Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्वेत क्रांति के जनक कुरियन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीजिस बेटे के लौटने का मां कर रही थी इंतजार, मिली उसकी लाश...Rajasthan Weather Today : आज नहीं बरसेंगे बादल, 34 से 36 डिग्री तक चढ़ेगा पाराSuccess Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेजदुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्माननिवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरलराहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतराप्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभारVIDEO: घायल तेंदुआ अचानक हुआ खूखांर, रेस्क्यू टीम पर किया हमला, वन अधिकारी को मुंह में दबोच सड़क पर दिया पटकमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा | ग्रुप सीईओ खालिद अल हुरैमल के साथ वेस्ट-टू-एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी पर हुई उच्चस्तरीय बैठक मध्यप्रदेश में वेस्ट-टू-एनर्जी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और ग्रीन मोबिलिटी में निवेश और तकनीकी साझेदारीबेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में एनर्जी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होगा नवाचार लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर मOne Nation, One Time : इस नये कानून से देश को मिलेगी समय सुरक्षामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना | शारजाह और मध्यप्रदेश के बीच आर्थिक साझेदारी सुदृढ़ करने पर गहन विचार-विमर्श मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह के प्रतिनिधिमंडल को जीआईएस 2027 के लिए किया आDiwali Chhath Special Trains : दिवाली और छठ पर घर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए रूट और पूरा शेड्यूलमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दीं

भारत में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन, इस्लामाबाद की कार्रवाई का दिल्ली में जवाब

Author
Prabhat Khabar 20 अगस्त 2026, 09:28 am
भारत में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन, इस्लामाबाद की कार्रवाई का दिल्ली में जवाब

भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को उसी के अंदाज में जवाब दिया है. नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बने अवैध ढांचे और अतिक्रमण को हटा दिया है. ये निर्माण वीजा सेक्शन के पास तय परिसर सीमा से बाहर किए गए थे. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब कुछ दिन पहले इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के बाहर से भी सुरक्षा बैरिकेड्स हटाए जाने की खबर सामने आई थी.

?ref_src=twsrc%5Etfw"> पहलगाम हमले के बाद बढ़ा था तनाव भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद तनाव और बढ़ गया था. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद भारत ने आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था.

इस सैन्य कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था. इसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव भी देखने को मिला था. पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बरकरार भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से सीमा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर तनाव बना हुआ है.

भारत लगातार पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाता रहा है, जिससे दोनों देशों के रिश्ते सामान्य नहीं हो पाए हैं. पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था.

अभियान के दौरान भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच चार दिनों तक सैन्य टकराव चला था. एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी दोनों देशों के रिश्तों में कोई खास सुधार नहीं आया है.

जम्मू-कश्मीर पहुंचे अमेरिकी राजदूत इसी बीच भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया. श्रीनगर यात्रा के दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत का एक अहम हिस्सा बताया. गोर ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के प्रयासों की भी तारीफ की.

उनके इस बयान के बाद पाकिस्तान की ओर से नाराजगी जताई गई. यह भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसलिए मैं यहां पहली बार आया हूं. यह एक अविश्वसनीय रूप से सुंदर जगह है और मैं यहां आकर, इस जगह को देखकर रोमांचित हूं- अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमेरिका यात्रा सलाह की कर सकता है समीक्षा सर्जियो गोर ने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर को लेकर अपने नागरिकों के लिए जारी यात्रा सलाह की समीक्षा कर सकता है.

उन्होंने कहा कि फिलहाल इस बारे में कोई बड़ा ऐलान नहीं किया जा रहा है, लेकिन इस मुद्दे पर विचार किया जाएगा. गोर के मुताबिक, केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा बेहतर करने के लिए कई कदम उठाए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर बेहद खूबसूरत इलाका है और बेहतर हालात में ज्यादा अमेरिकी पर्यटक यहां आ सकते हैं.

पाकिस्तान ने अमेरिकी अधिकारी को किया तलब सर्जियो गोर के बयान के बाद पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास की वरिष्ठ अधिकारी नताली बेकर को तलब किया. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर को लेकर गोर की टिप्पणी पर आपत्ति जताई और उनके बयान को गलत बताया..

Ad

ताज़ा खबरें