Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Video : चलती गाड़ी में शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, ना ट्रेन रुकी, ना कोई उतरा...फिर भी पहुंच गया पार्सलट्रेन की बुकिंग खुलते ही ‘REGRET’ दिख रहा? दिवाली पर कंफर्म टिकट पाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीकेआमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, सागर के अवैध शराब मामले की होगी न्यायिक जांच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | लापरवाही और अनियमितता पर ज़ीरो टालरेंस, सबकी जवाबदेही तय की जाएगी सागर के अवैध शराब मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा और कड़ा एक्शन श्री इरपेसा मोबिलाइज़र्स के प्रति हमारी सद्भावना, समाधान जरूर निकालेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पेसा मोबिलाइज़र्स बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखीDr., Prof. तो सुना होगा, अब Tr. भी देखेंगे नाम के आगे, जानिए Er., CA, Adv. जैसे Prefix आखिर किसे और क्यों मिलते हैं?जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई की जाए सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर व्यक्त किया शोक कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे, असामाजिक तत्वों पर हो कठोर कार्रवाई पुलिस, प्रशासनिक अधिकारिउज्जैन में मंदिर टूट गया, लेकिन 8 फीट की हनुमान प्रतिमा टस से मस नहीं हुई, अब IIT इंदौर से ली जा रही मददमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं रेलमंत्री श्री वैष्णव का म.प्र. को सौगात देने के लिये माना आभार | आर्थिक मामलों की केन्द्रीय मंत्रिमंडलीय समिति ने दी स्वीकृति मध्यप्रदेश सहित 5 राज्यों के लिए 3 मल्टी-ट्रैकिंग रेल परियोजनाएं मंजूरकिसानों को उन्नत कृषि तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज और बेहतर कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि की जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कृषि को केवल जीविकोपार्जन का साधन न मानकर इसे किसानों के लिए लाभ का व्यवसाय बनाया जाए कृषि क्षेत्र आने वाले समय में प्रदेSIR में भारत रत्न CNR Rao के नाम में एक ‘F’ की गड़बड़ी पर विवाद, EC ने कहा- कोई नोटिस नहीं दियामध्यप्रदेश निवेशकों का भरोसेमंद साथी | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में दुनिया के उद्योग जगत को दिया न्योता मध्यप्रदेश की निवेश क्षमता से रूबरू हुआ वैश्विक उद्योग जगत लगभग 53 हजार करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव प्राप्तMPSC Paper Leak: प्यार, ब्रेकअप और बदले ने खोला पेपर लीक का राज, प्रेमी ने किया प्रेमिका का भंडाफोड़‘दिमागी नक्सल’ वाले पोस्ट पर बवाल, गौरव भाटिया ने CJP नेताओं पर ठोका ₹2 करोड़ के मानहानि का केसमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्वेत क्रांति के जनक कुरियन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीजिस बेटे के लौटने का मां कर रही थी इंतजार, मिली उसकी लाश...

शादी के कुछ घंटे बाद ही भारतीय मूल के पायलट की मौत, घने जंगल में गिरा हेलीकॉप्टर, पत्नी बचीं

Author
Prabhat Khabar 01 जून 2026, 01:22 pm
शादी के कुछ घंटे बाद ही भारतीय मूल के पायलट की मौत, घने जंगल में गिरा हेलीकॉप्टर, पत्नी बचीं

Indian Origin Pilot Killed: खुशियों से भरा एक शादी समारोह कुछ ही घंटों में मातम में बदल गया. अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में भारतीय मूल के 25 वर्षीय पायलट डेव फिजी की उस हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई, जो उनकी शादी के दिन ही हुआ. हेलीकॉप्टर उड़ा रहे पायलट की भी जान चली गई.

