बंगाल की सत्ता का ‘गेट-वे’ है हुगली, सिंगूर से शुरू हुई थी वामदलों के पतन की कहानी, अब 43.61 लाख वोटर करेंगे दीदी और दादा का फैसला
खास बातें जिले की 18 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट हुगली जिले के वोटर का पूरा विवरण 16 जिलों की 152 सीटों पर पड़े थे 93.19 फीसदी वोट 4 मई को तय होगा, बंगाल में किसकी बनेगी सरकार Hooghly District Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल के लिए हुगली जिला काफी अहम है.
इसी जिले में सिंगूर विधानसभा सीट है, जिसने पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की नींव रखी थी. टाटा के नैनो संयंत्र के लिए जमीन अधिग्रहण के खिलाफ बुलंद हुई आवाज ने वाममोर्चा के 34 साल के शासन की नींव को न केवल हिला दिया, बल्कि बंगाल की सत्ता से उखाड़कर फेंक दिया.
आज राज्य में वामदल शून्य हो गये हैं. लेफ्ट के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस का भी सूपड़ा साफ हो चुका है. हुगली की 18 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट जिले में कुल 18 विधानसभा सीटें हैं. स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद इन 18 सीटों पर कुल 43,61,392 मतदाता पंजीकृत हैं, जो बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में वोट करने के योग्य हैं.
इनमें 21,99,070 पुरुष, 21,62,237 महिला और 85 थर्ड जेंडर वोटर हैं. ये सभी मतदाता बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Hooghly District Assembly Election 2026: हुगली जिले के वोटर का पूरा विवरण हुगली जिले के मतदाताओं का पूरा विवरण आप यहां जान सकते हैं.
18 विधानसभा सीटों में से किस विधानसभा क्षेत्र में कितने पुरुष वोटर हैं, कितनी महिला वोटर हैं और कितने थर्ड जेंडर वोटर हैं. एक-एक विधानसभा सीट पर कुल कितने वोटर हैं, पूरा विवरण यहां देखें. विधानसभा का नाम पुरुष वोटर महिला वोटर थर्ड जेंडर कुल मतदाता उत्तरपाड़ा 112794 115473 5 228272 श्रीरामपुर 104186 101472 4 205662 चांपदानी 110910 111032 10 221952 सिंगूर 119289 118093 6 237388 चंदननगर 100183 103262 6 203451 चुंचुड़ा 136134 139570 11 275715 बालागढ़ 122092 117990 6 240088 पांडुआ 124729 124345 7 249081 सप्तग्राम 106484 103881 5 210370 चंडीतला 125034 121506 3 246543 जंगीपाड़ा 128123 122942 4 251069 हरिपाल 133319 130853 3 264175 धनेखाली 131462 131225 2 262689 तारकेश्वर 118073 117363 5 235441 पुरसुरा 132393 127196 1 259590 आरामबाग 128700 124558 2 253260 गोघाट 126697 121378 1 248076 खानाकूल 138468 130098 4 268570 सोर्स : इलेक्शन कमीशन 16 जिलों की 152 सीटों पर पड़े थे 93.19 फीसदी वोट पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था.
दूसरे चरण में कुल 142 सीटों पर वोटिंग होगी. पहले चरण में बंगाल में बंपर वोटिंग हुई और मतदान के अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गये. राज्य में 93.19 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया, जो किसी भी राज्य में अब तक हुई वोटिंग से ज्यादा है. पहले चरण में किन जिलों में और कितनी वोटिंग हुई, उसके आंकड़े यहां देखें.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: इन 8 जिलों में दूसरे चरण में होगी वोटिंग, वोटर्स का पूरा डिटेल यहां पढ़ें 4 मई को तय होगा, बंगाल में किसकी बनेगी सरकार इलेक्शन कमीशन ने पूरी तैयारी के साथ इस बार बंगाल में 2 चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया था. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग के बाद 4 मई को बंगाल विधानसभा की सभी 294 सीटों पर एक साथ मतगणना होगी.
उसी दिन तय हो जायेगा कि बंगाल में अगली सरकार किसकी बनेगी. ममता बनर्जी जीत का चौका लगायेंगी या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करेगी. इसे भी पढ़ें सिंगूर की ‘नैनो’ कसक : टाटा के जाने के 18 साल बाद खंडहर में भविष्य ढूंढ़ रहे लोग, न खेती बची न उद्योग, पछता रहे आंदोलनकारी बंगाल में ‘लाल दुर्ग’ की ढहती दीवारें, 2006 में 233 सीटें और 2021 में ‘शून्य’, 2026 में वामपंथ की वापसी करा पायेगी ‘युवा ब्रिगेड’? नदिया की 17 सीटों पर महामुकाबला 29 को, 39.55 लाख वोटर तय करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत, जानें महिला-पुरुष वोटर का पूरा गणित उत्तर कोलकाता की 7 सीटों पर वोटर लिस्ट में बड़ी काट-छांट, SIR के बाद 10.84 लाख मतदाता करेंगे फैसला, देखें आपके क्षेत्र का पूरा डेटा.