Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिंदी दिवस की दीं शुभकामनाएंGanesh Chaturthi: CM देवेंद्र फडणवीस ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई, बोले - रिपोर्ट आते ही UCC करेंगे लागूVIDEO : गुरुग्राम में महिला बाइक सवार का कार ने किया पीछा, फिर मारी टक्कर, Viral वीडियो में दिखा पूरा मामलादौलत नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्थाएं छोड़ गए हकीम अब्दुल हमीद, बर्थ एनिवर्सरी पर पढ़ें 'जामिया हमदर्द' की कहानीXi Jinping India Visit: 7 साल बाद भारत लौटे शी जिनपिंग, मोदी-शी रिश्तों में क्या बदला?गंगा में डूब रहे 30 दिन के मासूम समेत 10 बांग्लादेशियों की BSF ने बचायी जानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की शुभकामनाएंBRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश, कहा- इन्हें हथियार बनाया तो रुकेगी दुनिया की तरक्कीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 जीतने पर दी बधाईप्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभीKal School Holiday: 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? गणेश चतुर्थी पर कहां है छुट्टीमुख्यमंत्री डॉ. यादव, सोमवार को भारत भवन में करेंगे भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का शुभारंभ | राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय आयोजन देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और कवि होंगे शामिलकठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंधी समाज के महापुरुषों राजा दाहिर, संत कंवरराम और शहीद हेमु कालानी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कर राज्य सरकार ने निभाया अपना वादाकेन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कृषक हित में संचालित हैं कई कल्याणकारी योजनाएं पन्ना के बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री किसानों से किया संवादBRICS देशों के बीच कारोबार में बाहरी दबाव कम करने का पुतिन ने बताया प्लान, रखे ये 2 प्रस्ताव

आपदा में अफगानिस्तान को मिला भारत का साथ, बाढ़ और भूकंप पीड़ितों के लिए भेजा यह सामान

Author
Prabhat Khabar 06 अप्रैल 2026, 11:04 am
आपदा में अफगानिस्तान को मिला भारत का साथ, बाढ़ और भूकंप पीड़ितों के लिए भेजा यह सामान

Afghanistan Flood and Earthquake: अफगानिस्तान में हाल के दिनों में कुदरत का कहर देखने को मिला. बाढ़ और भूकंप से कारण कई इलाकों में जमकर तबाही मची है. ऐसे में भारत ने अफगानिस्तान के लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है. भारत सरकार ने राहत सामग्री की नई खेप भेजी है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत इस कठिन समय में अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. जायसवाल ने कहा- हालिया बाढ़ और भूकंप के कारण अफगान लोगों की कठिनाइयों को देखते हुए भारत एचएडीआर (मानवीय सहायता और आपदा राहत) सामग्री भेज रहा है.

भारत ने राहत सामग्री में क्या भेजा? भारत ने अफगानिस्तान में राहत सामग्री में किचन सेट, स्वच्छता किट, प्लास्टिक शीट, तिरपाल, स्लीपिंग बैग समेत कई अन्य आवश्यक सामग्रियों को भेजा है. रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर कहा- भारत अफगानिस्तान के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और इस चुनौतीपूर्ण समय में मानवीय सहायता और समर्थन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

अफगानिस्तान में बाढ़ और भूस्खलन में 10 दिनों में 77 लोगों की मौत अफगानिस्तान में भारी बारिश और तूफान के कारण तबाही मची है. शनिवार (4 अप्रैल) को जारी आंकड़ों के मुताबिक बाढ़, भूस्खलन और आकाशीय बिजली गिरने से बीते 10 दिनों में 77 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 137 लोग घायल हुए हैं.

अफगानिस्तान में आने वाले दिनों में और अधिक बारिश का पूर्वानुमान है. कुदरत के कहर में कुल मिलाकर 793 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं और 2,673 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि बाढ़ और भूस्खलन ने 337 किलोमीटर सड़कों को नष्ट कर दिया है. बाढ़ के बाद भूकंप ने मचाई तबाही बीते दिनों अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गये.

भूकंप के कारण अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है. शुक्रवार (3 अप्रैल) को उत्तरी अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप के झटके काबुल, पंजशीर, लोगार, नंगरहार, लगमान और नूरिस्तान प्रांतों महसूस किये गये. भूकप के कारण पांच घर पूरी तरह नष्ट हो गए और 33 अन्य बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे 40 परिवार प्रभावित हुए है.

(भाषा इनपुट) Also Read: ट्रंप की धमकी, होर्मुज खोलो वरना तबाही! ईरान बोला- खोल देंगे जहन्नुम के दरवाजे.

Ad

ताज़ा खबरें