हालांकि, हादसे में डेव की पत्नी जेस्नी गंभीर हादसे के बाद बच गई हैं. उन्हें घायल हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया. केरल से संबंध रखने वाले 25 वर्षीय डेव फिजी डेल्टा एयर लाइंस में पायलट थे. शुक्रवार को उन्होंने जेस्नी के साथ जॉर्जिया के डॉसनविल स्थित ‘द रिवीयर’ वेडिंग वेन्यू में विवाह किया था.

शादी में सैकड़ों मेहमान शामिल हुए थे और परिवार के अनुसार समारोह बेहद शानदार ढंग से संपन्न हुआ. डेव के माता-पिता जॉर्ज और फीबा फिजी कई साल पहले केरल के एर्नाकुलम जिले के मुवत्तुपुझा क्षेत्र से अमेरिका आकर बस गए थे. वहीं जेस्नी का परिवार भी केरल के अलप्पुझा जिले से जुड़ा हुआ है.

परिवार के मुताबिक, डेव और जेस्नी की मुलाकात चर्च से जुड़े परिचितों के जरिए हुई थी. समय के साथ दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और उन्होंने जीवनसाथी बनने का फैसला किया था. शादी के बाद हेलीकॉप्टर से रवाना हुए थे नवविवाहित विवाह समारोह समाप्त होने के बाद नवविवाहित जोड़े के लिए एक विशेष विदाई की व्यवस्था की गई थी.

दोनों हेलीकॉप्टर से अटलांटा के एक होटल जाने वाले थे, जहां वे अपनी शादी की पहली रात बिताने वाले थे. इसके बाद उनका हनीमून कार्यक्रम भी तय था. लेकिन समारोह खत्म होते-होते मौसम तेजी से खराब होने लगा. इलाके में घना कोहरा और बारिश शुरू हो गई, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई थी.

डेव खुद एक अनुभवी पायलट थे और उन्होंने उड़ान को लेकर चिंता भी जताई थी. उनके पिता के अनुसार, डेव ने हेलीकॉप्टर पायलट से कहा था कि इतनी कम दृश्यता में उड़ान भरना सुरक्षित नहीं है. उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसे मौसम में कमर्शियल पायलट आमतौर पर उड़ान नहीं भरते.

हालांकि पायलट ने भरोसा दिलाया कि हेलीकॉप्टर अधिक ऊंचाई पर उड़ेगा और यात्रा जारी रखी गई. घने जंगल में हुआ हादसा उड़ान भरने के कुछ समय बाद हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा डॉसनविल के पास अटलांटा शहर के स्वामित्व वाली लगभग 10 हजार एकड़ में फैली घने जंगलों वाली भूमि पर हुआ.

दुर्घटनास्थल बेहद दुर्गम था, जिसके कारण बचाव दल को वहां पहुंचने और मलबे तक पहुंचने में काफी समय लगा. जेस्नी करीब छह घंटे तक मलबे के बीच फंसी रहीं. जब उन्हें होश आया तो उन्होंने खुद को टूटे हुए हेलीकॉप्टर के मलबे के नीचे पाया. उनके ऊपर डेव का शरीर पड़ा हुआ था.

पत्नी ने देखा, लेकिन तब तक जा चुकी थी डेव की जान जॉर्ज फिजी ने बताया कि जेस्नी पेशे से नर्स हैं. होश में आने के बाद उन्होंने डेव को जगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. उनके अनुसार, जेस्नी ने देखा कि डेव के शरीर पर खून था और उनका शरीर पूरी तरह ठंडा पड़ चुका था.

इस हादसे में डेव फिजी और हेलीकॉप्टर पायलट की मौत हो गई, जबकि जेस्नी को कई जगह चोटें आईं. हालांकि राहत की बात यह रही कि उनकी कोई हड्डी नहीं टूटी. फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. ये भी पढ़ें:- इजरायल ने 900 साल पुराने ब्यूफोर्ट कैसल पर किया कब्जा, क्या है इस लेबनानी किले की अहमियत? बीच-बचाव के लिए कूदा फ्रांस ये भी पढ़ें:- पहलगाम हमले का पाकिस्तान कनेक्शन; आतंकियों से मिले फोन, 4 साल रहे बंद; हमले से पहले हुए एक्टिव; रिपोर्ट मुश्किल था रेस्क्यू ऑपरेशन स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात हेलीकॉप्टर गिरने की सूचना मिली थी.

