Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए नि

सिनेमा से सत्ता तक: कैसे विजय थलपति बने तमिलनाडु की राजनीति के नए मास स्टार

Author
Prabhat Khabar 10 मई 2026, 11:13 am
सिनेमा से सत्ता तक: कैसे विजय थलपति बने तमिलनाडु की राजनीति के नए मास स्टार

Joseph Vijay : तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख एवं पार्टी के विधायक दल के नेता सी जोसेफ विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित रंगारंग समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

आइए जानते हैं कैसा रहा है विजय का एक अभिनेता से नेता बनने का सफर. फिल्मी परिवार से निकल कर राजनीति में एंट्री सी जोसेफ विजय का जन्म 22 जून 1974 को चेन्नई में हुआ है. उनके पिता एसए चंद्रशेखर तमिल फिल्मों के निर्देशक रहे हैं. मां शोभा चंद्रशेखर एक गायिका है.

विजय ने बाल कलाकार के रूप में फिल्मों में कदम रखा था. 1984 में फिल्म वेट्री (Vetri) से बाल कलाकार के रूप में डेब्यू किया. विजय ने नालैया थीरपु मूवी से मुख्य अभिनेता के रूप में शुरुआत की, लेकिन उनके लिए रास्ता बहुत कठिन था. उन्हें शुरुआती दौर में सफलता नहीं मिली.

उसके बाद आई पूवे उनक्कागा, यह एक रोमांटिक काॅमेडी मूवी थी, जिसने विजय की छवि बदली और उसे सफलता के शिखर तक पहुंचाया. विजय बने रोमांटिक हीरो से मास स्टार 1990 और 2000 के दशक में विजय ने लगातार कई हिट फिल्में दीं. कधालुक्कु मरियाधई, कुशी और फ्रेंड्स जैसी फिल्मों ने उन्हें रोमांटिक स्टार बनाया, जबकि घिल्ली, थिरुपाची और पोक्किरी ने उन्हें मास हीरो बनाया.

उन्होंने मास स्टार बनने के लिए आम आदमी से जुड़े मुद्दों को उठाया. उनकी फिल्मों में आम आदमी, भ्रष्टाचार विरोध, सामाजिक न्याय और व्यवस्था से संघर्ष जैसे मुद्दे दिखाए गए और वे आम लोगों तक पहुंच गए. यही कारण है कि विजय की लोकप्रियता सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवाओं और मध्यम वर्ग के बीच उनकी मजबूत राजनीतिक छवि भी बनने लगी.

साफ छवि और नयी विचारधारा से राजनीति में एंट्री विजय लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर सक्रिय रहे थे. 2009 में उन्होंने अपने फैन क्लब विजय मक्कल इयक्कम के जरिए सामाजिक कार्यों को बढ़ाया और वे राजनीतिक रूप से सक्रिय हुए. 2019 में उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध किया.

इसके बाद उनके राजनीतिक रुख को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. फरवरी 2024 में विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी टीवीके (Tamilaga Vettri Kazhagam) की घोषणा की और फिल्मों से दूरी बनाकर सक्रिय राजनीति में आने का फैसला किया.उनकी राजनीति की सबसे बड़ी ताकत उनकी साफ छवि है.

उन्होंने युवाओं में एक नया जोश भरा है. विजय ने अपनी साफ छवि और नयी विचारधारा से द्रमुक पहचान वाली पार्टियों को पटखनी दी. संगीता सोरनालिंगम श्रीलंकाई तमिल से की शादी विजय की पार्टी टीवीके को तमिलनाडु चुनाव में 108 सीटें मिली हैं. उन्होंने एक श्रीलंकाई तमिल संगीता सोरनालिंगम से शादी की.

इनके दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी. हालांकि हाल के कुछ वर्षों में उनका संबंध उनकी को स्टार तृषा कृष्णन से जोड़ा गया है. मतगणना के दिन भी तृषा उनके घर पहुंची थी और बालाजी मंदिर जाकर पूजा की थी. ये भी पढ़ें : क्या तमिलनाडु में सरकार बना पाएंगे विजय या फिर एआईएडीएमके के सहयोग से बनेगा कोई नया समीकरण? मणिशंकर अय्यर ने कहा-कांग्रेस-टीवीके गठबंधन अवसरवादी राजनीति का उदाहरण.

Ad

ताज़ा खबरें