Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
‘दिमागी नक्सल’ वाले पोस्ट पर बवाल, गौरव भाटिया ने CJP नेताओं पर ठोका ₹2 करोड़ के मानहानि का केसमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्वेत क्रांति के जनक कुरियन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीजिस बेटे के लौटने का मां कर रही थी इंतजार, मिली उसकी लाश...Rajasthan Weather Today : आज नहीं बरसेंगे बादल, 34 से 36 डिग्री तक चढ़ेगा पाराSuccess Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेजदुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्माननिवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरलराहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतराप्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभारVIDEO: घायल तेंदुआ अचानक हुआ खूखांर, रेस्क्यू टीम पर किया हमला, वन अधिकारी को मुंह में दबोच सड़क पर दिया पटकमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा | ग्रुप सीईओ खालिद अल हुरैमल के साथ वेस्ट-टू-एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी पर हुई उच्चस्तरीय बैठक मध्यप्रदेश में वेस्ट-टू-एनर्जी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और ग्रीन मोबिलिटी में निवेश और तकनीकी साझेदारीबेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में एनर्जी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होगा नवाचार लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर मOne Nation, One Time : इस नये कानून से देश को मिलेगी समय सुरक्षामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना | शारजाह और मध्यप्रदेश के बीच आर्थिक साझेदारी सुदृढ़ करने पर गहन विचार-विमर्श मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह के प्रतिनिधिमंडल को जीआईएस 2027 के लिए किया आDiwali Chhath Special Trains : दिवाली और छठ पर घर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए रूट और पूरा शेड्यूल

Video : जब मेरे पति खून से सनी वर्दी में घर लौटे तो वह पल बहुत दर्दनाक था, CJP प्रोटेस्ट में घायल ACP की पत्नी ने बताया अपना दर्द

Author
Prabhat Khabar 31 जुलाई 2026, 11:13 am
Video : जब मेरे पति खून से सनी वर्दी में घर लौटे तो वह पल बहुत दर्दनाक था, CJP प्रोटेस्ट में घायल ACP की पत्नी ने बताया अपना  दर्द

Video : 20 जुलाई को दिल्ली में पुलिस और CJP प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में घायल हुए दिल्ली पुलिस के एक ACP की पत्नी ने अपना दर्द साझा किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्होंने कहा कि 20 जुलाई की रात जब मेरे पति घायल हालत में घर लौटे, वह पल मेरे और हमारी दो साल की बेटी के लिए बेहद दर्दनाक था.

आज मैं दिल्ली पुलिस के अन्य जवानों के परिवारों के साथ यहां आई हूं, ताकि हम अपनी आपबीती लोगों के सामने रख सकें. दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान घायल हुए एक सब-इंस्पेक्टर (SI) की बेटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना दर्द साझा किया. उन्होंने बताया कि उनके पिता पहले भारतीय नौसेना में मरीन कमांडो थे और 15 साल तक देश की सेवा कर चुके हैं.

बाद में वे दिल्ली पुलिस में शामिल हुए. बेटी ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान उनके पिता जंतर-मंतर पर बैरिकेड्स के पास ड्यूटी पर थे. वे अक्सर घर आकर बताते थे कि आंदोलन में छात्रों के साथ असामाजिक तत्व भी शामिल हो गए हैं. उनकी वर्दी खून से सनी हुई थी: बेटी ने बताया सब-इंस्पेक्टर (SI) की बेटी ने कहा कि 25 जुलाई को भीड़ ने उनके पिता को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की.

उन्हें गंभीर हालत में RML अस्पताल ले जाया गया, जहां वे करीब चार घंटे तक बेहोश रहे. रात में जब साथी पुलिसकर्मी उन्हें घर लाए तो उनकी वर्दी खून से सनी हुई थी. बेटी ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके पिता को ही अपराधी बताया गया, जिससे परिवार को बहुत दुख पहुंचा.

इसके बाद उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों के परिवारों के साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और न्याय की मांग की. यह छात्रों का नहीं, उपद्रवियों का प्रदर्शन था दिल्ली में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में घायल एक पुलिसकर्मी के परिजन ने कहा कि यह सिर्फ छात्रों का प्रदर्शन नहीं था, बल्कि इसमें कुछ उपद्रवी तत्व भी शामिल थे.

उनका आरोप है कि इन लोगों ने छात्रों के आंदोलन को बदनाम करने और संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की. उन्होंने मांग की कि ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए. वहीं, जिन छात्रों का रिकॉर्ड साफ है, उनकी जांच पूरी होने के बाद उन्हें राहत दी जानी चाहिए..

Ad

ताज़ा खबरें