Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए नि

जामुड़िया में ECL के नये जलाशय की दीवार गिरी, मलबे में दबकर 2 युवकों की मौत, मासूम की हालत नाजुक

Author
Prabhat Khabar 19 अप्रैल 2026, 09:19 pm
जामुड़िया में ECL के नये जलाशय की दीवार गिरी, मलबे में दबकर 2 युवकों की मौत, मासूम की हालत नाजुक

प्रमुख बातें जांच के दौरान हुआ मौत का तांडव इन लोगों की चली गयी जान ग्रामीणों का आरोप- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा निर्माण इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात Jamuria ECL Water Reservoir Accident| जामुड़िया, जीतेंद्र त्रिवेदी : पश्चिम बंगाल के जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ईसीएल (ECL) केंदा एरिया के ईस्ट केंदा भुइयांपाड़ा में रविवार शाम को मातम पसर गया.

ईसीएल द्वारा नवनिर्मित एक वाटर रिजरवॉयर (जलाशय) की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गयी. मलबे में दबने से 2 युवकों की मौत हो गयी. एक मासूम बच्चा जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है. हादसे ने इलाके में ईसीएल प्रबंधन के खिलाफ जनाक्रोश भड़का दिया है. जांच के दौरान हुआ मौत का तांडव जलाशय क्षेत्र के निवासियों को पानी की सुविधा देने के लिए बनाया गया था.

शाम करीब 4:00 बजे जलाशय में पानी भरकर उसकी टेस्टिंग (जांच) की जा रही थी. नये जलाशय को देखने और पानी का आनंद लेने के लिए स्थानीय लोग वहां जुटे थे. कुछ लोग हाथ-पांव धो रहे थे, तभी अचानक दीवार ढह गयी. इन लोगों की चली गयी जान मलबे के नीचे भुइयांपाड़ा निवासी प्रकाश भुइयां (30) और पवन भुइयां (20) दब गये.

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घायल मासूम भरत भुइयां की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ग्रामीणों का आरोप- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा निर्माण हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है.

स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाये. उनका आरोप है कि जलाशय के निर्माण में भारी लापरवाही बरती गयी. निर्माण कार्य में अत्यंत निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किया गया, जिसकी वजह से पहली ही टेस्टिंग में दीवार पानी का दबाव नहीं झेल सकी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव में फर्जी वोटिंग रोकने के लिए AI और ‘बॉडी कैम’ का पहरा, बूथों पर 100 मीटर की ‘लक्ष्मण रेखा’ इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात घटना के बाद उपजे तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं.

हालांकि, इतनी बड़ी लापरवाही और दो मौतों के बावजूद स्थानीय ईसीएल अधिकारियों ने अब तक चुप्पी साध रखी है. कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. इसे भी पढ़ें पीएम मोदी ने बंगाल की 40 सीटों को साधा, कहा- TMC के गुंडे सरेंडर कर दें, 4 मई के बाद किसी को बख्शा नहीं जायेगा कोलकाता पुलिस के DC शांतनु सिन्हा विश्वास के घर ED की दबिश, ‘सोना पप्पू’ से कनेक्शन की जांच आसनसोल के बुद्धा ग्राम में चुनावी घमासान, BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प डबल इंजन सरकार पर बरसे अभिषेक बनर्जी, कहा- बंगाल में नहीं चलेगा मोदी का बुलडोजर.

Ad

ताज़ा खबरें