Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
उच्च कोटि के कुशल संगठक थे कुशाभाऊ ठाकरे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में लगाया आंवले का पौधामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरखेड़ी के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना | लड्डू गोपाल को सिर पर रखकर मंदिर तक लायेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस की दी बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. धर्मवीर भारती की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य पर्व पर दीं शुभकामनाएंKal Ka Mausam : 5 सितंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्टहिमालय की 195 ग्लेशियर झीलें बेहद खतरनाक, मच सकती है तबाही, बढ़ी भारत की टेंशनDisha Salian केस में CBI जांच का आदेश: वकील Nilesh Ojha का दावा - 'हमारे पास डिजिटल सबूत, अब बच नहीं पाएंगे आरोपी'पाकिस्तान और चीन की हरकतों पर नजर रखेगा भारत का 'नॉटी बॉय', जानिए EOS-05 की क्या है खासियतजिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउट

मौसम: लो प्रेशर एरिया का असर, झारखंड-यूपी के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट

Author
Prabhat Khabar 06 जुलाई 2026, 05:00 am
मौसम: लो प्रेशर एरिया का असर, झारखंड-यूपी के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 6 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, 6 जुलाई और 10 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 से 8 जुलाई, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 से 7 जुलाई को कई जगह बारिश के आसार हैं.

6 से 9 जुलाई के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 6 से 10 जुलाई तक पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में, जबकि 6 जुलाई और 11 जुलाई को छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. झारखंड में होगी बारिश मौसम केंद्र रांची के अनुसार, 6 और 7 जुलाई को झारखंड में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है.

इस दौरान राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है. Jharkhand weather राजस्थान में बारिश का अलर्ट राजस्थान में आगामी 5 से 7 दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है.

जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि 6 से 9 जुलाई के बीच दक्षिण-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में भी 7 से 8 जुलाई के दौरान मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है.

आज 5 जुलाई को उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र WML और तीव्र होकर डिप्रेशन में परिवर्तित हो चुका है। आगामी दिनों में पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी, अतिभारी बारिश अलर्ट। pic.twitter.com/CRHBwKSDL8 — मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) July 5, 2026 दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? 6 और 7 जुलाई को दिल्ली में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे.

इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 6 जुलाई को सुबह के समय गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके बाद सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश और शाम-रात के समय फिर से गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं.

वहीं 7 जुलाई को भी सुबह और दोपहर के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. Delhi weather.

Ad

ताज़ा खबरें

उच्च कोटि के कुशल संगठक थे कुशाभाऊ ठाकरे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में लगाया आंवले का पौधा
मध्यप्रदेश

उच्च कोटि के कुशल संगठक थे कुशाभाऊ ठाकरे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में लगाया आंवले का पौधा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरखेड़ी के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना | लड्डू गोपाल को सिर पर रखकर मंदिर तक लाये
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरखेड़ी के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना | लड्डू गोपाल को सिर पर रखकर मंदिर तक लाये

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस की दी बधाई
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस की दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. धर्मवीर भारती की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. धर्मवीर भारती की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य पर्व पर दीं शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य पर्व पर दीं शुभकामनाएं