बाद में फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने पुष्टि की कि रॉबिन्सन आर66 हेलीकॉप्टर रात करीब 10:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ. घटनास्थल के पास रहने वाले एक स्थानीय निवासी ने बताया कि हादसे की जगह बेहद दुर्गम थी. बचावकर्मियों को ऑफ-रोड वाहनों का इस्तेमाल करना पड़ा और घनी झाड़ियों को काटकर मलबे तक पहुंचना पड़ा.

उनके मुताबिक, जीवित बची डेव की पत्नी जेस्नी को निकालने में करीब छह घंटे लग गए. बेटे को याद करके भावुक हुए पिता अपने बेटे को याद करते हुए जॉर्ज फिजी ने कहा कि भगवान ने उन्हें एक यादगार और सुंदर शादी का दिन दिया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद सब कुछ दुखद हादसे में बदल गया.

उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में उनका परिवार केवल ईश्वर पर भरोसा करके ही शांति और जवाब तलाशने की कोशिश कर रहा है. जांच शुरू, 30 दिन में आएगी शुरुआती रिपोर्ट हादसे में शामिल हेलीकॉप्टर प्रेस्टिज हेलीकॉप्टर्स कंपनी का था. कंपनी के संचालन निदेशक एंडी व्हिटेकर ने कहा कि पिछले 40 वर्षों में कंपनी का सुरक्षा रिकॉर्ड बेदाग रहा है और उड़ान भरने वाला पायलट इस मार्ग से अच्छी तरह परिचित था.

अब इस हादसे की जांच नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) कर रहा है. जांच एजेंसी ने बताया है कि दुर्घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट अगले 30 दिनों के भीतर जारी की जा सकती है..

Ad

ताज़ा खबरें

Video : चलती गाड़ी में शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, ना ट्रेन रुकी, ना कोई उतरा...फिर भी पहुंच गया पार्सल
राष्ट्रीय

Video : चलती गाड़ी में शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, ना ट्रेन रुकी, ना कोई उतरा...फिर भी पहुंच गया पार्सल

ट्रेन की बुकिंग खुलते ही ‘REGRET’ दिख रहा? दिवाली पर कंफर्म टिकट पाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
राष्ट्रीय

ट्रेन की बुकिंग खुलते ही ‘REGRET’ दिख रहा? दिवाली पर कंफर्म टिकट पाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, सागर के अवैध शराब मामले की होगी न्यायिक जांच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | लापरवाही और अनियमितता पर ज़ीरो टालरेंस, सबकी जवाबदेही तय की जाएगी सागर के अवैध शराब मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा और कड़ा एक्शन श्री इर
मध्यप्रदेश

आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, सागर के अवैध शराब मामले की होगी न्यायिक जांच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | लापरवाही और अनियमितता पर ज़ीरो टालरेंस, सबकी जवाबदेही तय की जाएगी सागर के अवैध शराब मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा और कड़ा एक्शन श्री इर

पेसा मोबिलाइज़र्स के प्रति हमारी सद्भावना, समाधान जरूर निकालेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पेसा मोबिलाइज़र्स बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी
मध्यप्रदेश

पेसा मोबिलाइज़र्स के प्रति हमारी सद्भावना, समाधान जरूर निकालेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पेसा मोबिलाइज़र्स बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी

Dr., Prof. तो सुना होगा, अब Tr. भी देखेंगे नाम के आगे, जानिए Er., CA, Adv. जैसे Prefix आखिर किसे और क्यों मिलते हैं?
राष्ट्रीय

Dr., Prof. तो सुना होगा, अब Tr. भी देखेंगे नाम के आगे, जानिए Er., CA, Adv. जैसे Prefix आखिर किसे और क्यों मिलते हैं?