Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
PM Modi Gift Photos : PM मोदी ने SCO नेताओं को दिए खास तोहफे, महाभारत से लेकर संतूर और कांगड़ा चाय तक शामिलSCO में PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, सामने बैठे थे शहबाज शरीफ; बोले- आतंकवाद पर ‘डबल स्टैंडर्ड’ नहीं चलेगामहाराष्ट्र में इलाज के दौरान डॉक्टर की मौत, न्याय की आस टूटने के बाद हाथ पर लिखा सुसाइड नोटप्रदेश के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 41 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति | वीबी जी राम जी योजना के लिए 29 हजार 619 करोड़ रूपये का अनुसमर्थन दुग्ध उत्पादकों के हित में सहकारी प्रणाली और सांची ब्राण्ड के उन्नयन के लिए 2 हजार 97जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: जेपी नड्डा बोले, CJP प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज सभी FIR होंगी वापससफलता में रहें विनम्र और असफलता से सीखकर आगे बढ़ें विद्यार्थी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रतिभा को तकनीक से जोड़कर मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान दे रही राज्य सरकार मुख्यमंत्री ने लगभग 1.22 लाख विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप के लिए 304.98 करोप्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत होना गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादवCJP ने 5 सितंबर का दिल्ली मार्च वापस लिया, FIR वापस लेने के सरकार के कदम के बाद बदला फैसलामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य तरुण सागर जी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीमंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन | सहकारिता मंत्री श्री सारंग और मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने की सहभागिताराहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान पर PM मोदी का निशाना, बोले- कुछ लोग 'झूठ की गूंज' से निराशा फैलाने में लगे हैंHeavy Rain Alert: किस राज्य में होगी बहुत भारी बारिश? IMD ने जारी किया 6 सितंबर तक का वेदर अपडेटनालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तारIMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्डदिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेप

1 लाख करोड़ का डिफेंस एग्रिमेंट: 60 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदेगा भारत; टाटा, महिंद्रा और HAL रेस में

Author
Prabhat Khabar 12 अगस्त 2026, 08:49 pm
1 लाख करोड़ का डिफेंस एग्रिमेंट: 60 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदेगा भारत; टाटा, महिंद्रा और HAL रेस में

भारतीय वायुसेना के पुराने पड़ चुके ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बदलने की तैयारी तेज हो चुकी है. डिफेंस मिनिस्ट्री ने करीब 1 लाख करोड़ रुपये की लागत से 60 मल्टीरोल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए टेंडर जारी किया है. इस बड़े डिफेंस एग्रिमेंट में मुख्य रूप से भारतीय कंपनियां रहेंगी.

जिनमें टाटा, महिन्द्रा और हिंदुस्तान एरॉनोटिक्स लिमिटेड (HAL) समेत कई कंपनियां रेस में बताई जा रही हैं. टाटा और महिन्द्रा ने विदेशी कंपनियों से मिलाया हाथ डिफेंस अधिकारियों के मुताबिक, महिंद्रा डिफेंस ने ब्राजील की एंब्रायर (Embraer) के साथ साझेदारी की है और वह C-390 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान की पेशकश करेगी.

वहीं टाटा ने अमेरिकी कंपनी लॉखिड मार्टिन के साथ हाथ मिलाया है और वह C-130 विमान के लिए बोली लगाएगी. C-130J Super Hercules पहले से ही भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल है और इसका इस्तेमाल विशेष अभियानों में किया जाता है. ज्यादातर विमान भारत में ही बनेंगे इस कार्यक्रम में करीब 20 फीसदी विमान तैयार हालत में सीधे भारतीय वायुसेना को दिए जाएंगे, जबकि बाकी विमानों का निर्माण भारत में किया जाएगा.

इन विमानों में 60 फीसदी से ज्यादा स्वदेशी सामग्री इस्तेमाल करने का लक्ष्य रखा गया है. विमानों का निर्माण भारतीय कंपनियों और मूल विमान निर्माता कंपनियों के बीच संयुक्त उपक्रमों के जरिए भारत में किया जाएगा. इससे देश में रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय सप्लाई चेन और तकनीकी क्षमता को भी मजबूत करने की उम्मीद है.

पहले से C-130 और C-295 पर काम कर रही वायुसेना भारतीय वायुसेना के पास अभी 12 C-130J Super Hercules विमान हैं. इसके अलावा वायुसेना Airbus के साथ C-295 ट्रांसपोर्ट विमान कार्यक्रम पर भी काम कर रही है. करीब 70 C-295 विमानों को वायुसेना में शामिल किया जाना है, जिनमें बड़ी संख्या में विमानों का निर्माण भारत में किया जाएगा.

सिर्फ सैनिकों को ढोने तक सीमित नहीं होंगे ये विमान नए मल्टीरोल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल केवल सैनिकों और सैन्य सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए नहीं होगा. जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल हवाई ईंधन भरने वाले टैंकर के तौर पर भी किया जा सकता है.

इसके अलावा युद्ध या आपात स्थिति में भारी उपकरणों और सैनिकों को तेजी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में भी इन विमानों की अहम भूमिका होगी. भारतीय वायुसेना पहले ही अपने आधुनिकीकरण अभियान के तहत 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए टेंडर जारी कर चुकी है.

साथ ही पुराने Hawk ट्रेनर विमानों को बदलने और पायलटों की ट्रेनिंग क्षमता बढ़ाने के लिए 100 से ज्यादा नए ट्रेनर विमान शामिल करने की योजना पर भी काम चल रहा है. Also read : पाकिस्तान दौरे पर क्लिंटन की सुरक्षा का 26 साल पुराना राज खुला, पत्रकार ने बताया कैसे रचा गया था प्लेन डिकॉय का खेल.

Ad

ताज़ा खबरें

PM Modi Gift Photos : PM मोदी ने SCO नेताओं को दिए खास तोहफे, महाभारत से लेकर संतूर और कांगड़ा चाय तक शामिल
राष्ट्रीय

PM Modi Gift Photos : PM मोदी ने SCO नेताओं को दिए खास तोहफे, महाभारत से लेकर संतूर और कांगड़ा चाय तक शामिल

SCO में PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, सामने बैठे थे शहबाज शरीफ; बोले- आतंकवाद पर ‘डबल स्टैंडर्ड’ नहीं चलेगा
राष्ट्रीय

SCO में PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, सामने बैठे थे शहबाज शरीफ; बोले- आतंकवाद पर ‘डबल स्टैंडर्ड’ नहीं चलेगा

महाराष्ट्र में इलाज के दौरान डॉक्टर की मौत, न्याय की आस टूटने के बाद हाथ पर लिखा सुसाइड नोट
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में इलाज के दौरान डॉक्टर की मौत, न्याय की आस टूटने के बाद हाथ पर लिखा सुसाइड नोट

प्रदेश के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 41 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति | वीबी जी राम जी योजना के लिए 29 हजार 619 करोड़ रूपये का अनुसमर्थन दुग्ध उत्पादकों के हित में सहकारी प्रणाली और सांची ब्राण्ड के उन्नयन के लिए 2 हजार 97
मध्यप्रदेश

प्रदेश के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 41 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति | वीबी जी राम जी योजना के लिए 29 हजार 619 करोड़ रूपये का अनुसमर्थन दुग्ध उत्पादकों के हित में सहकारी प्रणाली और सांची ब्राण्ड के उन्नयन के लिए 2 हजार 97

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: जेपी नड्डा बोले, CJP प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज सभी FIR होंगी वापस
राष्ट्रीय

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: जेपी नड्डा बोले, CJP प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज सभी FIR होंगी वापस