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं. पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 18 और 19 जून को क इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है.

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि असम और मेघालय में 18 से 20 जून के दौरान बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. पश्चिम भारत में हल्की बारिश, उमस से राहत नहीं कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र तथा मराठवाड़ा में 18 और 19 जून को हल्की बारिश हो सकती है.

हालांकि कोंकण और गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है. दक्षिण भारत में मानसून की जोरदार बारिश केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा में 18 और 19 जून को बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है.

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 18 जून को भारी बारिश हो सकती है. वहीं कर्नाटक के आंतरिक इलाकों में 19 जून को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है. दक्षिण भारत के कई हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. Also Read: 17, 18, 19, 20, 21, 22 और 23 जून को भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफान का अलर्ट.

Ad

ताज़ा खबरें